UPSSSC Veterinary Pharmacist Vacancy 2026 Notification Release: वेटरनरी फार्मासिस्ट भर्ती के 1308 पदों पर आवेदन शुरू

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने UPSSSC Veterinary Pharmacist Vacancy 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 14 अगस्त 2026 को जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से पशुपालन विभाग में कुल 1308 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 14 सितंबर 2026 से आमंत्रित किए गए है।

UPSSSC Veterinary Pharmacist Vacancy 2026 Notification Release
UPSSSC Veterinary Pharmacist Vacancy 2026

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार लास्ट डेट 05 अक्टूबर 2026 तक कभी भी अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट
upsssc.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म जमा करें। इसके अलावा यूपी वेटरनरी फार्मासिस्ट भर्ती के लिए फॉर्म डेट, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026 Highlight

Recruitment BoardUttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC)
DepartmentAnimal Husbandry Department, UP
Post NameVeterinary Pharmacist (पशुधनः वैटनरी फार्मासिस्ट)
Total Vacancies1308 Posts
Apply ModeOnline
Form Start Date14 Sep 2026
CategoryUPSSSC Recruitment 2026
Official WebsiteUPSSSC Website

UPSSSC Veterinary Pharmacist Vacancy 2026 Last Date

यूपी वेटरनरी फार्मासिस्ट भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 14 अगस्त को जारी हो चुका है:

  • Notification Release Date: 14 August 2026
  • Online Application Start Date: 14 Sep 2026
  • Last Date to Apply Online & Fee Deposit: 05 October 2026
  • Last Date for Fee Adjustment & Modification: 12 October 2026
UP Veterinary Pharmacist Notification
UP Veterinary Pharmacist Notification

UP Veterinary Pharmacist Post Details

इस भर्ती के तहत विभिन्न श्रेणियों के लिए कुल 1308 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनका श्रेणीवार विवरण नीचे दिया गया है:

  • General: 576
  • OBC: 359
  • SC: 237
  • EWS: 130
  • ST: 06
  • Total Vacancies: 1,308

UPSSSC Veterinary Pharmacist Vacancy 2026 Qualification

  1. यूपी वेटरनरी फार्मासिस्ट भर्ती में आवेदन के लिए आपने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से जीव विज्ञान (Biology) विषय के साथ कक्षा 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  2. साथ ही आपके पास भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय या शिक्षण संस्था से प्राप्त वेटरनरी फार्मासिस्ट में कम से कम 02 वर्ष 03 माह का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
  3. आपका उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा परिषद यानी कि Veterinary Council में वैध रूप से पंजीकृत होना भी आवश्यक है।

UP Veterinary Pharmacist Age Limit

  • न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा: 40 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी नियम अनुसार ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है।

UPSSSC Veterinary Pharmacist Application Fees

  • General/OBC: ₹25.00
  • SC/ST/PwD: ₹25.00
  • Ex-Servicemen: ₹25.00

उम्मीदवारों को श्रेणी अनुसार निर्धारित इस आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से करना होगा।

Read Also….अनुप्रति योजना में फ्री कोचिंग के साथ सरकार देगी सालाना ₹40,000 तक रूम रेंट

UPSSSC Veterinary Pharmacist Selection Process 2026

पशुचिकित्सा फार्मासिस्ट भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

UPSSSC Veterinary Pharmacist Exam Pattern 2026

आयोग द्वारा जारी नए UPSSSC Veterinary Pharmacist Syllabus 2026 के अनुसार मुख्य लिखित परीक्षा का निर्धारित एग्जाम पैटर्न इस प्रकार है:

  • परीक्षा मोड: ऑफलाइन
  • प्रश्नों का प्रकार: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100 अंक (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का)
  • परीक्षा अवधि: 2 घंटे
  • परीक्षा के विषय: वेटरनरी फार्मेसी संबंधित विषय + सामान्य ज्ञान एवं उत्तर प्रदेश सामान्य अध्ययन।
  • नेगेटिव मार्किंग: परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी।

UPSSSC Veterinary Pharmacist Salary

यूपीएसएसएससी वेटरनरी फार्मासिस्ट भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 5 के अनुसार न्यूनतम 29200 रूपये से अधिकतम 92300 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

इन कर्मचारियों को मूल वेतन के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार के नियम अनुसार अन्य स्वीकार्य भत्ते जैसे महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और चिकित्सा भत्ता सहित विभिन्न भत्ता लाभ दिया जाएगा।

Read Also…12वीं पास के लिए 430 पदों पर आधार सुपरवाइजर भर्ती के राज्यवार आवेदन शुरू

How to Apply UP Veterinary Pharmacist Vacancy 2026

UP Veterinary Pharmacist Online Form भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए ‘Live Advertisement‘ ऑप्शन पर क्लिक करें।
Live Advertisement
Live Advertisement
  • अपने ‘PET Registration Number’ के माध्यम से पोर्टल पर Login करें।
UPSSSC Login
UPSSSC Login
  • भर्तियों की लिस्ट में UPSSSC Veterinary Pharmacist Recruitment 2026 के लिए Apply Online पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को सही-सही भरें।
  • मांगे गए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स, पासपोर्ट साइज की फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन करके अपलोड करें।
  • कैटेगरी वाइज निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Submit पर क्लिक कर दें।
  • चयन प्रक्रिया में आवश्यकता के लिए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Veterinary Pharmacist Required Documents

UPSSSC Vacancy 2026 के अंतर्गत वेटरनरी फार्मासिस्ट फॉर्म के लिए यह डॉक्यूमेंट्स होना जरूरी है:

  • उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा परिषद का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • 12वीं (जीव विज्ञान) कक्षा की मार्कशीट
  • वेटरनरी फार्मासिस्ट डिप्लोमा
  • UPSSSC PET स्कोर कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो – SC/ST/OBC/EWS)
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

Important Useful Links

UP Veterinary Pharmacist NotificationUP Veterinary Pharmacist Notification PDF Download
Veterinary Pharmacist Apply Online Veterinary Pharmacist Apply Online
Official WebsiteUPSSSC Portal
State Wise Govt Jobs UpdateJoin Telegram Channel, Join WhatsApp Group

निष्कर्ष: UPSSSC Veterinary Pharmacist Vacancy 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग में करियर बनाने का एक शानदार मौका है, इसलिए आप बिना देर किए लास्ट डेट से पहले अपना फॉर्म सबमिट कर दें और इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर करें। आपके जो भी सवाल हो हमसे कमेंट बॉक्स में पूछें।

UPSSSC Veterinary Pharmacist FAQs

UPSSSC Veterinary Pharmacist Bharti 2026 कुल कितने पदों पर निकाली गई हैं?

यह भर्ती लोक सेवा आयोग द्वारा कुल 1308 पदों पर निकाली गई है, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पद शामिल है।

यूपी वेटरनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 में आवेदन की लास्ट डेट कब है?

ऑनलाइन आवेदन करने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2026 है।

उत्तर प्रदेश वेटरनरी फार्मासिस्ट भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

आवेदकों का जीव विज्ञान के साथ कक्षा 12वीं उतीर्ण और वेटरनरी फार्मासिस्ट में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment