राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला, जयपुर के लिए वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के खाली पदों पर 2 जून को ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राज्य के कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार RPSC Sr Scientific Officer Bharti 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान FSL सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन 11 जून से आमंत्रित किए गए है। इसके लिए आवेदकों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। अभ्यर्थियों के पास शैक्षणिक योग्यता के साथ ही प्रासंगिक क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। यदि आप आवेदन के लिए पात्र है तो फॉर्म भरने की लास्ट डेट 10 जुलाई 2026 तक कभी भी अप्लाई कर सकते है।
RPSC Sr Scientific Officer Bharti 2026 Overview
| संगठन नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
| पद नाम | वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (Senior Scientific Officer) |
| विभाग राज्य | विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL), जयपुर |
| आवेदन शुरू | 11 जून 2026 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| जॉब लोकेशन | राजस्थान |
| कैटेगरी | RPSC Latest Govt Jobs 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | RPSC |
Application Fees
राजस्थान सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती में फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, कैटेगरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क निम्नानुसार है:
- General, OBC & MBC (Creamy Layer): Rs.600/-
- SC, ST, OBC & MBC NCL, EWS: Rs.400/-
- PwD Candidates: Rs.400/-
RPSC SSO Vacancy Details
आरपीएससी एसएसओ भर्ती के अंतर्गत कुल 3 पदों पर आवेदन मांगे गए है, जिसमें वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी टॉक्सिकोलॉजी डिवीजन के लिए 01 पद, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी फिजिक्स डिवीजन के लिए 01 पद और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी बैलिस्टिक डिवीजन के लिए 01 पद निर्धारित किए गए है।
RPSC Sr Scientific Officer Bharti 2026 Form Date
आरपीएससी वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 02 जून 2026 को जारी किया गया है, जिसके अनुसार आवेदन प्रक्रिया 11 जून 2026 से शुरू की गई है। आवेदक फॉर्म भरने की लास्ट डेट 10 जुलाई 2026 को रात 12:00 बजे तक कभी भी अप्लाई कर सकते है।

RPSC Sr Scientific Officer Bharti 2026 Qualification & Experience
- राजस्थान सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती में किसी भी पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में कम से कम द्वितीय श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन (M.Sc.) या M.Tech. डिग्री होना आवश्यक है।
- इसके साथ ही कंप्यूटर साइंस/एप्लीकेशन में डिप्लोमा/डिग्री या NIELIT से ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
- अभ्यर्थियों को देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी भाषा का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का व्यावहारिक ज्ञान होना भी आवश्यक है।
- इसके अलावा किसी राज्य/केन्द्र सरकार की FSL लैब या सार्वजनिक उपक्रम में न्यूनतम 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।
Age Limit 1 जनवरी 2027 के अनुसार
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।
राज्य के सरकारी नियम अनुसार SC, ST, OBC, MBC और EWS वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में 5 वर्ष की छूट दी गई है। जबकि SC, ST, OBC, MBC और EWS वर्ग की महिलाओं को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
जनरल कैटेगरी की महिला उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी गई है। जबकि विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं को ऊपरी आयु में कोई छूट नहीं मिलेगी।
Selection Process
RPSC Sr Scientific Officer Bharti 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
RPSC Sr Scientific Officer Exam Pattern
- यह परीक्षा ऑफलाइन एवं वस्तुनिष्ठ प्रकार प्रकार की होगी।
- इस परीक्षा में कुल 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे, प्रत्येक सवाल 1 अंक का होगा।
- पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
- गलत उत्तर करने पर 1/3 अंकों की Negative Marking की जाएगी।
- प्रत्येक प्रश्न में 5 विकल्प आएंगे, उत्तर न देने की स्थिति में 5वें गोले को काला करना अनिवार्य है।
- 10% से अधिक गोले खाली छोड़ने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
RPSC Sr Scientific Officer Salary
राजस्थान सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती के लिए अंतिम रूप से सिलेक्टेड उम्मीदवारों को राज्य सरकार द्वारा पे-मैट्रिक्स लेवल L-15 के आधार पर 56,100 रूपये से 1,77,500 रूपये तक प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।
इस सैलरी में महंगाई भत्ता, किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य विभिन्न भत्ते भी शामिल होंगे। हालांकि Probation Period के दौरान केवल निर्धारित फिक्स बेसिक सैलरी ही मिलेगी।
यह नौकरी किन अभ्यर्थियों के लिए बेस्ट मौका है
यह भर्ती उन विज्ञान M.Sc. डिग्री धारकों के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन है जिनके पास फॉरेंसिक या सरकारी अनुसंधान प्रयोगशालाओं में कार्य करने का पूर्व अनुभव है और जो राजस्थान में एक प्रतिष्ठित ऑफिसर लेवल की सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।
Read Also….राजस्थान फर्स्ट ग्रेड स्पेशल टीचर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 30 जून तक
How to Apply Rajasthan Senior Scientific Officer Vacancy 2026
राजस्थान सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:
- आरपीएससी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर ‘Apply Online/OTR‘ लिंक पर क्लिक करें।

- इसके बाद एसएसओ आईडी और पासवर्ड से राजस्थान SSO Portal पर Login करें।
- Citizen Apps में जाकर Recruitment Portal पर टैब करें।
- अब अपनी लाइव फोटो के साथ OTR प्रॉसेस को पूरा करें।
- Ongoing Recruitment अनुभाग में RPSC Sr Scientific Officer Recruitment 2026 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
- जिस पद के लिए आवेदन करना है उसे सलेक्ट करके फॉर्म में मांगी गई संपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अभी जरूरी डॉक्युमेंट्स को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- कैटेगरी वाइज निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
- भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
RPSC SSO Apply Online Link
| RPSC SSO Notification PDF Download | Notification PDF Download |
| RPSC Sr SO Apply Online | Apply Now |
| RPSC Official Website | RPSC |
| Daily Latest Jobs News | Join Telegram Channel |
निष्कर्ष: लोक सेवा आयोग की यह वैज्ञानिक भर्ती योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों के लिए अपने करियर को नई उड़ान देने का एक शानदार मौका है। लास्ट डेट से पहले फॉर्म जमा कर अभ्यर्थी अपनी प्रिपरेशन अभी से शुरू कर दें। इसके अलावा आपके जो भी सवाल है आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।
RPSC Sr Scientific Officer Notification 2026 FAQs
क्या शादी के बाद राजस्थान की निवासी बनी अन्य राज्य की महिलाओं को आरक्षण मिलेगा?
नहीं, सरकारी नियमों के अनुसार अन्य राज्य की महिला जो विवाह के बाद राजस्थान की मूल निवासी बनी है, उन्हें सार्वजनिक रोजगार में SC, ST, OBC या MBC वर्ग में आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। उन्हें सामान्य वर्ग (UR) से ही आवेदन करना होगा।
क्या विवाहित महिला अभ्यर्थी अपने पति के नाम पर जाति प्रमाण पत्र या EWS सर्टिफिकेट लगा सकती है?
नहीं, आरक्षित वर्ग का लाभ लेने के लिए विवाहित महिला आवेदकों को अपने पिता के नाम, निवास स्थान और पिता की आय के आधार पर जारी प्रमाण पत्र ही प्रस्तुत करना होगा।
अगर फॉर्म भरते समय गलत कैटेगरी चुन ली है, तो सुधार कैसे करें?
आवेदन की लास्ट डेट के बाद 10 दिनों के भीतर 500 रूपये का शुल्क देकर ऑनलाइन करेक्शन किया जा सकता है। इसके अलावा परीक्षा की पहली घोषित तिथि से 60 दिन पहले भी 7 दिन के लिए एडिटिंग विंडो खोली जाती है। इसके बाद कोई बदलाव नहीं होगा।
अगर फॉर्म भरने के बाद आधार कार्ड में नाम या फोटो अपडेट कराई है, तो फॉर्म रिजेक्ट होगा या नहीं?
फॉर्म रिजेक्ट नहीं होगा, लेकिन परीक्षा के समय प्रवेश पत्र की फोटो का मिलान आपके आधार कार्ड की लाइव फोटो से किया जाएगा। इसलिए विसंगति से बचने के लिए OTR करने और आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले ही आधार की जानकारी अपडेट रखने की कोशिश करें।