GSRTC Helper Bharti 2026 Advt No GSRTC/202627/47 Release: रोडवेज में हेल्पर के 2510 पदों पर सीधी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गुजरात राज्य मार्ग परिवहन निगम (GSRTC) द्वारा GSRTC Helper Bharti 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 7 सितम्बर को जारी किया जा चुका है। इस भर्ती के लिए गुजरात रोडवेज के अलग-अलग डिपो और वर्कशॉप में हेल्पर के कुल 2510 पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। यदि आप भी GSRTC भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपके पास OJAS GSRTC Helper Apply Online प्रॉसेस पूरी करने का बेहतरीन मौका है।

GSRTC Helper Bharti 2026 Advt No GSRTC20262747 Release
GSRTC Helper Bharti

विभाग द्वारा आवेदन प्रक्रिया 07 सितंबर 2026 से शुरू की जा चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की लास्ट डेट 06 अक्टूबर 2026 तक कभी भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। इस आर्टिकल रोडवेज हेल्पर भर्ती के लिए पात्रता मानदंड, स्टेप बाय स्टेप आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस और सैलरी सहित पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

GSRTC Helper Bharti 2026 Quick Highlight

Recruitment OrganizationGujarat State Road Transport Corporation (GSRTC)
Post NameHelper
Total Vacancies2,510 Posts
Apply ModeOnline (via OJAS Gujarat Portal)
Form Start Date07 Sep 2026
Monthly Salary₹21,100/- (for the first 5 years)
Who Can ApplyAll State Candidates
Job LocationGujarat State (Various Depots & Workshops)
CategoryLatest Govt Jobs 2026

GSRTC Helper Bharti 2026 Last Date

गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा रोडवेज हेल्पर वैकेंसी के लिए 7 सितम्बर को नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 07 सितंबर 2026
  • आवेदन की लास्ट डेट: 06 अक्टूबर 2026 (रात 23:59 बजे तक)
  • ऑनलाइन फीस भुगतान की लास्ट डेट: 08 अक्टूबर 2026

Note: फॉर्म भरते समय अपने नाम, जन्मतिथि और पिता के नाम में कोई भी स्पेलिंग मिस्टेक न करें। अगर 10वीं की मार्कशीट और अन्य डॉक्यूमेंट्स के नाम में कोई फर्क है, तो समय रहते एफिडेविट जरूर बनवा लें।

GSRTC Helper Notification
GSRTC Helper Notification

Category Wise Vacancy Details

Gujarat Roadways Helper Vacancy का आयोजन कुल 2510 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, इसमें पुरुष उम्मीदवारों के 1684 एवं महिलाओं के लिए 826 पद निर्धारित है, वहीं विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित पद विवरण इस प्रकार है:

  • General: 673 पद
  • EWS: 175 पद
  • SEBC (OBC): 442 पद
  • SC: 114 पद
  • ST: 280 पद
  • कुल पद संख्या: 2510

GSRTC Helper Bharti 2026 Qualification

गुजरात रोडवेज भर्ती में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए:

  • ITI Course: आवेदकों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में कम से कम 1 वर्ष का ITI पास किया हो।
  • मान्य ITI ट्रेड्स: मैकेनिक मोटर व्हीकल (MMV), मैकेनिक डीजल, जनरल मैकेनिक, फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, शीट मेटल वर्कर, ऑटोमोबाइल्स बॉडी रिपेयरर, वेल्डर, वेल्डर-कम-फैब्रिकेटर, मशीनिस्ट, कारपेंटर, पेंटर जनरल और ऑटोमोबाइल पेंट रिपेयरर।
  • Computer Basic Knowledge: उम्मीदवारों को कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज होना अनिवार्य है, इसके लिए CCC या समकक्ष सर्टिफिकेट अथवा 10वीं/12वीं में कंप्यूटर एक विषय के रूप में होना आवश्यक है।
  • 10 अंकों का अप्रेंटिसशिप लाभ: यदि अभ्यर्थी ने ITI के उसी संबंधित ट्रेड में NCVT अप्रेंटिसशिप पूरी की है, तो उसे 10 अंकों का अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा।

GSRTC Helper Age Limit & Relaxation

इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, उम्र की गणना 6 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी, उम्मीदवारों का जन्म 06 अक्टूबर 1991 से 06 अक्टूबर 2008 के बीच होना चाहिए।

इसके अलावा ऊपरी आयु कैटेगरी अनुसार इस प्रकार रखी गई है:

  • जनरल कैटेगरी (पुरुष): 35 वर्ष
  • जनरल कैटेगरी (महिला): 40 वर्ष (5 वर्ष की छूट)
  • SC/ST/SEBC/EWS (पुरुष): 40 वर्ष (5 वर्ष की छूट)
  • SC/ST/SEBC/EWS (महिलाएं): 45 वर्ष (10 वर्ष की छूट)
  • दिव्यांग व पूर्व सैनिक: 45 वर्ष

GSRTC Helper Application Fees

गुजरात रोडवेज भर्ती में आवेदन के लिए श्रेणी अनुसार निम्नलिखित शुल्क रखा गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई अथवा नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा:

  • General Category: ₹300/- + GST
  • SC/ST/SEBC/EWS, All Female: ₹200/- + GST
  • Ex-servicemen & Differently-abled: ₹200/- + GST

Read Also…राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी एग्जाम Latest Update

GSRTC Helper Bharti 2026 Selection Process

जीएसआरटीसी हेल्पर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन 100% वेटेज सिस्टम से तैयार मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा:

  • लिखित परीक्षा (MCQ): 100 अंकों की OMR आधारित परीक्षा होगी, जिसके 90% अंकों का वेटेज मेरिट लिस्ट में जुड़ेगा।
  • NCVT अप्रेंटिसशिप वेटेज: संबंधित ITI ट्रेड में अप्रेंटिसशिप पास उम्मीदवारों को 10% वेटेज यानी 10 अंक दिए जाएंगे।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV): कुल वेटेज के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट से कैटेगरी 1:1.5 के अनुपात में अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

GSRTC Helper Exam Pattern 2026

  • गुजरात रोडवेज हेल्पर एग्जाम OMR शीट आधारित या कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBRT) हो सकता है।
  • परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के पूछे जाएंगे।
  • हेल्पर एग्जाम में विभिन्न विषयों से 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • प्रत्येक गलत उत्तर, एक से अधिक विकल्प चुनने अथवा खाली छोड़े गए उत्तर पर 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • यदि आपको किसी प्रश्न का उत्तर नहीं आता, तो नेगेटिव मार्किंग से बचने के लिए OMR में विकल्प “E” को भरें, इससे कोई अंक नहीं कटेगा।
  • प्रश्नपत्र अंग्रेजी व्याकरण को छोड़कर गुजराती भाषा में होगा।
विषयप्रश्न
अंक
सामान्य ज्ञान3030
गुजराती व्याकरण0505
अंग्रेजी व्याकरण0505
ट्रेड एवं तकनीकी योग्यता (ITI स्तर)5050
बेसिक कंप्यूटर1010
कुल100100

GSRTC Helper Syllabus 2026

अभ्यर्थी GSRTC Helper Syllabus 2026 PDF Download करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर सकते है, इसके अलावा परीक्षा में शामिल प्रमुख विषय इस प्रकार है:

  • सामान्य ज्ञान
  • गुजरात का इतिहास
  • भूगोल
  • करंट अफेयर्स
  • गुजराती व्याकरण
  • अंग्रेजी व्याकरण
  • ट्रेड एवं तकनीकी योग्यता
  • बेसिक कंप्यूटर उपयोग

Documents Required for GSRTC Helper Online Form

गुजरात रोडवेज हेल्पर ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपके पास निम्नलिखित डॉक्युमेंट्स होने चाहिए:

  • कक्षा 10वीं मार्कशीट और स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSC/LC)
  • ITI की फाइनल मार्कशीट और ट्रेड सर्टिफिकेट
  • NCVT अप्रेंटिसशिप मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • कंप्यूटर बेसिक नॉलेज प्रमाणपत्र (CCC)
  • जाति प्रमाणपत्र (SC/ST/SEBC/EWS)
  • SEBC उम्मीदवारों के लिए लेटेस्ट नॉन-क्रीमीलेयर सर्टिफिकेट (Annexure-A/Appendix-4)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (10 KB से कम साइज, JPG फॉर्मेट)
  • सिग्नेचर (10 KB से कम साइज, JPG फॉर्मेट)
  • आधार कार्ड या पैन कार्ड या वोटर ID
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

Read Also…दिल्ली पुलिस एसआई भर्ती के 1891 पदों पर आवेदन शुरू

GSRTC Helper Salary Structure

रोडवेज हेल्पर भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती 5 वर्ष तक 21 रूपये प्रतिमाह फिक्स सैलरी दी जाएगी

वहीं 5 वर्ष की सेवा सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद निगम के नियम अनुसार नियमित पे-स्केल में स्थायी नियुक्ति दे दी जाएगी।

How to Apply GSRTC Helper Bharti 2026

रोडवेज हेल्पर भर्ती में आवेदन करने के लिए आप यहां दी गई स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस को फॉलो कर सकते है:

  • सबसे पहले OJAS गुजरात की आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Online Application पर क्लिक करके विभिन्न विकल्पों के बीच Apply पर क्लिक करें।
GSRTC Online Application
GSRTC Online Application
  • नए पेज में डिपार्टमेंट “GSRTC गुजरात राज्य मार्ग परिवहन निगम” सिलेक्ट करें।
GSRTC
GSRTC
  • इसके बाद “Helper 2026-27” के सामने Apply पर क्लिक करें।
Helper 2026-27 Apply
Helper 2026-27 Apply
  • फिर से अगले नए पेज में Apply Now पर क्लिक करें।
GSRTC Apply Now
GSRTC Apply Now
  • यहां से आप New Registration पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण पूरा करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक सम्पूर्ण जानकारी को सही सही भरें।
  • पासपोर्ट साइज की फोटो, हस्ताक्षर, जरूरी डॉक्युमेंट्स को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें।
  • श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके फॉर्म का Preview करें।
  • अंत में Confirm Application पर क्लिक करके फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

GSRTC Helper Important Apply Links

OJAS Gujarat Roadways Helper Notification Ojas Gujarat Roadways Helper Notification PDF Download
OJAS Gujarat Roadways Helper Apply OnlineOJAS Gujarat Roadways Helper Apply Now
Official WebsiteOJAS Portal, GSRTC Portal
More Jobs UpdateJoin Telegram Channel, Join WhatsApp Group

निष्कर्ष: GSRTC Helper Bharti 2026 आईटीआई पास युवाओं के लिए गुजरात राज्य परिवहन निगम में एक सुरक्षित सरकारी करियर बनाने का बहुत बड़ा मौका है। कुल 2510 खाली पद होने के कारण इस बार अधिक अभ्यर्थियों के चयन की संभावना है। ऐसे में लास्ट डेट 6 अक्टूबर का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करके परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। इसके अलावा इस भर्ती को लेकर आपके जो भी सवाल है हमसे कमेंट में पूछें एवं इसे जानकारी को अधिक से अधिक लोगों के साथ शेयर करें।

GSRTC Helper Vacancy 2026 FAQs

क्या गुजरात रोडवेज हेल्पर भर्ती के लिए दूसरे राज्य के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है?

हां, किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी जनरल कैटेगरी से इस भर्ती में आवेदन कर सकते है।

क्या गुजरात रोडवेज हेल्पर एग्जाम 2026 में नेगेटिव मार्किंग है या नहीं?

जी हां, प्रत्येक गलत उत्तर या खाली छोड़े गए प्रश्न पर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी, लेकिन ‘E’ विकल्प चुनने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

गुजरात रोडवेज हेल्पर भर्ती में उम्मीदवारों को शुरुआत में 5 साल तक कितना वेतन मिलेगा?

इन चयनित कर्मचारियों को शुरुआती 5 वर्ष तक अनुबंध अवधि के दौरान 21,100 रूपये फिक्स मासिक सैलरी दी जाएगी।

क्या OJAS रोडवेज हेल्पर भर्ती के लिए ITI अनिवार्य है?

जी हां, इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से निर्धारित ट्रेड्स में कम से कम 1 वर्ष का ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

गुजरात रोडवेज हेल्पर भर्ती 2026 में आवेदन की लास्ट डेट कब है?

Gujarat Roadways Helper Vacancy में आवेदन की लास्ट डेट 06 अक्टूबर 2026 रखी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment