RSSB Teaching Associate Sanvida Bharti 2026 Notification Release: राजस्थान में RSSB नई टीचर भर्ती का 3540 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 3 जून तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

RSSB Teaching Associate Sanvida Bharti 2026: राजस्थान के उच्च शिक्षा विभाग में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा एक शानदार अवसर प्रदान किया गया है। बोर्ड ने राजस्थान कॉलेज ऐजुकेशन सोसाइटी (Raj-CES) के लिए टीचिंग एसोसिएट के कुल 3540 पदों पर संविदा आधारित भर्ती का Advertisement No. 06/2026 जारी कर दिया है। यह नोटिफिकेशन 30 अप्रैल को जारी किया गया है।

RSSB Teaching Associate Sanvida Bharti 2026 Notification Release Apply Link
RSSB Teaching Associate Sanvida Bharti 2026

इस भर्ती का आयोजन “राजसेस हायरिंग ऑफ मेन पावर रूल्स 2023” के तहत किया जा रहा है, जो पूरी तरह से संविदा (Contract) आधारित है। शिक्षण के क्षेत्र में रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है क्योंकि इसमें 32 अलग-अलग विषयों आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और कृषि के विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी। RSSB Teaching Associate Raj-CES Vacancy में चयन के लिए बोर्ड द्वारा एक लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसके अलावा इस आर्टिकल में राजस्थान टीचिंग एसोसिएट संविदा भर्ती के लिए पात्रता, आवेदन लिंक, आवेदन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है। इन पदों के लिए केवल राजस्थान राज्य के अभ्यर्थी अंतिम तिथि 3 जून 2026 तक कभी भी ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। आवेदन की पूरी जानकारी और अप्लाई लिंक नीचे दिया गया है।

RSSB Teaching Associate Sanvida Bharti 2026 Overview

OrganizationRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
SocietyRajasthan College Education Society (Raj-CES)
Post NameTeaching Associate (Contractual)
Total Vacancies3540
Form Start Date5 May 2026
Apply ModeOnline
Job CategoryContractual (Initial term up to 5 years)
Selection ModeWritten Competitive Examination
Job LocationRajasthan
Official WebsiteRSSB

RSSB Teaching Associate Sanvida Bharti 2026 Important Dates

राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 30 अप्रैल को जारी किया गया है, जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें निम्नानुसार रखी गई है:

  • विज्ञापन प्रकाशित तिथि: 30 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 05 मई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 03 जून 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
  • परीक्षा की तिथि: बोर्ड द्वारा बाद में अलग से घोषित की जाएगी।

RSSB Teaching Associate Recruitment 2026 Post Details Subject-wise

राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती का आयोजन कुल 3540 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए किया जा रहा है जिसमें विभिन्न अलग अलग 32 विषयों के रिक्त पद शामिल है।

RSSB Teaching Associate Recruitment 2026 Post Details Subject-wise
RSSB Teaching Associate Recruitment 2026 Post Details Subject-wise

RSSB Teaching Associate Sanvida Bharti 2026 Eligibility Criteria

राजस्थान टीचिंग एसोसिएट संविदा भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी राज्य के मूल निवासी होने चाहिए, साथ ही अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा संबंधित मानदंडों का पालन करना भी अनिवार्य है:

RSSB Teaching Associate Bharti 2026 Qualification

  • राजस्थान टीचिंग एसोसिएट कॉन्ट्रैक्चुअल भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर (मास्टर डिग्री) उत्तीर्ण होने चाहिए।
  • NET/SET: अन्य योग्यता के तहत अभ्यर्थियों के पास UGC/CSIR द्वारा आयोजित NET या राजस्थान राज्य की SLET/SET परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • जिन अभ्यर्थियों ने 2009/2016 के यूजीसी नियमों के तहत Ph.D. की है, उन्हें नेट/सेट में छूट दी जाएगी।

RSSB Teaching Associate Vacancy 2026 Age Limit

RSMSSB Teaching Associate Recruitment के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है, जबकि ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। संविदा पर नियुक्त व्यक्ति अधिकतम 60 वर्ष की आयु तक ही कार्यरत रह सकेंगें। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राजस्थान सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

RSSB Teaching Associate Sanvida Nokri 2026 Application Fees

आवेदन शुल्क केवल एकबारीय पंजीयन (OTR) के माध्यम से लिया जाएगा, जो कैटेगरी वाइज इस प्रकार निर्धारित किया गया है:

  • General/Creamy Layer (OBC/MBC): ₹600/-
  • SC/ST/EWS/Divyang/Non-Creamy Layer (OBC/MBC): ₹400/-
  • Processing Fees: यदि आप ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से आवेदन करते हैं, तो आपको कियोस्क के निर्धारित सेवा शुल्क लगभग ₹30 से 50 अलग से देने होंगे।
  • Note: यदि आपने पहले से RSSB की किसी भी भर्ती के लिए OTR शुल्क जमा कर दिया है, तो दोबारा शुल्क नहीं देना होगा।

Read Also….राजस्थान रोडवेज के 8330 पदों पर नई भर्ती, योग्यता 10वीं से 12वीं पास

RSSB Teaching Associate Sanvida Bharti 2026 Selection Process

आरएसएसबी टीचिंग एसोसिएट भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

  • Written Examination
  • Document Verification
  • Medical Test

RSSB Teaching Associate Sanvida Exam Pattern 2026

  • राजस्थान टीचिंग एसोसिएट एग्जाम ऑफलाइन होगा, जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
  • यह भर्ती परीक्षा दो चरणों में होगी, पहला पेपर कुल 75 अंकों का होगा।
  • जबकि दूसरा पेपर कुल 300 अंकों का होगा।
  • पहले पेपर के लिए 1 घंटे का एवं दूसरे पेपर के लिए अभ्यर्थियों को 2 घण्टे का समय दिया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बोर्ड अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार करेगा।
पेपरविषयप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय
Paper-Iराजस्थान का सामान्य ज्ञान60751 घंटा
Paper-IIसंबंधित विषय (Subject)1203002 घंटे
Total180375

RSSB Teaching Associate Sanvida Salary 2026

  • राजस्थान टीचिंग एसोसिएट संविदा भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार द्वारा 28850 रूपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
  • Note: यह भर्ती पूर्णतः संविदा पर आधारित है। प्रथम नियुक्ति अधिकतम 5 वर्ष की अवधि के लिए होगी। इसे सोसायटी की आवश्यकतानुसार अधिकतम 3 वर्ष के लिए और बढ़ाया जा सकता है, लेकिन किसी भी स्थिति में 60 वर्ष की आयु के बाद संविदा नहीं बढ़ाई जाएगी। इस भर्ती को भविष्य में नियमित (Permanent) करने का कोई दावा नहीं किया जा सकता।

How To Apply RSSB Teaching Associate Sanvida Bharti 2026

RSSB Teaching Associate Online Form भरने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले राजस्थान भर्ती पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
SSO Login
SSO Login
  • होमपेज पर ‘Recruitment Portal‘ का चयन करें।
Recruitment Portal
Recruitment Portal
  • इसके बाद अगले पेज में Ongoing Recruitment के अनुभाग “Contractual Teaching Associate (Raj CES) Recruitment 2026” के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
Contractual Teaching Associate (Raj CES) Recruitment 2026
Contractual Teaching Associate (Raj CES) Recruitment 2026
  • अब जिस विषय से आवेदन करना है उसे सलेक्ट करके आवेदन पत्र में मांगी गई संपूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।

RSSB Teaching Associate Sanvida Bharti 2026 Apply Online

RSSB Teaching Associate Notification PDF Download Notification PDF Download
RSSB Teaching Associate Apply Online SSO Login Portal
Board WebsiteRSSB
Daily Latest Jobs UpdateJoin Our Channel

निष्कर्ष: RSSB Teaching Associate Sanvida Bharti 2026 राजस्थान के उच्च शिक्षा क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करने का एक उत्कृष्ट माध्यम है। 3540 पदों की बड़ी संख्या उन अभ्यर्थियों के लिए आशा की किरण है जो कॉलेज लेक्चरर के रूप में Career बनाना चाहते हैं। भर्ती की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है और लिखित परीक्षा के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। तैयारी के लिए आधिकारिक सिलेबस को आधार बनाएं और समय पर आवेदन करें।

Disclaimer: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन (संख्या 06/2026) को अध्ययन जरूर चेक करें। किसी भी विसंगति की स्थिति में विभाग का निर्णय ही अंतिम होगा।

RSSB Teaching Associate Sanvida Bharti 2026 FAQ’s

क्या ई-मित्र पर अलग से शुल्क लगता है?

हां, OTR शुल्क के अलावा ई-मित्र संचालक अपना सर्विस चार्ज प्रोसेसिंग फीस अलग से लेते हैं।

राजस्थान टीचिंग एसोसिएट संविदा भर्ती परीक्षा में प्रश्नों का प्रकार क्या होगा?

परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective type) होगी और कुल 375 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी।

क्या बिना NET/SET के आवेदन किया जा सकता है?

नहीं, इस पद के लिए मास्टर डिग्री के साथ नेट या सेट (SLET) अनिवार्य है।
 

क्या संविदा की अवधि 5 वर्ष के बाद बढ़ाई जा सकती है?

हां, सोसायटी की आवश्यकता और आपकी कार्यकुशलता के आधार पर इसे 3 वर्ष के लिए और बढ़ाया जा सकता है

क्या अन्य राज्य के अभ्यर्थी पात्र हैं?

हां, लेकिन उन्हें राजस्थान के बाहर का होने के कारण सामान्य (General) श्रेणी में माना जाएगा और तदनुसार शुल्क देना होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment