UKMSSB Nursing Officer Vacancy 2026 Notification Release: उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 2 जुलाई तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए UKMSSB Nursing Officer Vacancy 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें कुल 196 खाली पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती उन योग्य अभ्यर्थियों के लिए एक बेहतरीन करियर ऑप्शन है जो उत्तराखण्ड सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सिंग ऑफिसर के रूप में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं।

UKMSSB Nursing Officer Vacancy 2026 Notification Release Apply Online
UKMSSB Nursing Officer Vacancy 2026

नर्सिंग फील्ड में करियर बनाने के इच्छुक महिला और पुरुष अभ्यर्थी, जो डिग्री या डिप्लोमा धारक हैं, उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म सबमिट कर सकते है। UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026 के लिए आवेदन फॉर्म 02 जुलाई तक भरे जाएंगे। इसमें आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक, पात्रता मानदंडज़ फॉर्म डेट, एग्जाम पैटर्न, चयन प्रक्रिया और सैलरी की पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।

UKMSSB Nursing Officer Vacancy 2026 Highlight

बोर्ड का नामउत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB)
कुल पद संख्या196 पद
सैलरी₹44,900 – ₹1,42,400 (पे लेवल 7)
जॉब लोकेशनउत्तराखंड
आवेदन शुरू12 जून 2026
आवेदन मोडऑनलाइन
एग्जाम डेटनवंबर-दिसंबर 2026 (प्रस्तावित)
कैटेगरीUK Nursing Jobs 2026

UK Nursing Officer Application Fees

  • General एवं OBC: Rs.300/-
  • SC/ST/EWS एवं दिव्यांगजन: Rs.150/-
  • शुल्क भुगतान माध्यम: ऑनलाइन नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI

UKMSSB Nursing Officer Vacancy Details

उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर भर्ती का आयोजन कुल 196 खाली पदों को भरने के लिए किया जा रहा है, जिसमें महिला नर्सिंग ऑफिसर और पुरुष नर्सिंग ऑफिसर के अलग अलग पद शामिल है।

UKMSSB Nursing Officer Notification 2026
UKMSSB Nursing Officer Notification 2026

UKMSSB Nursing Officer Vacancy 2026 Last Date

इस भर्ती के लिए 3 जून 2026 को ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर इन तारीखों पर आवेदन मांगे गए है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 12 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 02 जुलाई 2026 (शाम 05:00 बजे तक)
  • आवेदन में संशोधन/परिवर्तन विंडो: 04 जुलाई से 07 जुलाई 2026 तक
  • एग्जाम डेट: नवंबर-दिसंबर 2026

उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर Age Limit

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 42 वर्ष
  • आयु की गणना: 01 जुलाई 2025 के आधार पर।
  • आयु में छूट: राज्य की सभी आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियम अनुसार ऊपरी आयु में विशेष छूट दी गई है।

UKMSSB Nursing Officer Vacancy 2026 Qualification

  1. उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर वैकेंसी में आवेदन के लिए आवेदकों के पास नर्सिंग में B.Sc (ऑनर्स), B.Sc नर्सिंग, पोस्ट बेसिक B.Sc नर्सिंग या जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी/मनोरोग विज्ञान का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
  2. इसके अलावा उत्तराखण्ड नर्सिंग तथा धात्री परिषद् में आवेदन की अंतिम तिथि से पहले पहले वैध/नवीनीकृत पंजीकरण होना आवश्यक है
  3. साथ ही आवेदकों को हिन्दी में कार्य करने का व्यावहारिक नॉलेज होना चाहिए।

UKMSSB Nursing Officer ki Salary Kya hai

पे मैट्रिक्स लेवल 7 के आधार पर उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर सरकारी नौकरी के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने न्यूनतम 44,900 रूपये से अधिकतम 1,42,400 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

इसके साथ ही इन कर्मचारियों को पे-लेवल 7 के आधार मिलने वाले अन्य सरकारी भत्ते का भी लाभ मिलेगा।

UKMSSB Nursing Officer Selection Process 2026

नर्सिंग अधिकारी पद के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

UKMSSB Nursing Officer Exam Pattern & Short Syllabus 2026

  1. यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसमें विभिन्न विषयों से 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे।
  2. यह परीक्षा दो पार्ट में होगी, पार्ट 1 में 100 अंकों के एवं पार्ट 2 में भी 100 अंकों के सवाल का पेपर होगा।
  • कुल प्रश्न: 200
  • कुल अंक: 200
  • फर्स्ट पेपर: 100 अंक /100 प्रश्न
  • फर्स्ट पेपर विषय: संबंधक्त नर्सिंग विषय
  • सेकंड पेपर: 100 अंक /100 प्रश्न
  • सेकंड पेपर सब्जेक्ट: सामान्य हिन्दी, सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन
  • नेगेटिव मार्किंग: दोनों ही पेपर में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की माइनस मार्किंग की जाएगी।

Read Also….राजस्थान में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 1806 पदों पर नई भर्ती, जानें पूरी खबर

How to Apply UKMSSB Nursing Officer Vacancy 2026

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में आवेदन के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Apply Now पर क्लिक करके फिर से इसी ग्रीन ऑप्शन पर टैब करें।
UKMSSB Apply Online
UKMSSB Apply Online
  • इसके बाद Nursing Officer (Female/Male) Exam-2026 के सामने Click Here को प्रेस करें।
Nursing Officer Female Male Exam 2026
Nursing Officer Female Male Exam 2026
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां फिर से नर्सिंग ऑफिसर एक्जामिनेशन के सामने Apply Here पर क्लिक करना है।
Apply Here
Apply Here
  • यदि आपने अब तक इस पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया है तो “Candidate, Register Here” पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण करें।
Candidate, Register Here
Candidate, Register Here
  • फिर रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके Sign In कर लेना है।
  • आवेदन फॉर्म में आवश्यक सम्पूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक सही सही भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • कैटेगरी वाइज आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके फॉर्म को Submit करते हुए इसका प्रिंटआउट भी निकाल कर रख लें।

UKMSSB Apply Online Important Links

UKMSSB Nursing Officer NotificationUKMSSB Nursing Officer Notification PDF Download
UKMSSB Nursing Officer Apply OnlineApply Now
Official WebsiteUKMSSB Portal
Daily Govt Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: UKMSSB Nursing Officer Vacancy 2026 के 196 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लास्ट डेट से पहले अपना फॉर्म सबमिट करके नवंबर दिसंबर को फाइनल एग्जाम डेट मानते हुए एग्जाम प्रिपरेशन में लग जाएं। सरकारी नर्सिंग जॉब्स और भर्ती अपडेट के लिए चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

UK Nursing Officer Bharti 2026 FAQs

क्या उत्तराखंड नर्सिंग काउंसिल का पंजीकरण अनिवार्य है?

जी हां, आवेदन की लास्ट डेट तक उत्तराखंड नर्सिंग तथा धात्री परिषद् का वैलिड रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

क्या एग्जाम के दौरान यात्रा शुल्क में कोई छूट मिलेगी?

हां, प्रवेश पत्र दिखाने पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में 50% किराए में छूट मिलेगी।

यूके नर्सिंग ऑफिसर एग्जाम सेंटर का चयन कैसे होगा?

इसके लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरते समय उपलब्ध शहरों देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा में से कोई दो विकल्प चुनना होगा।

क्या आवेदन शुल्क रिफंड हो सकता है?

नहीं, जमा किया गया आवेदन शुल्क किसी भी तरीके से वापस नहीं मिलेगा।

क्या परीक्षा में गलत उत्तर देने पर अंक कटेंगे?

हां, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment