Allahabad High Court New Recruitment 2026 Notification Release: इलाहाबाद हाई कोर्ट में RO, ARO और कंप्यूटर सहायक के 543 पदों पर निकली नई भर्तियां, आवेदन 21 जून तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इलाहाबाद हाई कोर्ट (AHC) द्वारा Review Officer (RO), Assistant Review Officer (ARO) और Computer Assistant (CA) भर्तियां निकाली गई है। Allahabad High Court New Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन कुल 543 पदों पर जारी किया गया है। इस परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा किया जा रहा है।

Allahabad High Court New Recruitment 2026 RO ARO and CA Notification Release
Allahabad High Court New Recruitment 2026

UP इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती के लिए 1 जून को विज्ञप्ति जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थी फॉर्म भरने की लास्ट डेट 21 जून 2026 तक कभी भी पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन ऑनलाइन सबमिट कर सकते है। Allahabad High Court RO ARO and CA Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक एवं ऑफिशियल नोटिफिकेशन इस लेख में नीचे दिया गया है।

Allahabad High Court New Recruitment 2026 Overview

Examination AuthorityNational Testing Agency (NTA)
Organization NameHigh Court of Judicature at Allahabad
Advt No.02/RO/ARO/CA/2026
Total Posts543 (RO 138, ARO 380, CA 25)
Apply ModeOnline Only
Who Can ApplyAll States Eligible Candidates
CategoryLatest Graduate Pass Govt Jobs 2026
Official WebsiteAHC

AHC Vacancy Post Details

इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा जारी UP इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती नोटिफिकेशन के तहत कुल 543 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसमें समीक्षा अधिकारी (RO) के 138 पद, सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के 380 पद और कंप्यूटर असिस्टेंट (CA) के 25 पद शामिल है।

Allahabad High Court New Recruitment 2026 Form Dates

इलाहाबाद हाई कोर्ट RO ARO और CA भर्ती के लिए ऑफिशियल फुल नोटिफिकेशन 1 जून 2026 को जारी किया गया है, जिसके अनुसार आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू हो चुकी है।

उम्मीदवार आवेदन की अन्तिम तारीख 21 जून 2026 को रात 11:50 बजे तक कभी भी अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। शुल्क भुगतान के लिए अंतिम तिथि 22 जून 2026 रात 11:50 बजे तक का समय दिया गया है।

वहीं यदि फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है तो उसे सुधारने के लिए करेक्शन विंडो 24 जून से 25 जून 2026 को रात 11:00 बजे तक खुली रहेगी।

Allahabad High Court New Recruitment 2026 RO ARO and CA Notification
Allahabad High Court New Recruitment 2026 RO ARO and CA Notification

AHC RO ARO CA Application Fees 2026

इलाहाबाद हाई कोर्ट RO ARO और CA भर्ती में फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी अनुसार रखा गया है, जिसे आप यहां देख सकते है:

  • General/OBC/Other State All Categories: Rs.1200/-
  • SC/ST/EWS: Rs.1000/- (केवल यूपी के निवासियों के लिए)
  • Form Fees Payment Mode: Online (Through Credit Card, Debit Card, Net Banking or UPI).
  • Note: यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक पदों के लिए भी आवेदन करने का ऑप्शन सलेक्ट करता है, तब भी उसे केवल एक ही बार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

Allahabad High Court RO ARO and CA Recruitment 2026 Qualification

  • UP इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती में किसी भी पद पर आवेदन करने के लिए पहली योग्यता के अंतर्गत अभ्यर्थियों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • वहीं टेक्निकल क्वालीफिकेशन के तहत उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर साइंस में डिग्री/डिप्लोमा या NIELIT (DOEACC) का ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट या ‘CCC’ सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
  • इसके साथ ही कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग में कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट (WPM) की टाइपिंग स्पीड होना जरूरी है।

Age Limit 1 जुलाई 2026 के अनुसार

RO और ARO पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है। जबकि कंप्यूटर सहायक (CA) पोस्ट के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है।

उत्तर प्रदेश के मूल निवासी SC, ST और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियम अनुसार ऊपरी आयु में 5 वर्ष और PH वर्ग के उम्मीदवारों को 15 वर्ष की विशेष छूट दी जाएगी।

AHC New Vacancy 2026 Selection Process

इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा तीनों पदों के लिए आवेदकों का चयन संयुक्त प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

  • स्टेज-I: प्रारंभिक परीक्षा (200 अंक) केवल शॉर्टलिस्टिंग के लिए 7 गुना अभ्यर्थी लिए जाएंगे।
  • स्टेज-II: मुख्य परीक्षा (150 अंक) के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी।
  • स्टेज-III: कंप्यूटर टाइपिंग (50 अंक) के नंबर भी मेरिट लिस्ट में जुड़ेंगे।
  • स्टेज-IV: डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को जॉइनिंग दी जाएगी।

Read Also…..राजस्थान हाई कोर्ट एलडीसी के बंपर पदों पर भर्ती, जानें कब शुरू होंगे आवेदन

AHC RO ARO and CA Prelims Pattern In Hindi

  • प्रारंभिक परीक्षा ओएमआर (OMR) आधारित यानी कि ऑफलाइन पेन-पेपर मोड में होगी।
  • परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
  • यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी, जिसमें विभिन्न विषयों से 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • सबसे अच्छी बात यह है कि प्रीलिम्स एग्जाम में गलत उत्तर करने के बाद भी कोई Negative Marking नहीं की जाएगी।
  • इस परीक्षा में सामान्य विज्ञान, भारत का इतिहास, भारतीय राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था, भूगोल, उत्तर प्रदेश का सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी और कंप्यूटर का प्रारंभिक ज्ञान इत्यादि विषय शामिल है।
  • शॉर्टलिस्टिंग: फर्स्ट फेज में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर कुल पद संख्या के 7 गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण यानि मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षा के अंक फाइनल मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे।

AHC RO ARO and CA Mains Exam Pattern

  • UP इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती की मुख्य परीक्षा पेन और पेपर मोड में ही होगी।
  • इस परीक्षा के सभी प्रश्न वर्णनात्मक प्रकार के होंगे, जिसका उत्तर आपको शब्दों में लिख कर देना होगा।
  • मुख्य पेपर कुल 150 अंकों का होगा, जिसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • इस परीक्षा में पास होने के लिए आपको 150 में से कम से कम 50 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

इसमें विषयवार अंकों का वेटेज इस प्रकार रखा गया है:

  • अंग्रेजी निबंध: 30अंक
  • प्रिसिस राइटिंग: 30 अंक
  • अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद: 25 अंक
  • हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद: 25 अंक
  • अंग्रेजी कॉम्प्रिहेंशन: 40 अंक

AHC RO ARO and CA Typing Test Details

  • दोनों पेपर में सफल अभ्यर्थियों को तीसरे चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT Mode) के लिए बुलाया जाएगा।
  • यह टेस्ट कुल 50 अंकों का होगा इसके लिए मात्र 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट में पास होने के लिए आपको 50 में से 25 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • साथ ही अंग्रेजी में 25 Word Per Minute की टाइपिंग स्पीड होना जरूरी है।
  • टाइपिंग टेस्ट जजमेंटल फॉर्मेट (Mantra Software) पर लाइव आयोजित होता है। इसमें बैकस्पेस के उपयोग पर कोर्ट के नियमानुसार प्रतिबंध या
  • सीमित अनुमति होती है। फॉन्ट मुख्य रूप से ‘Arial‘ या स्टैंडर्ड अंग्रेजी फॉन्ट रहेगा।
  • Note: शारीरिक रूप से दिव्यांग (PH) अभ्यर्थियों सहित किसी भी उम्मीदवार को टाइपिंग टेस्ट से छूट या अतिरिक्त समय (Extra Time) नहीं दिया जाएगा।

Read Also…1265 पदों पर हाई कोर्ट क्लर्क भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 23 जून तक

AHC RO ARO and CA Salary Scale In Hindi

इलाहाबाद हाई कोर्ट RO ARO और CA भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक सैलरी पैकेज दिया जाएगा, साथ ही विभिन्न प्रकार के भत्तों का भी लाभ मिलेगा।

  • समीक्षा अधिकारी (RO): 47,600 से 1,51,100 रूपये प्रतिमाह (Pay-Level 8)
  • सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO): 44,900 से 1,42,400 रूपये प्रतिमाह (Pay-Level 7)
  • कंप्यूटर सहायक (CA): 25,500 से 81,100 रुपये प्रतिमाह (Pay-Level 7)

How to Apply Allahabad High Court New Recruitment 2026

Allahabad High Court Vacancy के लिए आप पोर्टल पर जाकर इन चरणों का पालन करते हुए आसानी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है:

Allahabad High Court Vacancy Official Portal
Allahabad High Court Vacancy Official Portal
  • New Registration लिंक पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज कर ओटीपी वेरिफाई करते हुए रजिस्ट्रेशन करें।
AHC RO ARO CA New Registration
AHC RO ARO CA New Registration
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
Login in AHC Portal
Login in AHC Portal
  • योग्यता अनुसार संबंधित पोस्ट सलेक्ट कर आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक डिटेल्स भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • कैटेगरी वाइज निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कर Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

इलाहाबाद हाई कोर्ट RO ARO और CA एग्जाम्स की तैयारी कैसे करें

  • GS & UP GK: इतिहास, भूगोल और राजव्यवस्था के लिए लुसेंट और घटनाचक्र का अध्ययन करें। उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान के लिए ‘परीक्षा वाणी’ बुक सबसे बेस्ट है। करंट अफेयर्स के लिए आप पिछले 1 साल की किसी भरोसेमंद मासिक पत्रिका को पढ़ें।
  • English Descriptive: अंग्रेजी निबंध और व्याकरण के लिए Wren & Martin Book से प्रिपरेशन स्टार्ट कर सकते हैं। अंग्रेजी और हिंदी के दैनिक न्यूज पेपर जैसे The Hindu और Dainik Jagran या Dainik Bhaskar के संपादकीय का नियमित रूप से अनुवाद करने का अभ्यास करें।
  • Typing Practice: टाइपिंग मास्टर या सोनी टाइपिंग ट्यूटर सॉफ्टवेयर पर प्रतिदिन 30 से 45 मिनट आप समय निकाल कर टाइपिंग करने का अभ्यास करें। ध्यान रहे कि टाइपिंग की स्पीड के साथ-साथ आपको Accuracy का भी ध्यान रखना होगा, जो कि कम से कम 95% से ऊपर होनी चाहिए।

Allahabad High Court RO ARO and CA Bharti 2026 Apply Links

AHC RO ARO and CA NotificationAHC RO ARO and CA Notification PDF Download
AHC RO ARO and CA Apply Online AHC RO ARO and CA Apply Now, Link 2
NTA AHC Exam PortalPortal
Official Website AHC
Daily Latest Jobs Update Join Telegram Channel

निष्कर्ष: Allahabad High Court New Recruitment 2026 उन स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन करियर ऑप्शन है जो न्यायिक प्रशासनिक सर्विस की सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। बिना नेगेटिव मार्किंग वाली इस परीक्षा में सफल होने के लिए आपको 21 जून 2026 से पहले अपना फॉर्म सबमिट करके Exam Prepration में लग जाना चाहिए।

AHC New Recruitment 2026 FAQs

क्या AHC RO ARO और CA तीनों पोस्ट के लिए अलग अलग फॉर्म भरना होगा?

नहीं, आपको केवल एक ही कंबाइंड फॉर्म भरना है और उसी में आप योग्यता अनुसार एक, दो या तीनों पोस्ट एक साथ सलेक्ट कर सकते है, इसके लिए फीस भी एक ही बार लगेगी।

क्या स्टेज-1 Prelims Exam के मार्क्स फाइनल सिलेक्शन की मैरिट लिस्ट में जुड़ेंगे?

नहीं, स्टेज-1 एग्जाम केवल शॉर्टलिस्टिंग के लिए होगा, इसके मार्क्स फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे, मेरिट लिस्ट केवल स्टेज-2 मुख्य परीक्षा और स्टेज-3 कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी।

विवाहित महिला अभ्यर्थियों का जाति प्रमाण पत्र कहां का होना चाहिए?

विवाहित महिला आवेदकों का जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र केवल पिता पक्ष से जारी होना अनिवार्य है, पति के पक्ष का निवास प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा।

क्या उत्तर प्रदेश के बाहर के राज्यों के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं?

हां, भारत का कोई भी ग्रेजुएट पास अभ्यर्थी UP Allahabad High Court New Recruitment 2026 के तहत RO ARO और CA पदों के लिए जनरल कैटेगरी से आवेदन कर सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment