Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Admission Start: 12वीं पास के लिए राजस्थान पुलिस बोनस मार्क्स डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 25 जून तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course: यदि आप भी राजस्थान पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है। सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय (SPUP), जोधपुर ने सत्र 2026 के लिए विभिन्न डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेज का डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Admission Start
Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course

जो भी युवा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल या अन्य पदों की तैयारी कर रहे हैं, वे इन कोर्सेज को करके फाइनल मेरिट लिस्ट में बोनस अंक हासिल कर सकते हैं। इन कोर्सेज के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी गई हैं। अभ्यर्थी आवेदन की लास्ट डेट 25 जून 2026 तक कभी भी फॉर्म जमा कर सकते हैं। वहीं, पुलिस बोनस मार्क्स डिप्लोमा कोर्स की फीस जमा करने के लिए अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है।

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course 2026 Overview

Admission NameSPUP Diploma Admission 2026
University NameSardar Patel University of Police Security & Criminal Justice
CoursesBonus Marks Diploma & Certificate Courses
Application ModeOnline (Official Portal: cetspup.in)
Form Start Date28 April 2026
Admission Session2026-27
LocationJodhpur, Rajasthan
CategoryRajasthan Police Bonus Marks Certificate And Diploma Course 2026
Official WebsitePortal

क्यों हैं ये कोर्सेज राजस्थान पुलिस भर्ती के लिए जरूरी?

राजस्थान पुलिस में वर्ष के अंत तक लगभग 9,000 से अधिक पदों पर कांस्टेबल नई भर्ती के लिए के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। पुलिस भर्ती में सिर्फ लिखित परीक्षा, फिजिकल और मेडिकल पास करना ही काफी नहीं होता, बल्कि विशेष योग्यता के नंबर भी आपकी फाइनल मेरिट लिस्ट में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Notification
Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Notification

विशेष रूप से साइबर सिक्योरिटी, क्रिमिनोलॉजी, पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी मैनेजमेंट जैसे कोर्सेज युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। यदि आप भी समय पर यह कोर्स पूरा कर लेते हैं, तो राजस्थान पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अतिरिक्त अंक प्राप्त करके अन्य अभ्यर्थियों से आगे निकल सकते हैं।

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Important Dates

राजस्थान पुलिस बोनस मार्क्स सर्टिफिकेट कोर्स के लिए 28 अप्रैल 2026 को नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें निम्नानुसार है:

EventDate
Form Start Date28 April 2026
Last Date25 June 2026
Last Date Course Fees30 June 2026

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Application Fees

सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय जोधपुर द्वारा इन कोर्स सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार रखा गया है। जिसमें सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस एवं एमबीसी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 200 रूपये रखा रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रूपये रखा गया है।

  • General / OBC / EWS / MBC: ₹200
  • SC / ST / PH: ₹100

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Fees

अभ्यर्थी अपनी सुविधा और रुचि के अनुसार राजस्थान पुलिस बोनस मार्क्स सर्टिफिकेट Diploma कोर्सेज को रेगुलर (Regular) या प्राइवेट (Private) माध्यम से पूरा कर सकते हैं। बोनस मार्क्स कोर्स के लिए पूरा फीस स्ट्रक्चर निम्नानुसार है:

Name of CourseModeDurationCourse Fees
Diploma in CriminologyRegular1 YearRs. 10,000/-
Diploma in CriminologyPrivate1 YearRs. 8,500/-
Diploma in Police AdministrationRegular1 YearRs. 10,000/-
Diploma in Police AdministrationPrivate1 YearRs. 8,500/-
Diploma in Cyber SecurityRegular1 YearRs. 25,000/-
Diploma in Cyber SecurityPrivate1 YearRs. 15,000/-
Certificate Course in Cyber SecurityPrivate6 MonthsRs. 10,000/-

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course 2026 Qualification

सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय जोधपुर द्वारा कराए जा रहे विभिन्न प्रकार के डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं पास कोई भी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, सबसे अच्छी बात यह है की अभ्यर्थी यह कोर्स प्राइवेट और रेगुलर किसी भी माध्यम से कर सकते हैं।

S. No. Name of CourseModeDurationSeatsEligibility Criteria
1Diploma in CriminologyRegular1 Year40किसी भी विषय में 12वीं उत्तीर्ण
2Diploma in CriminologyPrivate1 YearMaximumकिसी भी विषय में 12वीं उत्तीर्ण
3Diploma in Police AdministrationRegular1 Year40किसी भी विषय में 12वीं उत्तीर्ण
4Diploma in Police AdministrationPrivate1 YearMaximumकिसी भी विषय में 12वीं उत्तीर्ण
5Diploma in Cyber SecurityRegular1 Year10किसी भी विषय में 12वीं उत्तीर्ण एवं साथ ही कंप्यूटर के मूलभूत सिद्धांतों की बुनियादी समझ और कंप्यूटर नेटवर्क और ऑपरेटिंग सिस्टम का मूलभूत ज्ञान होना आवश्यक है।
6Diploma in Cyber SecurityPrivate1 YearMaximumकिसी भी विषय में 12वीं उत्तीर्ण, साथ ही कंप्यूटर के मूलभूत सिद्धांतों की बुनियादी समझ और कंप्यूटर नेटवर्क और ऑपरेटिंग सिस्टम का मूलभूत ज्ञान होना आवश्यक है।
7Certificate Course in Cyber SecurityPrivate6 MonthsMaximumकिसी भी विषय में 12वीं उत्तीर्ण, कंप्यूटर के मूलभूत सिद्धांतों की बुनियादी समझ और कंप्यूटर नेटवर्क और ऑपरेटिंग सिस्टम का मूलभूत ज्ञान होना जरूरी है।

Rajasthan Police Bharti 2026 में मिलने वाले बोनस अंक

सरदार पटेल पुलिस यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त डिग्रियां या डिप्लोमा कोर्स करने वाले अभ्यर्थियों को राजस्थान पुलिस भर्ती नियमों के तहत विशेष योग्यता के नंबर दिए जाते हैं। अभ्यर्थियों को योग्यता के अनुसार न्यूनतम 6 अंक से लेकर 10 तक बोनस अंक दिए जाते हैं, जो फाइनल मेरिट लिस्ट में काफी हेल्प करते हैं। विश्वविद्यालय से संबंधित कोर्स/डिग्री करने पर अतिरिक्त अंकों का सही वर्गीकरण निम्नानुसार है:

क्र.सं. डिप्लोमा / उपाधि प्राप्त (शैक्षणिक योग्यता का प्रकार)बोनस अंक
1पोस्ट ग्रेजुएशन (एम.ए. / एम.एस.सी.): क्रिमिनोलॉजी, साइबर सुरक्षा एवं इससे सम्बन्धित विषय10 अंक
2ग्रेजुएशन (बीए / एलएलबी की उपाधि): सिक्योरिटी मैनेजमेंट व सोशल साइंस (पुलिस प्रशासन या कानून के रूप में कम से कम एक विषय)8 अंक
3डिप्लोमा कोर्स: ऊपर बताए गए पुलिस/साइबर विषयों में विश्वविद्यालय से कोई भी डिप्लोमा प्राप्त करने पर6 अंक

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Exam Pattern

इस कोर्स के लिए कोई प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं होगी। अभ्यर्थियों के आवेदन और पात्रता के आधार पर ही सीधे प्रवेश मिलेगा यानी 12वीं पास अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन कर देना चाहिए। यदि आप पात्र (Eligible) पाए जाते हैं, तो आपकी लॉगिन आईडी पर शॉर्टलिस्टेड (Shortlisted) का स्टेटस दिखाई देने लगता है और आपको एक कन्फर्मेशन ईमेल प्राप्त होगा।

इसके बाद आपको निर्धारित समय अवधि में कोर्स की फीस जमा करनी होगी। और आपका प्रवेश कंफर्म हो जाएगा। नियमित (Regular) विद्यार्थियों की कक्षाएं विश्वविद्यालय परिसर (जोधपुर) में संचालित होंगी एवं प्राइवेट विद्यार्थियों को पूरी अध्ययन सामग्री ईमेल के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा परीक्षा संबंधी सभी सूचनाएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर समय-समय पर जारी की जाएंगी।

Police Bonus Marks Course Admission और सिलेक्शन कैसे होगा?

  • कोई एंट्रेंस एग्जाम नहीं: इन कोर्सेज में एडमिशन के लिए आपको कोई प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होगी। आपका चयन सीधे आपके आवेदन और कक्षा 12वीं की पात्रता के आधार पर किया जाएगा।
  • Shortlist Status: आवेदन करने के बाद यदि आप पात्र पाए जाते हैं, तो आपकी लॉगिन आईडी पर ‘Shortlisted’ का स्टेटस दिखने लगेगा और आपको इसकी सूचना ईमेल पर भी मिल जाएगी।
  • Fee Payment और Confirmation: शॉर्टलिस्ट होने के बाद आपको निर्धारित समय में कोर्स की फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी, जिसके बाद आपका एडमिशन पूरा हो जाएगा।

राजस्थान पुलिस बोनस मार्क्स कोर्स के लिए तैयारी कैसे करें?

  • Regular Students: इनकी क्लासेस हर दिन यूनिवर्सिटी कैंपस जोधपुर में ही लगेंगी।
  • Private Students: इन्हें पूरी स्टडी मटेरियल ईमेल के जरिए भेजी जाएगी। परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर मिलेगी। यह अभ्यर्थी दी गई अध्ययन सामग्री के जरिए घर बैठे तैयारी कर सकते है।

Read Also…..पुलिस कांस्टेबल के 81,000 पदों पर निकली बंपर भर्ती, योग्यता 12वीं पास

How to Apply Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course 2026

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Online Form भरने के लिए आप यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट cetspup.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Bonus Marks Course को लेकर जारी किया गया ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करके ध्यानपूर्वक देख लें।
  • इसके बाद होमपेज पर “New User Registration” के लिंक पर क्लिक करें।
New User Registration
New User Registration
  • इसके बाद अपने नाम, ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर की सहायता से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • लॉगिन करने के बाद “New Application” पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार फॉर्म भरते समय वही ईमेल आईडी दर्ज करें जिसे वह स्वयं उपयोग करते है, क्योंकि इसी ईमेल पर आपको आगे का सिलेबस और Study Material उपलब्ध कराया जाएगा।
Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Online Form
Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Online Form
  • आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य बेसिक जानकारी बिल्कुल सही-सही भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर एवं मूल दस्तावेजों को निर्धारित फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें।
  • इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से जमा करके फॉर्म को Submit कर दें।
  • विश्वविद्यालय द्वारा आवेदन पत्र एवं पात्रता की जांच के बाद कन्फर्मेशन मिलने के बाद आप कोर्स फीस जमा करें।
  • फॉर्म कन्फर्मेशन की सूचना आपको ईमेल के माध्यम से मिल जाएगी। ईमेल इनबॉक्स में नहीं दिखने पर आप ईमेल को Spam फोल्डर में भी चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Important Links

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate & Diploma Course Form Start28 April 2026
Police Bonus Marks Certificate & Diploma Course Last Date25 June 2026
Police Bonus Marks Certificate & Diploma Course Apply OnlineApply Now
Police Bonus Marks Certificate & Diploma Course Notification DownloadNotification Download
SPUP Main University WebsiteSPUP & Police University
Daily Latest Jobs And Education News UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: यदि आपका सपना राजस्थान पुलिस विभाग में शामिल होकर देश की सेवा करना है, तो सरदार पटेल पुलिस यूनिवर्सिटी जोधपुर द्वारा शुरू किए गए ये डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेज आपके लिए एक बेहतरीन माध्यम बन सकते हैं। लिखित परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ महज कुछ महीनों का यह कोर्स आपको 6 से 10 बोनस अंकों की बढ़त दिलाएगा, जो फाइनल मेरिट लिस्ट में आपको हजारों अन्य अभ्यर्थियों से आगे खड़ा करने में मददगार साबित होगा। इसलिए बिना अंतिम तिथि 25 जून 2026 का इंतजार किए जल्द से जल्द अपना आवेदन फॉर्म जमा कर दें।

Disclaimer: राजस्थान पुलिस बोनस मार्क्स सर्टिफिकेट कोर्स आर्टिकल में दी गई पूरी जानकारी सरदार पटेल पुलिस यूनिवर्सिटी जोधपुर (SPUP) द्वारा जारी किए गए आधिकारिक विज्ञापन एवं अधिसूचना के आधार पर केवल सूचनात्मक और शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए तैयार की गई हैं। यद्यपि सभी तथ्यों की जांच सावधानीपूर्वक की गई है, फिर भी उम्मीदवारों को हमारी सलाह है कि वे आवेदन करने, पात्रता जांचने अथवा शुल्क का भुगतान करने से पहले आधिकारिक पोर्टल cetspup.in पर जाकर नवीनतम तिथियों और नियमों की स्वतः पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी अनजाने में हुई तकनीकी या मुद्रण त्रुटि के लिए यह ब्लॉग जिम्मेदार नहीं होगा।

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course FAQs

साइबर सुरक्षा कोर्स चुनने के लिए क्या कंप्यूटर बैकग्राउंड होना जरूरी है?

इस कोर्स के लिए किसी विशेष कंप्यूटर डिग्री की आवश्यकता नहीं है, लेकिन अभ्यर्थी को कंप्यूटर फंडामेंटल्स, ऑपरेटिंग सिस्टम और इंटरनेट/नेटवर्क की बेसिक जानकारी होनी चाहिए ताकि वे कोर्स की पढ़ाई को आसानी से समझ सकें।

क्या राजस्थान से बाहर अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी इन कोर्सेज के लिए आवेदन कर सकते हैं?

हां, भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास अभ्यर्थी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, राजस्थान पुलिस भर्ती में मिलने वाले विशेष अंकों के लाभ के लिए राजस्थान पुलिस विभाग के स्थानीय भर्ती नियम लागू होंगे।

क्या प्राइवेट मोड से डिप्लोमा करने पर भी राजस्थान पुलिस भर्ती में बोनस अंक मिलेंगे?

जी हां, बोनस अंकों का लाभ आपकी योग्यता और विश्वविद्यालय के सर्टिफिकेट/डिप्लोमा की प्रामाणिकता पर मिलता है, चाहे आपने कोर्स रेगुलर मोड से किया हो या प्राइवेट मोड से।

इन कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए 12वीं में न्यूनतम कितने प्रतिशत अंक होने आवश्यक हैं?

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इसके लिए न्यूनतम योग्यता केवल 12वीं पास रखी गई है। इसमें कोई निश्चित प्रतिशत अनिवार्य नहीं है, लेकिन सीमित सीटों वाले कोर्सेज (जैसे रेगुलर मोड) में चयन मेरिट के आधार पर किया जाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment