District Court Bharti 2026 Notification Release: 10वीं पास के लिए जिला कोर्ट स्टेनो, कॉपिस्ट, प्रॉसेस सर्वर और चपरासी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, सैलरी ₹83700 तक महीना

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए District Court Bharti 2026 करियर बनाने के लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। दरअसल प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, मैसूर द्वारा स्टेनोग्राफर ग्रेड-III, टाइपिस्ट कॉपिस्ट, प्रॉसेस सर्वर और चपरासी (Peon) के बंपर पदों पर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यदि आप 10वीं या 12वीं पास हैं, तो यह Karnataka Government Jobs 2026 आपके करियर के लिए गेम-चेंजर नौकरी साबित हो सकती है।

District Court Bharti 2026 Notification Release
District Court Bharti 2026

इस जिला कोर्ट भर्ती की सबसे खास बात यह है कि चपरासी और प्रोसेस सर्वर जैसे पदों के लिए कोई भी लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि चयन आपकी योग्यता में प्राप्त अधिकतम अंकों और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। District Court Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी गई है। इस आर्टिकल में जिला कोर्ट Vacancy के लिए पद अनुसार पात्रता, आवेदन की तारीखें, एग्जाम पैटर्न, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया, अप्लाई लिंक और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

District Court Bharti 2026 Highlight

विभाग का नामप्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, मैसूर
भर्ती का नामDistrict Court Bharti 2026
कुल पद93 (Peon, Steno, Typist, Process Server)
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन की अंतिम तिथि31 मई 2026
योग्यता10वीं / 12वीं (PUC) पास
आवेदन की भाषाकन्नड़ और अंग्रेजी (आधिकारिक कार्य हेतु)
जॉब लोकेशनमैसूर, कर्नाटका
कैटेगरीSarkari Nokri (Government Jobs) 2026
Official WebsitePortal

District Court Bharti 2026 Important Dates

इस भर्ती के अंतर्गत स्टेनोग्राफर, प्रॉसेस सर्वर, टाइपिस्ट और चपरासी पदों के लिए नोटिफिकेशन 24 अप्रैल 2026 को जारी किया गया है, जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें निम्नानुसार है:

EventDates
नोटिफिकेशन जारी 24 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू28 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 मई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
फीस भुगतान की लास्ट डेट02 जून 2026

जिला कोर्ट भर्ती 2026 पोस्ट डिटेल्स (Vacancy Breakdown)

मैसूर कोर्ट द्वारा विभिन्न स्तरीय कुल 93 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसमें स्टेनोग्राफर, प्रॉसेस सर्वर, टाइपिस्ट/कॉपिस्ट और चपरासी के रिक्त पद शामिल है।

पद का नामपद संख्या
चपरासी (Peon/Sevakaru)75 पद
प्रॉसेस सर्वर (आदेश जारिकाररु)11 पद
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III04 पद
टाइपिस्ट कॉपिस्ट03 पद
कुल पद93

District Court Bharti 2026 Eligibility Criteria

  • डिस्ट्रिक्ट कोर्ट भर्ती में आवेदन के लिए आवेदनकर्ता भारत के नागरिक होने चाहिए।
  • चूंकि यह भर्ती कर्नाटक के मैसूर जिले के लिए निकाली गई है, इसलिए अभ्यर्थियों को स्थानीय भाषा (कन्नड़) का ज्ञान होना अनिवार्य है।
  • साथ ही उम्मीदवार मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ होने चाहिए।

District Court Bharti 2026 Qualification

विभिन्न Court Vacancy in Mysore के लिए निर्धारित की गई शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • चपरासी और प्रॉसेस सर्वर: मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (SSLC) बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण।
  • टाइपिस्ट कॉपिस्ट: किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से कक्षा 12वीं (PUC) पास + कन्नड़ और अंग्रेजी जूनियर ग्रेड टाइपिंग परीक्षा उत्तीर्ण।
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-III: मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं (PUC) पास + सीनियर ग्रेड शॉर्टहैंड और टाइपिंग (कन्नड़ व अंग्रेजी दोनों)।

District Court Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 को आधार मानकर की जाएगी, जिसके अनुसार निर्धारित न्यूनतम और श्रेणी अनुसार अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार है:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • सामान्य (General): अधिकतम 40 वर्ष
  • OBC (2A/2B/3A/3B): अधिकतम 43 वर्ष
  • SC/ST/Cat-1: अधिकतम 45 वर्ष
  • Note: इसमें 5 वर्ष की विशेष सरकारी छूट पहले से शामिल है।

Read Also….राजस्थान रोडवेज बस कंडक्टर और ड्राइवर के 2407 पदों पर बंपर भर्ती, योग्यता 10वीं पास

Mysuru District Court Sarkari Nokri 2026 Application Fees

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को फीस का भुगतान ऑनलाइन Net Banking या Debit Card या Credit Card आठवां SBI चालान के जरिए करना होगा:

CategoryApplication Fees
General / 2A / 2B / 3A / 3B₹200/-
SC / ST / Category-I / PH₹100/-

District Court Bharti 2026 Selection Process

जिला कोर्ट भर्ती के विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नानुसार किया जाएगा:

पद का नामचयन का आधारइंटरव्यू अंक
स्टेनो/टाइपिस्ट100 अंकों का स्किल टेस्ट (शॉर्टहैंड/टाइपिंग)05 अंक
Peon/Process Server10वीं के अंकों की मेरिट (1:25 के अनुपात में)10 अंक

District Court Steno, Typist, Process Server And Peon Salary 2026

मैसूर जिला कोर्ट में निकली विभिन्न भर्तियों के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार आकर्षक मासिक Pay Scale/वेतनमान दिया जाएगा:

  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-III: ₹44,425 – ₹83,700
  • टाइपिस्ट कॉपिस्ट: ₹34,100 – ₹67,600
  • प्रॉसेस सर्वर: ₹31,775 – ₹61,300
  • चपरासी (Peon): ₹27,000 – ₹52,650

How To Apply for District Court Bharti 2026

District Court Online Form भरने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप मैसूर जिला कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Recruitment‘ सेक्शन में विजिट करें।
District Court Online Form
District Court Online Form
  • अपनी योग्यता अनुसार Steno, Typist, Process Server OR Peon Recruitment में से कोई भी पद के लिए दिए गए ‘Apply Online‘ लिंक पर क्लिक करें।
Steno, Typist, Process Server OR Peon Recruitment
Steno, Typist, Process Server OR Peon Recruitment
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • पद अनुसार पासपोर्ट साइज फोटो जो अधिकतम 50KB से ज्यादा ना हो और डिजिटल सिग्नेचर जो अधिकतम 25KB से ज्यादा ना हो, इनको JPG फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें।
  • अब शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अंतिम चरण में कैटेगरी वाइज निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  • अब दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Final Submit पर क्लिक करें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

District Court Bharti 2026 Apply Online

District Court Notification PDF DownloadSteno Notification PDF, Typist Notification PDF, Process Server Notification PDF, Peon Notification PDF
District Court Apply Online Steno Apply Now, Typist Apply Now, Process Server Apply Now, Peon Apply Online
Official WebsitePortal
More Latest Jobs UpdateJoin Telegram

निष्कर्ष: District Court Bharti 2026 उन सभी अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा मौका है जो 10th Pass Court Jobs 2026 की तलाश में लगे हुए हैं। 93 पदों पर होने वाली यह Zila Court Bharti योग्यता आधारित है। यदि आप मैसूर जिला न्यायालय का हिस्सा बनकर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो 31 मई 2026 से पहले अपना फॉर्म अवश्य जमा कर दें।

Disclaimer: यह जानकारी पूरी तरह से 24 अप्रैल 2026 को पद अनुसार जारी मैसूर जिला कोर्ट के आधिकारिक नोटिफिकेशन पर आधारित है। हमारी सभी उम्मीदवारों को सलाह हैं कि आवेदन करने से पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मूल विज्ञापन को अच्छी तरह से पढ़ लें।

Jila Court Bharti 2026 FAQ’s

Zila Court Vacancy का रिजल्ट कब तक आएगा?

आमतौर पर आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के 2-3 महीने के भीतर मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाती है।

फोटो और सिग्नेचर का साइज क्या होना चाहिए?

फोटो 50KB के अंदर और हस्ताक्षर 25KB के अंदर होने चाहिए, अन्यथा फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।

क्या दूसरे राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

हां, लेकिन उन्हें सामान्य श्रेणी के अंतर्गत माना जाएगा और कन्नड़ भाषा का ज्ञान होना आवश्यक होगा।

क्या मैं एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकता हूं?

हां, लेकिन आपको प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म भरना होगा और अलग से फीस देनी होगी।

क्या जिला कोर्ट चपरासी पद के लिए कोई लिखित परीक्षा होगी?

नहीं, चपरासी और प्रोसेस सर्वर के लिए चयन केवल 10वीं के अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment