GMRCL Station Controller Recruitment 2026 Notification Release: मेट्रों रेल में स्टेशन कंट्रोलर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 28 मई तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अगर आप भी मेट्रो रेल में शानदार करियर की तलाश में हैं, तो Station Controller Recruitment 2026 आपके लिए सुनहरा अवसर है। दरअसल गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRCL) द्वारा अहमदाबाद और सूरत मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के ऑपरेशन्स विभाग में स्टेशन कंट्रोलर / ट्रेन ऑपरेटर (SC/TO) के बंपर पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसका ऑफिशियल नोटिफिकेशन 29 अप्रैल को जारी हो चुका है।

GMRCL Station Controller Recruitment 2026 Notification Release
GMRCL Station Controller Recruitment 2026

मेट्रों रेल स्टेशन कंट्रोलर भर्ती पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी, जिसमें भविष्य में परमानेंट होने के बेहतरीन अवसर भी मिलेंगे। इस बार GMRCL Recruitment 2026 में चयन प्रक्रिया को काफी बेहतर बनाया गया है। इसमें न केवल आपके तकनीकी ज्ञान की परीक्षा होगी, बल्कि आपके मानसिक सतर्कता (Psycho Test) और शारीरिक फिटनेस (6/6 Vision) पर भी कड़ा ध्यान दिया जाएगा। इस आर्टिकल में स्टेशन कंट्रोलर भर्ती के लिए पात्रता, फॉर्म डेट, आवेदन प्रक्रिया, अप्लाई लिंक और चयन प्रक्रिया के साथ ही GMRCL Station Controller Syllabus in Hindi सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

Gujarat Station Controller Recruitment 2026 Highlight

भर्ती बोर्डगुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRCL)
पद का नामस्टेशन कंट्रोलर / ट्रेन ऑपरेटर (SC/TO)
कुल पद संख्या89
विज्ञापन संख्याGMRCL/HR/RECT/O&M/2026/15
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (OJAS Portal)
आवेदन शुरू29 अप्रैल 2026
जॉब लोकेशनगुजरात (अहमदाबाद, सूरत)
कैटेगरीLatest Govt and Private Jobs Update 2026
आधिकारिक वेबसाइटMetro Portal

Gujarat Station Controller Recruitment 2026 Important Dates

गुजरात मेट्रो रेल स्टेशन कंट्रोलर भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी हो चुकी है जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें निम्नानुसार है:

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 29 अप्रैल, 2026 से
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 28 मई, 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 31 मई, 2026
  • परीक्षा की संभावित तिथि (Tentative): जून या जुलाई 2026

Metro Rail Station Controller भर्ती 2026 पोस्ट डिटेल्स

GMRCL द्वारा स्टेशन कंट्रोलर के कुल 89 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसमें कैटेगरी अनुसार निर्धारित पद संख्या इस प्रकार है:

कैटेगरीपद संख्या
जनरल (Unreserved)46 पद
SEBC (OBC)22 पद
ST (Scheduled Tribe)12 पद
EWS09 पद
कुल पद89 (अहमदाबाद/गांधीनगर/सूरत मेट्रो प्रोजेक्ट्स के लिए)

Station Controller Recruitment 2026 Eligibility Criteria

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए मेट्रो रेल द्वारा तय किए गए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा एवं अन्य संबंधित मानदंड नियमों का पालन करना अनिवार्य है, विशेषकर चिकित्सा मानकों को लेकर:

  • राष्ट्रीयता: आवेदक भारत के नागरिक होने चाहिए, चाहे वह किसी भी राज्य से हो।
  • मेडिकल फिटनेस: उम्मीदवार का मेडिकल ‘Aye-One (A-1)’ श्रेणी का होना चाहिए।
  • विजन (Eyesight): आवेदकों की आंखों की रोशनी बिना चश्मे के 6/6 होनी चाहिए। कलर ब्लाइंडनेस या लासिक (LASIK) सर्जरी वाले उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र नहीं हैं।
  • भाषा: उम्मीदवारों को गुजराती भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है।

Station Controller Recruitment 2026 Qualification

Gujarat Metro Vacancy 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • आवेदकों के पास सरकारी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से Mechanical या Electrical या Computer Engineering या Electronics या Electronics & Communication में Engineering Diploma होना चाहिए।
  • इसके अलावा प्रासंगिक विषयों में इंजीनियरिंग डिग्री (B.E. / B.Tech) धारक उम्मीदवार भी आवेदन करने के लिए पात्र माने गए हैं।

Gujarat Station Controller Vacancy 2026 Age Limit

इस नौकरी में फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों की कम से कम आयु 18 वर्ष अथवा इससे ऊपर होनी चाहिए, वहीं ऊपरी आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्र की गणना 29 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की गई है। गुजरात सरकार के नियम अनुसार SEBC, EWS, SC और ST वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 5 वर्ष तक की और महिलाओं को 10 वर्ष तक की छूट दी गई है।

Station Controller Nokri 2026 Application Fees

स्टेशन कंट्रोलर ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार तय किया गया है, जो निम्नानुसार है:

  • सामान्य/अनारक्षित श्रेणी (पुरुष): ₹600/-
  • SEBC/EWS/SC/ST/महिला उम्मीदवार: ₹300/-
  • भुगतान का माध्यम: नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से ऑनलाइन।

Gujarat Station Controller Recruitment 2026 Selection Process

गुजरात मेट्रो रेल स्टेशन कंट्रोलर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साइको टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • Written Test
  • Psycho Test: लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
  • Document Verification
  • Medical Test

Station Controller Exam Pattern 2026

  • लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की माइनस मार्किंग की जाएगी।
  • यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं जानते, तो आपको “Option E” (Not Attempted) चुनना होगा। यदि आप प्रश्न खाली छोड़ते हैं और Option E भी नहीं भरते, तो भी आपके अंक कटेंगे।
  • पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
विषयप्रश्नअंक
तकनीकी ज्ञान (Engineering Field)4040
गुजराती भाषा (Qualifying)2020
तार्किक क्षमता (Reasoning)2020
गणित (Quantitative Aptitude)2020
अंग्रेजी भाषा2020
कुल120120

Station Controller Salary 2026

गुजरात मेट्रो रेल स्टेशन कंट्रोलर भर्ती के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को हर महीने आकर्षक वेतनमान पैकेज दिया जाएगा:

  • Training Period (2 Years): प्रतिमाह ₹18,000/- का स्टाइपेंड।
  • Regular Appointment: ट्रेनिंग के बाद ₹33,000 – से ₹1,00,000 के IDA पे-स्केल पर पदस्थापना।
  • Surety Bond: चयनित उम्मीदवारों को 3 साल के कार्यकाल के लिए ₹2,50,000/- का श्योरिटी बॉन्ड देना होगा।

Read Also……10वीं पास के लिए पशुपालन निगम में 4960 पदों पर नौकरी पाने का शानदार मौका, आवेदन 28 मई तक, घर बैठे होगा एग्जाम

How To Apply for Station Controller Recruitment 2026

Station Controller Online Form भरने के लिए यहां आसान भाषा में पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है:

Station Controller Online Form Portal
Station Controller Online Form Portal
  • होमपेज पर दिए गए “Apply Now” लिंक पर क्लिक करें।
Metro Apply Now
Metro Apply Now
  • अब आपके सामने OJAS गुजरात ऑफिशियल पोर्टल ओपन हो जाएगा।
  • यदि आपने पहले OTR नहीं किया है तो आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण पूरा करें, जिसका OTR कंप्लीट है वह OTR रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके पोर्टल पर Login करें।
  • आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करके फॉर्म को Submit कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Gujarat Metro Recruitment 2026 Apply Online

Gujarat Metro SC/TO Notification PDF Download SC/TO Notification
Gujarat Metro SC/TO Apply OnlineOJAS GMRCL Apply Online
Official WebsiteGujarat Metro Rail
Latest Jobs News Join Telegram Channel

निष्कर्ष: Gujarat Station Controller/Train Operator Recruitment 2026 तकनीकी छात्रों के लिए गुजरात मेट्रो में शामिल होने का एक प्रीमियम मौका है। परीक्षा में ‘Option E’ और गुजराती भाषा की अनिवार्यता को देखते हुए, उम्मीदवारों को अपनी तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि 28 मई है, इसलिए फॉर्म भरने ने देरी न करें। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो अधिक से अधिक लोगों के साथ शेयर करें और अपनी राय कमेंट में बताएं। इसके अलावा Upcoming Metro Vacancy in Gujarat 2026 की लेटेस्ट अपडेट्स अब स्टेट वाइज सरकारी नौकरी ताजा खबरों के लिए हमारा व्हाट्सअप चैनल अथवा टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन करके रखें।

Disclaimer: यह आर्टिकल पूरी तरह से Gujarat Station Controller/Train Operator Vacancy के नोटिफिकेशन पर आधारित है। यह जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। इस भर्ती के लेटेस्ट अपडेट और विस्तृत नियमों के लिए कृपया GMRCL के आधिकारिक विज्ञापन संख्या GMRCL/HR/RECT/O&M/2026/15 को पूरा पढ़ें।

Station Controller Recruitment 2026 FAQ’s

क्या अन्य राज्यों के उम्मीदवार गुजरात स्टेशन कंट्रोलर भर्ती का फॉर्म भर सकते हैं?

हां, किसी भी राज्य के भारतीय नागरिक Gujarat Train Operator Vacancy में आवेदन कर सकते हैं, लेकिन आरक्षण का लाभ केवल गुजरात के मूल निवासियों को मिलेगा।

क्या गुजराती भाषा का पेपर अनिवार्य है?

हां, गुजराती भाषा का पेपर क्वालीफाइंग है। इसमें सामान्य वर्ग को 60% और आरक्षित वर्ग को 50% अंक लाना जरूरी है।

ट्रेन ऑपरेटर भर्ती लिखित परीक्षा में ‘Option E’ का क्या महत्व है?

अगर आपको किसी प्रश्न का उत्तर नहीं पता, तो ‘Option E’ भरने से नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। खाली छोड़ने पर माइनस मार्किंग होगी।

क्या 6/9 विजन वाले उम्मीदवार गुजरात ट्रेन ऑपरेटर भर्ती में आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, स्टेशन कंट्रोलर/ट्रेन ऑपरेटर भर्ती के लिए बिना चश्मे के 6/6 Naked Vision अनिवार्य है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment