BOB Specialist Officer Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 206 पदों पर नई भर्ती, आवेदन 26 अगस्त तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 206 पदों पर सीधी नियुक्ति का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 6 अगस्त को जारी कर दिया गया है। BOB Specialist Officer Recruitment 2026 के जरिए डिजिटल बैंकिंग, सिविल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, आईटी/साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंस और कॉरपोरेट अकाउंट्स जैसे प्रमुख विभागों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। किसी भी राज्य के कोई भी योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है।

BOB Specialist Officer Recruitment 2026 Notification Release for 206 Posts
BOB Specialist Officer Recruitment 2026

आवेदन प्रक्रिया 06 अगस्त 2026 से शुरू कर दी गई है, ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपके पास लास्ट डेट 26 अगस्त 2026 तक का समय है। Bank of Baroda Vacancy के अंतर्गत स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और वेतन सहित सम्पूर्ण जानकारी इस लेख में दी गई है। फॉर्म भरने से पहले बैंक द्वारा निर्धारित सभी पात्रता मानदंडों को अच्छे से चेक करें।

BOB Specialist Officer Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्थाबैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)
पद का नामस्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO)
स्केल / ग्रेडJMG/S-I, MMG/S-II, MMG/S-III, SMG/S-IV
कुल पद संख्या206
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरू06 अगस्त 2026
आवेदन की लास्ट डेट26 अगस्त 2026
जॉब लोकेशनऑल इंडिया
कैटेगरीBOB Latest Recruitment 2026

BOB Specialist Officer Recruitment 2026 Form Date

बैंक ऑफ बड़ोदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 6 अगस्त 2026 को जारी कर इन तारीखों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 06 अगस्त 2026
  • ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क भुगतान की लास्ट डेट: 26 अगस्त 2026
  • लिखित परीक्षा / इंटरव्यू की तारीख: बैंक द्वारा ईमेल/वेबसाइट पर अलग से अधिसूचित की जाएगी।

Post & Department Wise Vacancies

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा कुल 206 पदो पर आवेदन मांगे गए है, जिसमें विभिन्न विभागों की भर्तियों के रिक्त पद शामिल है:

विभाग का नामपद संख्यापदों के नाम
फैसिलिटी मैनेजमेंट विभाग88 पदTechnical Officer (Civil/Electrical), Technical Manager एवं Senior Manager
सिक्योरिटी विभाग54 पदManager – Security
डिजिटल बैंकिंग विभाग19 पदManager, Senior Manager (Digital Product) एवं Product Manager (Digital Lending)
इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी विभाग16 पदManager एवं Senior Manager (Information Security)
कॉरपोरेट अकाउंट्स एंड टैक्सेशन15 पदManager & Senior Manager (Taxation/Accounts), Chief Manager (Investor Relations)
एंटरप्राइज डेटा मैनेजमेंट14 पदChief Manager, Senior Manager (Data Scientist, DQ Analyst, BI & Dashboard Development)

BOB Specialist Officer Recruitment 2026 Eligibility & Experience

बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए पात्रता एवं कार्यानुभव की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी, पद अनुसार निर्धारित पात्रता इस प्रकार है:

  • इंजीनियरिंग पद (Civil/Electrical): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Civil या Electrical Engineering में B.E. / B.Tech डिग्री के साथ पद अनुसार 2 से 7 वर्ष का संबंधित क्षेत्र में अनुभव।
  • IT / डिजिटल बैंकिंग / डेटा साइंस पद: मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से B.E. / B.Tech / M.Sc / MCA (Computer Science/IT/Data Science) तथा संबंधित डोमेन में 2 से 8 वर्ष का अनुभव।
  • इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी: IT/Cyber Security में डिग्री के साथ CISA, CISSP, CEH या CompTIA Security + सर्टिफिकेशन और 3 से 6 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव।
  • अकाउंट्स एवं टैक्सपेयर: CA / ICWA / M.Com / MBA (Finance) डिग्री के साथ बैंकिंग या वित्तीय संस्थान (BFSI) में कार्यानुभव।
  • सिक्योरिटी ऑफिसर: किसी भी विषय में स्नातक के साथ भारतीय सशस्त्र बलों या पुलिस/अर्धसैनिक बलों में न्यूनतम 5 वर्ष का कमिशन्ड/राजपत्रित अधिकारी अनुभव।

Age Limit

बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी, पद अनुसार निर्धारित आयु सीमा इस प्रकार है:

  • JMG/S-I (Technical Officer): न्यूनतम 23 से अधिकतम 35 वर्ष
  • MMG/S-II (Manager): पद अनुसार न्यूनतम 23 से 25 वर्ष एवं अधिकतम 35 से 37 वर्ष
  • MMG/S-III (Senior Manager): न्यूनतम 27 से 28 वर्ष एवं अधिकतम 39 से 40 वर्ष पद अनुसार
  • SMG/S-IV (Chief Manager): न्यूनतम 28 से 31 वर्ष एवं अधिकतम 40 से 43 वर्ष पद अनुसार

Age Limit Relaxation

सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में निम्नानुसार विशेष छूट दी गई है:

  • SC / ST: 5 वर्ष
  • OBC (Non-Creamy Layer): 3 वर्ष
  • PwBD (दिव्यांग जन): 10 से 15 वर्ष
  • पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen): नियमानुसार 5 से 10 वर्ष
BOB Specialist Officer Notification
BOB Specialist Officer Notification

Application Fees

बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी अनुसार रखा गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, UPI के माध्यम से करना होगा:

  • जनरल, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी: ₹850/- (प्लस लागू बैंक चार्ज एवं GST)
  • SC, ST, PwBD, महिला और पूर्व सैनिक: ₹175/- (प्लस लागू बैंक चार्ज एवं GST)

BOB SO Selection Process

BOB Specialist Officer Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा:

  • Shortlisting: प्राप्त आवेदनों की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर स्क्रूटनी की जाएगी।
  • Written Exam (यदि लागू हो): अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा सकती है, यदि आवेदन संख्या कम हुई तो परीक्षा नहीं होगी।
  • Group Discussion (GD) / Psychometric Test: इंटरव्यू से पहले उम्मीदवार के मनोवैज्ञानिक एवं व्यक्तित्व मूल्यांकन के लिए ग्रुप डिस्कशन होगा।
  • Personal Interview: इंटरव्यू में जनरल/EWS वर्ग के लिए न्यूनतम 60% और आरक्षित वर्गों के लिए 55% योग्यता अंक प्राप्त करना अनिवार्य हैं।
  • Document Verification & Medical Test: अंतिम मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

Read Also…आईबीपीएस क्लर्क भर्ती का 11,403 पदो पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 28 अगस्त तक

BOB Specialist Officer Exam Pattern 2026

आवेदन संख्या अधिक होने पर परीक्षा आयोजित की जा सकती है, ऐसे में ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित होने की स्थिति में एग्जाम पैटर्न निम्नानुसार हो सकता है:

विषयप्रश्नअंकसमय अवधि
Reasoning2525150 मिनट
English Language2525
Quantitative Aptitude2525
Professional Knowledge75150
कुल150225
  • Negative Marking: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • परीक्षा भाषा: प्रश्न पत्र द्विभाषी यानी हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा, अंग्रेजी भाषा का सेक्शन केवल अंग्रेजी में रहेगा।

BOB Specialist Officer Salary Structure

बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार निम्नलिखित वेतन दिया जाएगा:

  • JMG/S-I: ₹48,480 – ₹85,920 प्रतिमाह
  • MMG/S-II: ₹64,820 – ₹93,960 प्रतिमाह
  • MMG/S-III: ₹85,920 – ₹1,05,280 प्रतिमाह
  • SMG/S-IV: ₹1,02,300 – ₹1,20,940 प्रतिमाह

Note: मूल वेतन के अलावा इन कर्मचारियों को बैंक नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), सिटी अलाउंस (CCA), मेडिकल इंश्योरेंस और लीज आवास सुविधा भी दी जाएगी।

Read Also…..राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग ऑफिसर, ANM, GNM, लैब टेक्नीशियन सहित 50,000 पदों पर नई भर्तियां

How to Apply for BOB Specialist Officer Vacancy 2026

BOB SO Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा के आधिकारिक करियर पोर्टल पर जाएं।
  • Current Opportunities में Know More पर क्लिक करके जिस विभाग से अप्लाई करना चाहते है उसके लिए Specialist Officer Recruitment 2026 (Advt No: BOB/HRM/REC/ADVT/2026/15) लिंक पर क्लिक करें।
BOB Current Opportunities
BOB Current Opportunities
  • अब Apply Online पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ पोर्टल पर पंजीकरण पूरा करें।
BOB Apply Online
BOB Apply Online
  • यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करके योग्यता अनुसार संबंधित पोस्ट सलेक्ट करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं कार्यानुभव संबंधी विवरण ध्यानपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज की फोटो, हस्ताक्षर और सभी संबंधित दस्तावेज PDF/JPG प्रारूप में स्कैन करके अपलोड करें।
  • कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • भरे हुए फॉर्म को फाइनल Submit करके भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Important Useful Links

BOB SO Official Notification BOB SO Official Notification Download
Digital Banking Department SODigital Banking Department SO Apply Now
Facility Management Department BOB Facility Management SO Apply Now
Information Security DepartmentBOB Information Security SO Apply Now
Security DepartmentBOB Security Department SO Apply Online
Enterprise Data Management Office DepartmentBOB EDMO SO Apply Online
Corporate Accounts & Taxation Planning DepartmentCorporate Accounts & Taxation Planning SO Apply Online
Official Website BOB Careers Portal
Daily Latest UpdatesJoin Our Telegram Channel

निष्कर्ष: BOB Specialist Officer Recruitment 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवार लास्ट डेट 26 अगस्त तक कभी भी ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। यदि आप सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते है तो आपके लिए बैंकिंग फील्ड में हाई लेवल की सैलरी पैकेज वाली नौकरी के साथ करियर बनाने की यह एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और रोजाना लेटेस्ट जॉब्स अपडेट के लिए अभी टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन कर लें।

BOB Specialist Officer Recruitment 2026 FAQs

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026 में ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट क्या है?

ऑनलाइन आवेदन 06 अगस्त 2026 से आमंत्रित किए गए है, फॉर्म भरने की लास्ट डेट 26 अगस्त 2026 तय की गई है।

क्या एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होगी?

ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होने पर प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी।

सिलेक्शन प्रॉसेस में इंटरव्यू का कितना वेटेज है?

शॉर्टलिस्टिंग/लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार मुख्य चयन का आधार होता है। इसमें सामान्य श्रेणी के लिए 60% और आरक्षित वर्ग के लिए 55% कट-ऑफ अंक तय किए गए हैं।

क्या BOB SO Bharti 2026 में फ्रेशर्स आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए पद अनुसार न्यूनतम 2 से 8 वर्ष का संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव होना आवश्यक है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment