राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों का विभिन्न जनसंचार माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए Rajasthan Young Intern Program 2026-27 की आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं से विभिन्न कार्यक्षेत्रों के लिए कुल 20 यंग इंटर्न पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹30,000 की मासिक सैलरी यानी मानदेय दिया जाएगा।

यदि आप मीडिया, जर्नलिज्म, सोशल मीडिया या तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और सरकार के साथ जुड़कर काम करने के इच्छुक हैं, तो राजस्थान यंग इंटर्न प्रोग्राम के लिए आवेदन की लास्ट डेट 13 सितंबर 2026 तक कभी भी फॉर्म जमा कर सकते है। आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। बता दें कि इस प्रोग्राम के लिए आपको फॉर्म ऑफलाइन और ई-मेल के माध्यम से जमा करना होगा।यह एक फुल-टाइम इंटर्नशिप प्रोग्राम है, जो नियुक्ति की तारीख से 30 सितंबर 2027 तक चलाया जाएगा।
Rajasthan Young Intern Program 2026-27 Overview
| विभाग | सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार |
| प्रोग्राम का नाम | यंग इंटर्न कार्यक्रम (YIP) 2026 |
| फाइल संख्या | Estt./DIPR/YIP/-02996/23958294 |
| कुल पद संख्या | 20 यंग इंटर्न |
| आवेदन शुरू | 14 अगस्त 2026 |
| लास्ट डेट | 13 सितंबर 2026 |
| मानदेय | ₹30,000 प्रतिमाह |
| इंटर्नशिप की अवधि | नियुक्ति तिथि से 30 सितंबर 2027 तक |
| केटेगरी | Young Intern Program 2026-27 |
Post-Wise Vacancies
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा न्यू मीडिया और पारंपरिक मीडिया की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कुल 20 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए है, जिसमें निम्न पद शामिल है:
- कॉपी एडिटर: 1 पद
- कंटेंट राइटर: 1 पद
- सोशल मीडिया एक्सपर्ट: 2 पद
- ग्राफिक डिजाइनर: 1 पद
- वीडियो एडिटर: 1 पद
- क्रिएटिव राइटर: 1 पद
- न्यूज एंकर: 2 पद
- वॉइस ओवर आर्टिस्ट: 1 पद
- फील्ड रिपोर्टर: 8 पद
- डेस्क एडिटर: 2 पद
Rajasthan Young Intern Program 2026-27 Last Date
राजस्थान यंग इंटर्न प्रोग्राम के लिए ऑफिशियल विज्ञप्ति 11अगस्त को जारी हो चुकी है, जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें इस प्रकार है:
- नोटिफिकेशन जारी: 11 अगस्त 2026
- आवेदन शुरू: 14 अगस्त 2026
- आवेदन की लास्ट डेट: 13 सितंबर 2026
- इंटर्नशिप समाप्त होने की तारीख: 30 सितंबर 2027
Note: निर्धारित की गई लास्ट डेट के बाद भरे गए फॉर्म या अधूरे फॉर्म रिजेक्ट कर दिए जाएंगे।

Age Limit
राजस्थान यंग इंटर्न प्रोग्राम के लिए उम्र की गणना 13 सितंबर 2026 से की जाएगी:
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष
Application Fees
आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुसार यंग इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति फॉर्म भरवाने के नाम पर पैसे मांगे, तो उसे बिल्कुल भुगतान न करें।
Young Intern Programme Eligibility Criteria
- उम्मीदवार केवल एक ही कार्यक्षेत्र के लिए अपना फॉर्म भेज सकते है।
- आवेदक की बातचीत करने की कला, प्रेजेंटेशन स्किल्स और सॉफ्ट स्किल्स शानदार होनी चाहिए।
- हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का अच्छा ज्ञान यानी पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए।
- कंप्यूटर, एमएस ऑफिस, इंटरनेट, टाइपिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की बेसिक समझ होनी चाहिए।
Post Wise Educational Qualifications
Rajasthan Young Intern Program 2026-27 में पद अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- कॉपी एडिटर: कम से कम 60% अंकों के साथ 12वीं और ग्रेजुएशन पास और साथ ही पत्रकारिता में BJMC या BJ या PGDJ की डिग्री होनी चाहिए।
इस भर्ती में मीडिया हाउस का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। - कंटेंट राइटर: न्यूनतम 60% अंकों के साथ 12वीं, ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में BJMC या BJ या PGDJ की योग्यता होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए कंटेंट राइटिंग का अनुभव होना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
- सोशल मीडिया एक्सपर्ट: 12वीं पास और कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) या पत्रकारिता में न्यूनतम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन या डिप्लोमा होना चाहिए।सोशल मीडिया मार्केटिंग और SEO की समझ जरूरी भी जरूरी है।
- ग्राफिक डिजाइनर: 12वीं, ग्रेजुएशन या ग्राफिक डिजाइनिंग में न्यूनतम 60% अंकों के साथ डिग्री/डिप्लोमा। इस पोस्ट के लिए Photoshop, CorelDRAW और InDesign सॉफ्टवेयर चलाने की जानकारी भी उम्मीदवारों को होनी चाहिए।
- वीडियो एडिटर: 12वीं, ग्रेजुएशन या वीडियो प्रोडक्शन में न्यूनतम 60% अंकों के साथ डिग्री/डिप्लोमा, साथ ही टीवी चैनल या प्रोडक्शन हाउस में काम का अनुभव होना चाहिए।
- क्रिएटिव राइटर: न्यूनतम 60% अंकों के साथ 12वीं, ग्रेजुएशन या सृजनात्मक लेखन में डिग्री/डिप्लोमा जरूरी है। उम्मीदवारों को जिंगल, स्लोगन लिखने का अनुभव भी होना चाहिए।
- न्यूज एंकर: न्यूनतम 60% अंकों के साथ 12वीं, ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में डिग्री होनी चाहिए। साथ ही किसी न्यूज चैनल में एंकरिंग का अनुभव भी जरूरी है।
- वॉइस ओवर आर्टिस्ट: 12वीं, ग्रेजुएशन और पत्रकारिता की डिग्री और साथ ही रेडियो, पॉडकास्ट या टीवी चैनल में वॉइस ओवर का अनुभव जरूरी है।
- फील्ड रिपोर्टर: 12वीं, ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में डिग्री और समाचार पत्रों या न्यूज चैनलों में रिपोर्टिंग का अनुभव होना अनिवार्य है।
- डेस्क एडिटर: 12वीं, ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में डिग्री के साथ ही प्रिंट मीडिया या न्यूज डेस्क पर काम करने का अनुभव होना आवश्यक है।
Rajasthan Young Intern Program 2026-27 Selection Process
राजस्थान यंग इंटर्न प्रोग्राम 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा:
- Documents Checking: विभाग द्वारा आपके फॉर्म और योग्यताओं की स्क्रूटनी की जाएगी।
- Interviews & Discussions: योग्य उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू अथवा ग्रुप डिस्कशन के लिए बुलाया जाएगा।
- फाइनल लिस्ट: चयन के बाद सफल उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
Honorarium & Conditions
- Rajasthan Young Intern Program 2026-27 के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹30,000 का एकमुश्त मानदेय मिलेगा।
- आखिरी महीने का पैसा इंटर्नशिप की फाइनल रिपोर्ट जमा करने के बाद ही मिलेगा।
- जॉइन करने के 1 महीने के भीतर इंटर्नशिप छोड़ने पर कोई मानदेय नहीं दिया जाएगा।
- महीने में सिर्फ 1 कैजुअल लीव मिलेगी, ज्यादा छुट्टी लेने पर सैलरी से पैसे कटेंगे।
- यात्रा भत्ता (TA/DA) या मेडिकल खर्च विभाग द्वारा नहीं उठाया जाएगा।
Read Also…राजस्थान युवा संबल योजना बेरोजगार भत्ते के लिए ऐसे करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
नैतिक आचरण एवं नियम
- इंटर्न को भारतीय आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम 1923 के प्रावधानों का पालन करना होगा और विभाग की अनुमति के बिना कोई पुस्तक या लेख प्रकाशित नहीं करना चाहिए।
- विभाग के नाम या प्रतीक का उपयोग व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं किया जा सकता।
- कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम 2013 के नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
मेंटरशिप एवं नोडल अधिकारी
प्रशासनिक सचिव या उनके द्वारा नामित नोडल अधिकारी इंटर्न के मेंटर होंगे, जो समय-समय पर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। अवधि पूरी होने पर इंटर्न को अपनी विस्तृत रिपोर्ट नोडल अधिकारी के माध्यम से विभागाध्यक्ष को सौंपनी होगी।
राजस्थान यंग इंटर्न प्रोग्राम हेतु जरूरी दस्तावेज
- भरा हुआ निर्धारित आवेदन फॉर्म
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आयु प्रमाण पत्र/कक्षा 10वीं मार्कशीट
- 12वीं मार्कशीट
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- पत्रकारिता या तकनीकी डिग्री/डिप्लोमा सर्टिफिकेट
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- चुने गए कार्यक्षेत्र से संबंधित एक सैंपल रिपोर्ट
- स्व-प्रमाणित घोषणा पत्र (शपथ पत्र)
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- हस्ताक्षर इत्यादि।
Read Also…राजस्थान में प्री-प्राइमरी टीचर के 62,000 पदों पर बंपर भर्ती, बिना REET नौकरी का सीधा मौका
How to Apply Rajasthan Young Intern Program 2026-27
Young Intern Program Form भरने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पीडीएफ डाउनलोड करें, अब इसमें से आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकलवाएं।

- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी सही-सही भरें।
- इसके बाद आप अपने पसंदीदा कार्यक्षेत्र का नाम भरें।
- फॉर्म के साथ अपने काम से जुड़ी एक रिपोर्ट और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी अटैच करें।
- इसके बाद फॉर्म समेत सभी डॉक्यूमेंट्स की एक सिंगल PDF फाइल बनाएं।
- अब इसे आप ऑफिशियल ईमेल आईडी estt.dipr@rajasthan.gov.in पर भेज दें।
इसकी एक ऑफलाइन हार्ड कॉपी निकालकर नीचे दिए गए पते पर भी भेजें:
“आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव,
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, मुख्यालय,
शासन सचिवालय कैम्पस, सी-स्कीम,
जयपुर, राजस्थान – 302005″
हेल्पलाइन नंबर: किसी भी मदद के लिए कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 0141-2227237 पर संपर्क कर सकते हैं।
Important Links
| Young Intern Program Notification | Young Intern Program Notification PDF Download |
| Young Intern Program Form | Young Intern Program Form Download |
| Official Mail ID | estt.dipr@rajasthan.gov.in |
| Official Website | DIPR Portal |
| Daily Sarkari Jobs Update | Join Telegram Channel, Join WhatsApp Group |
निष्कर्ष: Rajasthan Young Intern Program 2026-27 मीडिया और जर्नलिज्म के स्टूडेंट्स के लिए सरकारी स्तर पर हुनर दिखाने का एक बेहतरीन मौका है। अच्छे मानदेय और व्यावहारिक अनुभव के साथ युवा सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। यदि आप योग्य हैं, तो लास्ट डेट 13 सितंबर 2026 से पहले आवेदन फॉर्म जमा कर दें।
Rajasthan Young Intern Program 2026 का नोटिफिकेशन जारी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में ₹30,000 सैलरी वाली नौकरी, जानें पात्रता, फॉर्म डेट, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया
FAQs
राजस्थान यंग इंटर्न प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट क्या है?
यंग इंटर्न प्रोग्राम फॉर्म भेजने की लास्ट डेट 13 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
क्या राजस्थान यंग इंटर्न प्रोग्राम एक पक्की सरकारी नौकरी है?
नहीं, यह सिर्फ एक पूर्णकालिक इंटर्नशिप प्रोग्राम है, जो भविष्य में सरकारी नौकरी की कोई गारंटी नहीं देता है।
इस इंटर्नशिप के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?
इस योजना के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 रखी गई है।
राजस्थान यंग इंटर्न प्रोग्राम में चयनित युवाओं को हर महीने कितने रूपये मिलेंगे?
चयनित उम्मीदवारों को हर महीने न्यूनतम ₹30,000 का एकमुश्त मानदेय दिया जाएगा।