Bank of India CO Bharti 2026 Apply Direct Link: बैंक ऑफ इंडिया में 779 पदों पर क्रेडिट ऑफिसर भर्ती की विज्ञप्ति जारी, आवेदन आज से शुरू

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बैंक ऑफ इंडिया (BOI) द्वारा 29 जून को Bank of India CO Bharti 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती में जनरल बैंकिंग ऑफिसर (GBO) स्ट्रीम के तहत क्रेडिट ऑफिसर के कुल 779 खाली पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Bank of India CO Bharti 2026 Apply Direct Link
Bank of India CO Bharti 2026

किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती का फॉर्म भर सकते है। इस भर्ती में बैंक के MMGS-II, MMGS-III और SMGS-IV ग्रेड के अधिकारी लेवल के पद शामिल है, यदि आप बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो Bank of India CO Bharti 2026 आपके लिए बेस्ट करियर ऑप्शन है।

उम्मीदवार 30 जून 2026 से बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, चयन प्रक्रिया सहित सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

Bank of India CO Bharti 2026 Overview

संस्थानबैंक ऑफ इंडिया (BOI)
पद का नामक्रेडिट ऑफिसर (GBO स्ट्रीम)
कुल पद संख्या779
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरू30 जून 2026
जॉब लोकेशनऑल इंडिया
कैटेगरीलेटेस्ट बैंकिंग जॉब्स 2026

Bank of India CO Bharti 2026 Form Date

बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती के लिए बैंक द्वारा 29 जून को नोटिफिकेशन जारी कर इन तारीखों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 30 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2026
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2026
  • आयु और योग्यता गणना तिथि: 01 जून 2026

आवेदन शुल्क

आपको फॉर्म भरते समय आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा UPI के माध्यम से करना होगा:

  • SC / ST / PwBD: ₹175/-
  • General / OBC / EWS एवं अन्य: ₹850/-
Bank of India CO Notification 2026
Bank of India CO Notification 2026

Vacancy Details

बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर के कुल 779 पदो पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें भर्ती अनुसार निम्नलिखित पद शामिल है:

  • MMGS-II (क्रेडिट ऑफिसर): 677 पद
  • MMGS-III (क्रेडिट ऑफिसर): 61 पद
  • SMGS-IV (क्रेडिट ऑफिसर): 41 पद

Bank of India CO Bharti 2026 Qualification

बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट कार्ड ऑफिसर भर्ती में पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग अलग रखी गई है, इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ संबंधित क्षेत्र में बैंकिंग अनुभव भी अनिवार्य है, जिसका विस्तृत विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिया गया है, अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें।

Age Limit (as on 01 June 2026)

  • MMGS-II: 25 से 32 वर्ष
  • MMGS-III: 28 से 38 वर्ष
  • SMGS-IV: 32 से 45 वर्ष
  • आयु में छूट: नियमानुसार SC और ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष, PwBD को 10 वर्ष और अन्य आरक्षित श्रेणियों को सरकारी प्रावधानों के तहत छूट मिलेगी।

Selection Process

Bank of India CO Bharti 2026 में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

अंतिम सिलेक्शन में ऑनलाइन परीक्षा का 70% वेटेज और साक्षात्कार 30% वेटेज रख कर मेरिट तैयार की जाएगी।

BOI Credit Officer Exam Pattern

  • बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती परीक्षा में 125 अंकों के 125 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, जिसके लिए गलत उत्तर पर 1/4 अंकों की नेगेटिव मार्किंग रखी गई है।
  • पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा।
BOI Credit Officer Exam Pattern
BOI Credit Officer Exam Pattern

बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर सैलरी

बैंक में विभिन्न ग्रेड (स्केल) के अनुसार मूल वेतन (Basic Pay) इस प्रकार दिया जाएगा:

  1. MMGS-II: ₹64,820 से ₹93,960 तक
  2. MMGS-III: ₹85,920 से ₹1,05,280 तक
  3. SMGS-IV: ₹1,02,300 से ₹1,20,940 तक
    Note: इसके अलावा बैंक के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और विशेष सुविधाएं भी दी जाएगी।

Read Also….सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 31 जुलाई तक

How to Apply Bank of India CO Vacancy 2026

बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Bank of India Official Website
Bank of India Official Website
  • Career सेक्शन में जाकर Recruitment ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Bank of India Credit Officer (CO) Recruitment 2026 के लिए Apply Online पर क्लिक करें।
  • फिर Click Here for New Registration पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण पूरा करें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • संबंधित पद के लिए आवेदन फॉर्म में पूरी जानकारी भरें।
  • फिर आवश्यक डॉक्यूमेंट्स, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को स्कैन करके अपलोड करें।
  • कैटेगरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • अंत में Preview में जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके फॉर्म को Final Submit कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Bank of India CO Useful Links

BOI Credit Officer Notification BOI Credit Officer Notification PDF Download
Bank of India CO Short NoticeBOI CO Short Notice PDF Download
Bank of India CO Apply OnlineBOI CO Apply Online
Official WebsiteBOI Portal
More Banking Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: Bank of India CO Bharti 2026 बैंकिंग करियर के लिए एक बेहतरीन अवसर है, आवेदन 30 जून से 20 जुलाई 2026 तक मांगे गए हैं। शुल्क और फॉर्म सबमिट करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि यह बाद में बदलाव योग्य नहीं है।

Bank of India Credit Officer Vacancy FAQs

बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती 2026 की लास्ट डेट क्या है?

आवेदन के लिए लास्ट डेट 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर पद के लिए सिलेक्शन कैसे होगा?

आपको यह बैंकिंग जॉब पाने के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू पास करना होगा।

बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर की सैलरी कितनी होती है?

बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट अधिकारियों की Salary प्रवेश स्तर पर 64,820 रुपये से 1,20,940 रुपये प्रति माह के बीच होती है,, जो उनके पोस्टिंग क्षेत्र और इस पद से जुड़े अन्य भत्तों पर निर्भर है।

बैंक ऑफ़ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती की योग्यता क्या होनी चाहिए?

उम्मीदवारों को क्रेडिट ऑफिसर भर्ती 2026 से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट एवं आधिकारिक चैनलों की जांच करनी चाहिए। 

बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर के लिए स्नातक के साथ फाइनेंस में MBA, CA, या CFA जैसी प्रोफेशनल डिग्री और 20-30 वर्ष की आयु सीमा आवश्यक है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment