RSSB JEN Vacancy 2026 Notification Release: सार्वजनिक निर्माण, जन स्वास्थ्य एवं जल विभाग में 874 पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन 14 सितंबर तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए RSSB JEN Vacancy 2026 निकाली है, इसके लिए पोर्टल पर ऑफिशियल नोटिफिकेशन 15 अगस्त को जारी कर दिया गया है। राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती का आयोजन कुल 874 खाली पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, जिसमें राज्य के सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग और जल विभाग के विभिन्न पद शामिल है।

RSSB JEN Vacancy 2026 Notification Release
RSSB JEN Vacancy 2026

राजस्थान JEN भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की लास्ट डेट 14 सितंबर 2026 तक कभी भी ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। उम्मीदवार राज्य के SSO पोर्टल से अपना आवेदन सबमिट कर सकते है। इसके अलावा इस आर्टिकल में राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न और सैलरी सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

RSSB JEN Vacancy 2026 Highlight

Recruiting OrganizationRajasthan Staff Selection Board (RSSB / RSMSSB), Jaipur
Name of PostJunior Engineer (JEN)
Total Vacancies874 Posts
Advertisement No.10 / 2026
Job LocationRajasthan
Last Date14 Sep 2026
Apply ModeOnline
CategoryRSSB Latest Recruitment 2026

RSSB JEN Vacancy 2026 Form Date

राजस्थान जेन भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना 15 अगस्त को जारी कर दी गई है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 अगस्त 2026
  • आवेदन की लास्ट डेट: 14 सितंबर 2026 (रात्रि 23:59 बजे तक)
  • एग्जाम डेट: जल्द जारी होगी

Read Also…बिना CET बिजली विभाग में क्लर्क के 765 पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन 25 अगस्त तक

RSSB JEN Department Wise Vacancy

राजस्थान JEN भर्ती का आयोजन राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 874 रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए 793 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 81 पद निर्धारित किए गए है:

  • सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD): 393 पद
  • जल संसाधन विभाग: 251 पद
  • जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED): 230 पद
    कुल योग: 874 पद
RSSB JEN Notification
RSSB JEN Notification

RSSB JE Qualification & Eligibility

राजस्थान की JEN भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को पद अनुसार निर्धारित पात्रता एवं योग्यता को पूरा करना आवश्यक है:

  • JEN (Civil): किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री (B.E/B.Tech) होनी चाहिए।
  • JEN (Diploma): इसके लिए आवेदकों के पास संबंधित ट्रेड जैसे Civil या Mechanical अथवा Electrical में इंजीनियरिंग का डिप्लोमा होना आवश्यक है।
  • अन्य योग्यता: देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का सामान्य ज्ञान होना चाहिए।

Rajasthan JE Age Limit & Relaxation

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

इस भर्ती के लिए उम्र की गणना 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 3 से 5 वर्ष तक की विशेष छूट दी जाएगी।

RSMSSB JEN Application Fees

RSSB JEN Online Form भरने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा:

  • General/OBC & MBC Creamy Layer: ₹600/-
  • OBC & MBC Non-Creamy Layer: ₹400/-
  • EWS /SC/ST/दिव्यांगजन: ₹400/-

RSSB JEN Selection Process 2026

राजस्थान JEN भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण

Read Also….रेलवे जूनियर इंजीनियर और DMS के 3,993 पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन 13 सितंबर तक

RSSB JEN Exam Pattern 2026 In Hindi

  • राजस्थान की जूनियर इंजीनियर एग्जाम ऑफलाइन होगा, जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के पूछे जाएंगे।
  • भाग-A (सामान्य ज्ञान): इस सेक्शन में राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, भूगोल और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
  • भाग-B (तकनीकी विषय): यह सेक्शन आपके चुने गए ट्रेड यानी सिविल, इलेक्ट्रिकल अथवा मैकेनिकल के इंजीनियरिंग सिलेबस पर आधारित होगा।
  • अंक योजना: प्रत्येक सही उत्तर के लिए अंक मिलेंगे और गलत उत्तर के लिए 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
RSSB JEN Exam Pattern
RSSB JEN Exam Pattern

Rajasthan JEN Required Documents

RSSB JEN Application Form भरने के लिए आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए:

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • इंजीनियरिंग की डिग्री अथवा डिप्लोमा
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • राजस्थान का मूल निवास प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

RSSB JEN Salary

राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार द्वारा पे मैट्रिक्स लेवल-10 के आधार पर न्यूनतम 23,700 रूपये से अधिकतम 58000 रूपये तक मासिक वेतनमान दिया जाएगा।

How To Apply for RSSB JEN Vacancy 2026

Rajasthan JEN Vacancy में आवेदन के लिए इन चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले राजस्थान एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अपनी SSO ID और पासवर्ड डालकर पोर्टल पर Login करें।
SSO ID Login
SSO ID Login
  • इसके बाद Recruitment Portal सेक्शन में विजिट करें।
  • अब आप Ongoing Recruitment अनुभाग में जाकर RSSB JEN Recruitment 2026 के सामने Apply Now बटन पर क्लिक करें।
Ongoing Recruitment
Ongoing Recruitment
  • अब जिस विभाग से Junior Engineer पद के लिए आवेदन करना चाहते है उसे सलेक्ट करें।
  • अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) आवश्यक जानकारी के साथ पूरा करें और वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई पूरी जानकारी सही-सही भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके फॉर्म में अपलोड करें।
  • दर्ज की गई जानकारी को अच्छे से चेक करके Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

RSMSSB JEN Vacancy 2026 Apply Online

RSSB JE NotificationRSSB JEN Notification PDF Download
RSSB JE Apply OnlineRSSB JE Apply Now
Official WebsiteRSSB Portal
Daily Jobs UpdateJoin Telegram Channel, Join WhatsApp Group
निष्कर्ष: RSSB JEN Vacancy 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 874 पदों पर जारी हो चुका है, यदि आपके पास संबंधित ट्रेड में डिग्री डिप्लोमा है तो लास्ट डेट का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करें। इसके अलावा आपके इस भर्ती को लेकर जो भी सवाल है हमसे कमेंट बॉक्स में पूछें।

Read Also….बिना कोई परीक्षा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी नई सीधी भर्ती के आवेदन शुरू

 RSSB JEN Bharti 2026 FAQs

RSSB JEN Vacancy 2026 कुल कितने पदों पर निकाली गई हैं?

इस भर्ती का आयोजन राज्य के सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग और जल विभाग में कुल 874 पदों पर नियुक्ति के लिए किया जाएगा।

राजस्थान जूनियर इंजीनियर की सैलरी कितनी है?

राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार द्वारा पे मैट्रिक्स लेवल-10 के आधार पर न्यूनतम 23,700 रूपये से अधिकतम 58000 रूपये तक मासिक वेतनमान दिया जाएगा।

राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 के फॉर्म कब शुरू होंगे?

RAMSSB Vacancy के तहत जूनियर इंजीनियर पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त 2026 से शुरू कर दी गई हैं।

RSSB JEN भर्ती 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट कब है?

राजस्थान कनिष्ठ अभियंता भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 14 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment