Rajasthan BSTC Counselling 2026 Schedule Release: राजस्थान प्री बीएसटीसी काउंसलिंग शेड्यूल जारी, यहां से करें Online रजिस्ट्रेशन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan BSTC Counselling 2026: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) कोटा ने 10 जून 2026 को Rajasthan BSTC 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। राज्य के कुल 4,97,178 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, काउंसलिंग के जरिए बीएसटीसी कॉलेजों में कुल 25,970 सीटों को भरा जाएगा। प्री डीएलएड काउंसलिंग प्रॉसेस 11 जून 2026 से शुरू हो चुकी है।

Rajasthan BSTC Counselling 2026 Schedule Release
Rajasthan BSTC Counselling 2026

अभ्यर्थी बीएसटीसी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। Pre BSTC Counselling 1st Round में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को 11 जून से 16 जून 2026 के बीच ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कॉलेज चॉइस फिलिंग करनी होगी। इस साथ ही 3000 रूपये की काउंसलिंग फीस भी जमा करनी होगी, साथ ही यदि आवेदन में कोई सुधार करना हो, तो उसके लिए 200 रूपये देने होंगे।

प्री डीएलएड काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार प्रथम चरण की सीट अलॉटमेंट 20 जून 2026 को जारी की जाएगी, जिसके बाद स्टूडेंट्स को ऑनलाइन फीस और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया समय पर पूरी करनी होगी। यदि किसी को फर्स्ट लिस्ट में इस दौरान मनपसंद कॉलेज अलॉट नहीं होती है तो वह 3 जुलाई से 4 जुलाई 2026 के बीच अपवर्ड मूवमेंट का फॉर्म भर सकते है।

Rajasthan BSTC Counselling 2026 Overview

परीक्षा का नामPre D.El.Ed (BSTC) 2026
Exam Authorityवर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) कोटा
बीएसटीसी रिजल्ट जारी10 जून 2026
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन डेट11 जून से 16 जून 2026
काउंसलिंग फीस₹3000
बीएसटीसी कॉलेज फीस₹13555
आवेदन संशोधन शुल्क₹200
कुल सीटें25,970
कैटेगरीRajasthan Pre D.El.Ed Counselling Schedule 2026
आधिकारिक वेबसाइटPre D.El.Ed

Rajasthan BSTC Counselling 2026 Registration Date & Schedule

Pre BSTC Online Counselling और फुल शेड्यूल के अनुसार निर्धारित तारीखें आप यहां देख देख सकते है:

EventDates
आवेदन में संशोधन (शुल्क ₹200)11 जून से 16 जून 2026 तक
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन एवं कॉलेज ऑप्शन भरना11 जून से 16 जून 2026 तक
बीएसटीसी काउंसलिंग फर्स्ट एलॉटमेंट लिस्ट जारी20 जून 2026 को
फर्स्ट राउंड में कॉलेज फीस भुगतान (₹13555)20 जून से 27 जून 2026
आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग20 जून से 29 जून 2026 तक
बीएसटीसी अपवर्ड मूवमेंट आवेदन03 जुलाई से 04 जुलाई 2026 तक

How to Register for Rajasthan BSTC Counselling 2026 Online

राजस्थान डीएलएड काउंसलिंग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस को आप इस प्रकार पूरा कर सकते है:

Counselling Online Registration

  • सबसे पहले बीएसटीसी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर विभिन्न विकल्पों के बीच “Online Counselling” पर क्लिक करें।
  • अब रोल नंबर और काउंसलिंग आईडी दर्ज करके Proceed पर क्लिक करें।
  • काउंसलिंग फॉर्म में मांगी गई आवश्यक डिटेल्स को ध्यानपूर्वक भरें।
  • अब आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।

Counselling Fees Payment

  • इसके बाद 3000 रूपये की काउंसलिंग फीस का ऑनलाइन ई-मित्र, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से भुगतान करें।

College Choice Filling

  • अगले चरण में अपनी पसंद के कॉलेज ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
  • अंत में Preview में भरी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके कॉलेज चॉइस को ‘Lock’ कर दें एवं फॉर्म Submit करके प्रिंटआउट निकाल लें।

D.El.Ed Counselling 1st Allotment List

  • काउंसलिंग फॉर्म भरे जाने के बाद कैटेगरी anusar अधिकतम अंकों के आधार पर BSTC College Allotment 1st List 2026 में 20 जून को जारी होगी।

Form Correction & Fees

  • आवेदन फॉर्म में कोई गलती होने पर 200 रूपये का भुगतान करके उसे समय पर सुधार लें, लेकिन आप नाम और फोटो में कोई बदलाव नहीं कर पाएंगे।

Pre BSTC College Reporting

  • उम्मीदवारों को फर्स्ट लिस्ट में बीएसटीसी कॉलेज अलॉट होने के बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट्स एवं उनकी दो दो फोटोकॉपी सेट के साथ संबंधित कॉलेज में उपस्थित होकर अपनी रिपोर्टिंग अवश्य कराएं।
  • रिपोर्टिंग के दौरान 13555 रूपये के अलावा बाकी बची फीस भी जमा कराएं।
Rajasthan BSTC Counselling 2026 Schedule
Rajasthan BSTC Counselling 2026 Schedule

Read Also….राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड

राजस्थान प्री बीएसटीसी काउंसलिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स 2026

यदि आपको किसी भी लिस्ट में कॉलेज अलॉट होता है तो आपको यहां दिए गए ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स एवं इनके दो दो फोटोकॉपी सेट बनाकर रिपोर्टिंग के टाइम साथ लेकर जाएं:

  • कक्षा 10वीं मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं मार्कशीट
  • प्री बीएसटीसी एडमिट कार्ड
  • बीएसटीसी एलॉटमेंट फॉर्म/रसीद
  • काउंसलिंग फीस की रसीद
  • बैंक डायरी
  • बीएसटीसी रिजल्ट का प्रिंटआउट
  • बीएसटीसी फॉर्म
  • जाति प्रमाणपत्र
  • मूल निवास प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो कम से कम 8
  • आधार कार्ड
  • सब-कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • अन्य जानकारी में मोबाइल नंबर और मेल आईडी भी तैयार रखें।

Read Also….राजस्थान बीएसटीसी डीएलएड फर्स्ट ईयर एग्जाम टाइम टेबल जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड

Rajasthan BSTC Counselling 2026 में ध्यान रखने वाली महत्वपूर्ण बातें

  1. Fill in More Options: कॉलेज चुनते समय अधिक से अधिक विकल्प भरें या “All Rajasthan” का ऑप्शन चुनें, इससे आपको फर्स्ट लिस्ट में ही कॉलेज मिलने की संभावना अधिक रहती है।
  2. Last Date: अंतिम समय में वेबसाइट पर लोड बढ़ जाता है, इसलिए बिना लास्ट डेट का इंतजार किए समय रहते जितना जल्दी हो सके काउंसलिंग फॉर्म भर दें।
  3. Bank Details: यदि किसी भी कारण से आपको कॉलेज नहीं भी मिलती है तो आपको काउंसलिंग फीस रिफंड हो जाएगी लेकिन इसके लिए रजिस्ट्रेशन के टाइम पर आप अपनी खुद की बैंक अकाउंट डिटेल्स ही भरें, ताकि रिफंड मिलने में आपको कोई दिक्कत न हो।
  4. Upward Movement: यदि फर्स्ट लिस्ट में मिला पहला कॉलेज आपको पसंद नहीं आए, तो तुंरत 3 से 4 जुलाई के बीच बीएसटीसी अपवर्ड मूवमेंट ऑनलाइन फॉर्म भर दें।

Important Refund Guidelines

  • यदि आपको कोई कॉलेज एलॉट नहीं होता है, तो रजिस्ट्रेशन फीस ₹3,000 में से ₹100 काटकर ₹2,900 वापस कर दिए जाएंगे।
  • यदि आपको कॉलेज एलॉट हो जाता है लेकिन आप रिपोर्टिंग नहीं करते हैं, तो ₹500 काटकर ₹2,500 वापस किए जाएंगे।
  • बैंक खाता Details नाम, खाता संख्या, IFSC कोड भरते समय बहुत सावधानी बरतें, क्योंकि गलत Details होने पर रिफंड में समस्या हो सकती है।

Rajasthan BSTC Counselling 2026 Online Registration

BSTC Counselling Schedule PDF DownloadCounselling Schedule
BSTC Counselling Online Registration
Register Now
Official WebsitePortal
Daily Latest Jobs & Result UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: Rajasthan BSTC Counselling 2026 Registration Process ऑनलाइन चलेगी, इसलिए अभ्यर्थी दी गई तारीखों के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन करके कॉलेज चॉइस फिलिंग अवश्य पूरी कर लें। समय पर की गई काउंसलिंग ही आपको आपके मनपसंद Teacher Training Institute में एडमिशन दिला सकती है।

इस जानकारी को बीएसटीसी काउंसलिंग में भाग लेने वाले सभी दोस्तों के साथ शेयर करें एवं बीएसटीसी की आगे की सभी लेटेस्ट अपडेट्स सबसे पहले जानने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें।

Rajasthan BSTC Counselling 2026 FAQs

बीएसटीसी काउंसलिंग क्या है और क्यों जरूरी है?

यह कॉलेज में सीट पाने की एकमात्र अनिवार्य प्रॉसेस है, जिसके लिए आपको ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

क्या अपवर्ड मूवमेंट के लिए अलग फीस देनी होगी?

नहीं, यह काउंसलिंग फीस में ही शामिल है।

राजस्थान प्री बीएसटीसी अपवर्ड मूवमेंट क्या है?

पहली लिस्ट में मनपसंद कॉलेज नहीं मिलने पर मनपसंद कॉलेज में जाने के लिए फिर से नई कॉलेज चॉइस भरने को अपवर्ड मूवमेंट कहा जाता है।

क्या प्री बीएसटीसी कॉलेज चॉइस बदली जा सकती है?

कॉलेज चॉइस लॉक करने से पहले ही बदलना संभव है, लेकिन इसके बाद में आप नहीं बदल पाएंगे।

बीएसटीसी कॉलेज अलॉट होने के बाद रिपोर्टिंग न करने पर क्या होगा?

आपकी सीट रिजेक्ट हो जाएगी और काउंसलिंग फीस भी जब्त हो सकती है।

प्री डीएलएड काउंसलिंग फीस रिफंड कैसे होगी?

इसके लिए आपको सभी सीटें भर जाने के बाद दी जाने वाली रिफंड की तारीखों पर अपनी बैंक डिटेल्स भरनी होगी, जिसके बाद रिफंड पेमेंट सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

राजस्थान प्री बीएसटीसी काउंसलिंग फीस 2026 में रिफंड कब होगी?

सीट न मिलने पर 100 रूपये का चार्ज काटकर शेष बची राशि 2900 रूपये रिफंड कर दी जाएगी।

क्या काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन दोबारा करना होगा?

जी हां, बीएसटीसी परीक्षा पास करने वाले सभी छात्रों को काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है, जैसे परीक्षा फॉर्म भरते समय किया था।

प्री बीएसटीसी कॉलेज अलॉट कैसे होता है?

यह आपकी रैंक और आपकी कॉलेज चॉइस पर निर्भर करता है।

राजस्थान प्री बीएसटीसी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 2026 की लास्ट डेट क्या है?

ऑनलाइन काउंसलिंग प्रॉसेस 11 जून से शुरू हो चुकी है, लास्ट डेट 16 जून 2026 रखी गई है।

प्री डीएलएड काउंसलिंग फॉर्म न भरने पर क्या होगा?

यदि ऐसा होता है तो आप इस सेशन के लिए एडमिशन से बाहर हो जाएंगे।

कम से कम कितने अंक होने पर बीएसटीसी कॉलेज मिल सकता है?

कॉलेज एलॉटमेंट के लिए कम से कम 45% से 50% अंक जरूरी है, लेकिन 380 से 400+ स्कोर सुरक्षित है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment