Tripura Vanrakshak And Vanpal Bharti 2026 Notification Release: 271 पदों पर निकली वनरक्षक और वनपाल सीधी भर्ती, 10वीं पास यहां से करें अप्लाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

त्रिपुरा के वे सभी युवा जो खाकी वर्दी पहनकर प्रकृति की रक्षा करना चाहते हैं, उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। त्रिपुरा वन विभाग ने आधिकारिक तौर पर Tripura Vanrakshak And Vanpal Bharti 2026 का फुल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य के वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड (वनरक्षक) और फॉरेस्टर (वनपाल) के कुल 271 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन सरकारी नौकरी का अवसर है जो अपनी शारीरिक क्षमता और बौद्धिक कौशल के माध्यम से वन विभाग में Career बनाना चाहते हैं।

Tripura Vanrakshak And Vanpal Bharti 2026 Notification Release
Tripura Vanrakshak And Vanpal Bharti 2026

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि यह Tripura Forest Department Recruitment 2026 पूरी तरह से पारदर्शी प्रक्रिया के साथ आयोजित की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से 1 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। भर्ती विभाग के पोर्टल पर जाकर आसानी से Van Vibhag Online Form जमा कर सकते है। इसके अलावा आवेदन की पूरी जानकारी, अप्लाई लिंक के साथ ही पात्रता, सिलेबस, फिजिकल मानक, पीआरटीसी की अनिवार्यता और परीक्षा पैटर्न, आवेदन की तारीखें, चयन प्रक्रिया, सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है, ताकि आपको आवेदन के समय किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

Tripura Vanrakshak And Vanpal Bharti 2026 Overview

Organization NameTripura Forest Department
Post NamesForest Guard (Vanrakshak) & Forester (Vanpal)
Total Vacancies271 Posts (167 Guard + 104 Forester)
Apply ModeOnline
Last Date31 May 2026
Education Qualification10th / 12th Pass
Selection ProcessWritten Exam, Physical Test & Interview
Job LocationTripura State
Category10th Pass Govt Jobs 2026
Official WebsitePortal

Tripura Vanrakshak And Vanpal Bharti 2026 Important Dates

त्रिपुरा वनरक्षक भर्ती और वनपाल भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 27 अप्रैल को जारी कर दिए गए है, जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें इस प्रकार है:

EventDates
Official Notification Release27 अप्रैल 2026
Online Application Start Date01 मई 2026
Last Date to Apply Online31 मई 2026 (शाम 05:30 बजे तक)
Admit Card Release Dateपरीक्षा से 10 दिन पहले
Exam Date 2026जल्द ही अपडेट की जाएगी।

त्रिपुरा फॉरेस्ट डिपार्टमेंट भर्ती 2026 पोस्ट डिटेल्स

त्रिपुरा वन विभाग द्वारा कुल 271 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसमें वनरक्षक के 167 और वनपाल के 104 रिक्त पद शामिल है। पदों का वर्गीकरण श्रेणी अनुसार किया है, जिसमें 33% पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए है:

Forest Guard
CategoryVacancies
UR80 (27 महिला)
SC21 (07 महिला)
ST66 (22 महिला)
Total167 Posts

 

Forester
CategoryVacancies
UR39 (13 महिला)
SC21 (07 महिला)
ST44 (15 महिला)
Total104 Posts

Note: यह पद फील्ड ड्यूटी के लिए हैं, इसलिए इस भर्ती में दिव्यांग (PWD) उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगे।

Tripura Vanrakshak And Vanpal Bharti 2026 Eligibility Criteria

नागरिकता: आवेदनकर्ता भारत के नागरिक होने चाहिए।
निवास: आवेदक के पास त्रिपुरा का स्थायी मूल निवास प्रमाण पत्र (PRTC) होना अनिवार्य है।
भाषा ज्ञान: आवेदकों को बंगाली या कोक-बोरोक भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।

Tripura Forester and Forest Guard Bharti 2026 Qualification

त्रिपुरा फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए पद अनुसार निर्धारित योग्यता विवरण कुछ इस प्रकार है:

  1. Forest Guard: वनरक्षक भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से आवेदनकर्ता कक्षा 10वीं पास होने चाहिए।
  2. Forester: वनपाल सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।

Tripura Forest Guard and Forester Vacancy 2026 Age Limit

  • त्रिपुरा वनरक्षक और वनपाल भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • उम्र की गणना 1 मई 2026 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है।

Tripura Forest Department Sarkari Nokri 2026 Application Fees

त्रिपुरा फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर भर्ती के लिए विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार किसी भी विशेष शुल्क का विवरण नहीं दिया गया है। हालांकि, उम्मीदवारों को हमारी सलाह है कि वे ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण के समय ‘पोर्टल चार्जेस’ की जांच कर लें।

Tripura Vanrakshak And Vanpal Bharti 2026 Selection Process

त्रिपुरा वनरक्षक और वनपाल भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

  • Written Exam: पहले चरण में 170 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा (MCQ) ली जाएगी।
  • Physical Test: दूसरे चरण में फिजिकल टेस्ट केवल Qualifying प्रकृति का होगा, इसके अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे।
  • Interview: तीसरे चरण में कुल 30 अंकों का पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा।
  • DV और Medical Test: चौथे चरण में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
  • Final Merit: सभी चरणों के बाद अंत में लिखित परीक्षा (170) + इंटरव्यू (30) को मिलाकर कुल 200 अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

Tripura Vanrakshak And Vanpal Exam Pattern 2026

  • वनरक्षक और वनपाल भर्ती परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
  • इस परीक्षा के लिए निर्धारित Negative Marking और विषय अनुसार विवरण नीचे दिया गया है:
Subjectमार्क्स (Guard)मार्क्स (Forester)स्तर (Standard)
Mathematics202010th Level
English302010th Level
GK (Tripura, NE, IT, Law)120100
Science3010th Level
Bengali/Kokborok100100Qualifying (40% Required)

महत्वपूर्ण: बंगाली/कोक-बोरोक भाषा की परीक्षा केवल यह चेक करने के लिए होगी, कि आपको स्थानीय भाषा का नॉलेज है या नहीं। इस परीक्षा के अंक फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे।

Tripura Vanrakshak And Vanpal Physical Test 2026

यदि आपने Forest Guard & Forester दोनों पदों के लिए आवेदन किया है, तो आपको केवल एक बार फिजिकल टेस्ट देना होगा, जो कुछ इस प्रकार है:

1. पैदल चाल (Walking Test)

  • पुरुष: इन्हें 4 घंटे में 25 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी।
  • महिलाएं: महिलाओं को 4 घंटे में कुल 16 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी।

2. ऊंचाई (Height)

  • पुरुष (UR/SC): 163 सेमी
  • पुरुष (ST): 152 सेमी
  • महिला (UR/SC): 150 सेमी
  • महिला (ST): 145 सेमी

3. सीना (Chest): केवल पुरुषों के लिए 79 सेमी (5 सेमी विस्तार के साथ)

Note: महिला उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के समय ‘Self-declaration’ प्रमाण पत्र देना होगा कि वे फिजिकल टेस्ट के समय गर्भवती नहीं हैं।

Tripura Vanrakshak And Vanpal Salary 2026

त्रिपुरा वन विभाग भर्ती के अंतर्गत वनपाल और वनरक्षक पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को त्रिपुरा सरकार के 2018 पे-मैट्रिक्स के अनुसार एक आकर्षक मासिक वेतन पैकेज दिया जाएगा:

  • Forest Guard: पे लेवल-6 और Grade Pay ₹2100 के आधार पर न्यूनतम ₹5,700 से ₹24,000/- तक मासिक वेतन एवं विभिन्न प्रकार के भत्ते दिए जाएंगे।
  • Forester: इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-7 एवं Grade Pay ₹2200 के आधार पर ₹5,700 से ₹24,000/- तक मासिक वेतन एवं विभिन्न सरकारी भत्ते दिए जाएंगे।

Read Also…12वीं पास के लिए प्लाटून कमांडर भर्ती का 295 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, फटाफट यहां से करें आवेदन

How To Apply for Tripura Vanrakshak And Vanpal Bharti 2026

Vanrakshak And Vanpal Online Form भरने के लिए आप यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

Vanrakshak And Vanpal Online Form Portal
Vanrakshak And Vanpal Online Form Portal
  • होमपेज पर “Online Services” सेक्शन में जाकर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर Login करें, यदि पहले से आपका पंजीकरण नहीं है तो पहले आवश्यक जानकारी के साथ पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करें।
Online Services
Online Services
  • लॉगिन करने के बाद योग्यता अनुसार पद सलेक्ट करके फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर के साथ ही आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • सफलतापूर्वक फॉर्म सबमिट होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

Tripura Vanrakshak And Vanpal Bharti 2026 Apply Online

Tripura Vanrakshak Notification PDF DownloadVanrakshak Notification PDF Download
Tripura Vanpal Notification PDF Download Vanpal Notification PDF Download
Forest Guard and Forester Apply OnlineApply Online
Official WebsitePortal
More Jobs UpdateJoin Telegram

निष्कर्ष: Tripura Vanrakshak And Vanpal Bharti 2026 उन अभ्यर्थियों के लिए गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है जो त्रिपुरा में रहकर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। 271 रिक्तियों के साथ यह एक बड़ी फॉरेस्ट डिपार्टमेंट भर्ती है। अपनी सीट पक्की करने के लिए अभी से आवेदन करके लिखित परीक्षा एवं साथ साथ फिजिकल टेस्ट की तैयारी भी शुरू कर दें। इसके अलावा इस भर्ती से जुड़े किसी भी प्रकार के सवाल है तो हमें कमेंट करके पूछें। यदि आपको जानकारी अच्छी लगी तो इस जानकारी को अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Disclaimer: यह जानकारी पूरी तरह से त्रिपुरा वन विभाग के आधिकारिक नोटिफिकेशन के गहन शोध पर आधारित है। भर्ती के नियमों में किसी भी बदलाव के लिए विभाग का निर्णय ही अंतिम होगा। आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन को अच्छी तरह से पढ़ लें।

Tripura Van Vibhag Bharti 2026 FAQ’s

क्या दिव्यांग (PWD) अभ्यर्थी वनपाल पद के लिए योग्य हैं?

नहीं, आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार फील्ड ड्यूटी की प्रकृति के कारण PWD उम्मीदवार इस भर्ती के पात्र नहीं हैं।

क्या बंगाली भाषा की परीक्षा पास करना जरूरी है?

हां, बंगाली या कोक-बोरोक भाषा में न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य है, हालांकि ये अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।

क्या फिजिकल टेस्ट के नंबर मेरिट लिस्ट में जुड़ते हैं?

नहीं, फिजिकल टेस्ट केवल क्वालिफाइंग नेचर का है। इसकी मेरिट लिखित परीक्षा के कुल 170 अंकों और इंटरव्यू के कुल 30 अंकों के आधार पर बनेगी।

त्रिपुरा वनरक्षक भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

इसके लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment