सरकारी कंपनी में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए कोल इंडिया मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) में अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। कंपनी द्वारा NCLCIL Apprentice Recruitment 2026 का आयोजन कुल 1607 खाली पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है जिसमें ग्रेजुएट, डिप्लोमाधारी, आईटीआई (ITI) और पैरामेडिकल ट्रेनी के विभिन्न ट्रेड शामिल है।

सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का सीधा चयन सीधे शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी इस नौकरी के लिए लास्ट डेट 15 जून 2026 तक कभी भी फॉर्म सबमिट कर सकते है। UP या MP के मान्यता प्राप्त संस्थानों से जून 2022 या इसके बाद पास आउट हुए किसी भी राज्य के अभ्यर्थी इस 1 साल की ट्रेनिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
NCLCIL Apprentice Recruitment 2026 Overview
| Company Name | Northern Coalfields Limited (NCL) |
| Article Name | NCLCIL Apprentice Recruitment 2026 |
| Total Vacancies | 1607 Posts |
| Form Dates | 1 June to 15 June 2026 |
| Mode of Apply | Online |
| Training Period | 1 Year (Under the Apprentices Act, 1961) |
| Training Location | Madhya Pradesh |
| Category | Direct Job Without Exam and Interview 2026 |
| Official Website | NCL |
NCL Apprentice Application Fees 2026
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती के लिए नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क रखी है, यानी कि आप चाहे जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी या दिव्यांग किसी भी वर्ग से हो बिना कोई शुल्क के अपना ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते हो।
NCL CIL Apprentice Vacancy Post Details
NCLCIL Apprentice Recruitment 2026 के कुल 1,607 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है जिन्हें मुख्य 4 कैटेगरी में बांटा गया है, जिसमें सबसे ज्यादा ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 956 पद निर्धारित किए गए है।
वहीं डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 345 पद, ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 244 पद और पैरामेडिकल ट्रेनी के लिए 62 पद तय किए गए है। कैटेगरी वाइज ट्रेड के लिए निर्धारित पद विवरण इस प्रकार है:
Trade Apprentice (ITI Trades):
- फिटर: 349
- इलेक्ट्रिशियन: 244
- वेल्डर: 110
- टर्नर: 44
- मशीनिस्ट: 43
- ऑटो इलेक्ट्रिशियन: 63
- कोपा: 32
- डीजल मैकेनिक: 11
- मोटर मैकेनिक: 10
Diploma Apprentice:
- इलेक्ट्रिकल: 72
- मैकेनिकल: 67
- सिविल: 56
- माइनिंग: 29
- सर्वे: 21
- ऑफिस मैनेजमेंट: 16
- कंप्यूटर साइंस/IT: 14
- बैक ऑफिस मैनेजमेंट: 13
- इलेक्ट्रॉनिक्स: 12
- एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग: 5
Graduate Apprentice:
- बी.कॉम: 58
- इलेक्ट्रिकल: 45
- मैकेनिकल: 43
- माइनिंग: 17
- सिविल: 16
- बीसीए: 15
- कंप्यूटर साइंस: 13
- एलएलबी: 12
- इलेक्ट्रॉनिक्स: 8
- आईटी: 7
- बीए: 7
Paramedical Trainee:
- जीएनएम: 60
- नर्सिंग: 30
- फार्मेसी: 15
- लैब टेक: 10
- एक्स-रे: 10
- ईसीजी: 10
- फिजियोथेरेपी: 6
- आयुर्वेदा: 3
- ऑप्टोमेट्री: 3
- योग: 3
- डायटेटिक्स: 3
- ऑप्थैल्मिक टेक: 2
NCLCIL Apprentice Recruitment 2026 Form Date
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 25 मई 2026 को जारी हो चुका है, जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें निम्नानुसार है:
- ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी: 25 मई 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 जून 2026
- आवेदन करने की लास्ट डेट: 15 जून 2026
- मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख: 20 जून 2026
- डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और जॉइनिंग डेट: मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को ईमेल द्वारा सूचित किया जाएगा।

NCLCIL Apprentice Recruitment 2026 Qualification
एनसीएल सीआईएल प्रशिक्षु भर्ती में अलग अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद अनुसार निर्धारित की गई है जिसे आप यहां चेक कर सकते है:
- Trade Apprentice: किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 10वीं बोर्ड उत्तीर्ण होने के साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
- Diploma Apprentice: इन पदों के लिए संबंधित स्ट्रीम या इंजीनियरिंग ब्रांच में कम से कम 3 वर्ष का फुल-टाइम रेगुलर डिप्लोमा कोर्स पूरा होना अनिवार्य है।
- Graduate Apprentice: प्रासंगिक विषय में या फिर इंजीनियरिंग ब्रांच में फुल-टाइम रेगुलर बैचलर डिग्री वाले अभ्यर्थी ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- Paramedical Trainee: पैरामेडिकल ट्रेनी पदों के लिए संबंधित मेडिकल फील्ड में डिग्री या डिप्लोमा के साथ ही संबंधित स्टेट काउंसिल में एक्टिव रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है।
- Note: इनमें से किसी भी पदों के लिए केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने अपना कोर्स जून 2022 या उसके बाद पास किया हो और उनका शिक्षण संस्थान उत्तर प्रदेश या मध्य प्रदेश राज्य में स्थित हो फिर चाहे आवेदक किसी भी राज्य से हो।
- Distance Learning, Part-time या निर्धारित योग्यता से उच्च डिग्री वाले अभ्यर्थी आवेदन के लिए अपात्र माने गए हैं।
Age Limit 1 जून 2026 के अनुसार
Northern Coalfields Limited Bharti के तहत प्रशिक्षु पदों के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं ऊपरी आयु सीमा 26 वर्ष रखी गई है।
अर्थात आवेदकों का जन्म 01 जून 2000 से 01 जून 2008 के बीच का होना चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार एससी और एसटी वर्ग को उपरी आयु में 5 वर्ष की, ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर को 3 वर्ष की एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमानुसार 10 से 15 वर्ष की विशेष छूट दी जाएगी।
नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती Selection Process 2026
NCLCIL Apprentice Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा, बिना किसी इंटरव्यू के होगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट कर डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार कर फाइनल लिस्ट में सिलेक्टेड अभ्यर्थियों को एक साल की ट्रेनिंग एवं अंत में ट्रेनिंग अनुभव का सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
NCLCIL Apprentice Monthly Stipend Details
1 साल की ट्रेनिंग के दौरान कैटेगरी अनुसार चयनित उम्मीदवारों को मिलने वाला मासिक स्टाइपेंड इस प्रकार है:
- Paramedical (Bachelor’s Degree): ₹13,700 प्रति माह
- Paramedical (Diploma): 12,700 रूपये प्रति माह
- Graduate Apprentice (All): 12,300 रूपये प्रति माह
- Diploma Apprentice (All): 10,900 रूपये प्रति माह
- Trade Apprentice (ITI): 10,560 रूपये प्रति माह वहीं केवल वेल्डर ट्रेड के लिए 9,600 रूपये प्रतिमाह
Read Also…..आबकारी सिपाही के 722 पदों पर सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 12वीं पास यहां से करें आवेदन
नॉर्दर्न कोलफील्ड अप्रेंटिस ट्रेनिंग किसके के लिए बेस्ट ऑपरेटिनिटी है?
यह अवसर उन फ्रेशर्स स्टूडेंट्स के लिए बहुत अच्छा है जो यूपी या एमपी के संस्थानों से पास आउट हैं और बिना कोई परीक्षा दिए सीधे भारत सरकार के कोल सेक्टर का हिस्सा बनना चाहते हैं। कम समय में बिना किसी आवेदन शुल्क के बेहतरीन पर्सनल ट्रेनिंग एक्सपीरियंस और स्टाइपेंड पाने का मौका ढूंढ रहे है।
How to Apply NCLCIL Apprentice Vacancy 2026
NCLCIL Apprentice Bharti के लिए आप अपने फोन से यहां दिए गए चरणों का पालन करते हुए या अपने नजदीकी ईमित्र सेंटर पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:
Graduate and Diploma Students Register & Apply
- Portal Registration: ग्रेजुएट और डिप्लोमा वाले स्टूडेंट्स NATS पोर्टल पर जाकर ‘Ok I Understand‘ पर क्लिक करते हुए ‘Students‘ ऑप्शन सलेक्ट करें।

- अब योग्यता अनुसार Student कैटेगरी सलेक्ट करके Student Registration पर क्लिक करें।

- आवश्यक जानकारी सलेक्ट करते हुए एवं डिटेल्स फिल करते हुए अपना पंजीकरण पूरा करें।
- पंजीकरण के बाद Student Login पर क्लिक करके यूजर नेम और पासवर्ड से Login करके आवश्यक डिटेल्स के साथ फॉर्म भरकर सबमिट कर दें।
ITI Student Registration & Apply:
- आईटीआई वाले छात्र NAPS पोर्टल पर जाकर राइट साइड थ्री लाइन पर क्लिक करें।
- Login/Register पर क्लिक करके Candidate श्रेणी से अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

- पंजीकरण के बाद Candidates के नीचे दिए गए Establishment पर क्लिक कर करें।
- Establishment Search: रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद संबंधित पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड से Login करें।

- इसके बाद सर्चिंग बॉक्स में ‘Northern Coalfields Limited‘ टाइप करके सर्च करें और योग्यता अनुसार पोस्ट सलेक्ट करके उसके सामने Apply पर क्लिक करें।
- Details & Documents: आवेदन फॉर्म में अपना पूरा नाम, पता, कैटेगरी सहित मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी भरें।
- फिर पासपोर्ट साइज लेटेस्ट कलरफुल फोटो, ब्लैक इंक से किए गए सिग्नेचर एवं आवश्यक डॉक्युमेंट्स को स्कैन करके निर्धारित सही फॉर्मेट में एक एक करके अपलोड करें।
- Form Submission: सम्पूर्ण जानकारी को एक बार अच्छे से चेक करके नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें और भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
NCL Apprentice Important Apply Links
| NCLCIL Apprentice Notification PDF Download | Apprentice Notification |
| Graduate/Diploma Registration & Apply | Apply Now |
| ITI Trade Apprentice Registration & Apply | Apply Now |
| Official Website | NCL Official Portal |
| Daily Latest Jobs Update | Join Telegram Channel |
निष्कर्ष: NCLCIL Apprentice Recruitment 2026 बिना परीक्षा सीधे मिनीरत्न कंपनी में शामिल होने का बहुत अच्छा मौका है। किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 तक अपना फॉर्म ऑनलाइन सबमिट कर सकते है।
NCL Apprentice Vacancy 2026 FAQs
ग्रेडिंग सिस्टम (CGPA) वाले अभ्यर्थी फॉर्म में अपने अंक किस प्रकार दर्ज करें?
ऐसे आवेदक अपने CGPA को संबंधित बोर्ड/संस्थान के नियम अनुसार प्रतिशत में बदलें और दो डेसिमल पॉइंट्स तक ही भरें। अंकों को राउंड-ऑफ करना मान्य नहीं है जैसे कि जैसे 49.99% को 50% लिखना।
NCL अप्रेंटिस सर्टिफिकेट कहां काम आएगा और इसका क्या फायदा है?
यह सर्टिफिकेट आपके फ्यूचर में कोयला खदानों या अन्य सरकारी व प्राइवेट टेक्निकल जॉब्स में भर्ती के दौरान Experience के रूप में काम आएगा जिससे आपको अन्य अभ्यर्थियों की बजाय चयन में प्राथमिकता मिलेगी।
NCL Apprentice Certificate कब मिलेगा?
आपकी 1 साल की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी होने और फाइनल असेसमेंट पास करने के बाद यह सर्टिफिकेट ऑनलाइन NCL पोर्टल पर जारी किया जाएगा।
क्या ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड के अलावा रहने और खाने पीने का खर्चा भी मिलेगा?
नहीं, ट्रेनिंग के दौरान कैटेगरी अनुसार तय स्टाइपेंड के अलावा रहने, खाने-पीने या आने-जाने का कोई अलग से खर्च या भत्ता (TA/DA) नहीं मिलेगा।
क्या ट्रेनिंग के बीच छुट्टियां मिलेगी या नहीं?
हां, ट्रेनिंग के बीच आपको छुट्टियां जरूर मिलेंगी, पूरे 1 साल में 11 दिन की कैजुअल लीव यानी कि आकस्मिक छुट्टियां और 15 दिन की मेडिकल लीव मिलेगी।
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती में सिलेक्शन के बाद ट्रेनिंग कहां होगी?
आपकी ट्रेनिंग नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के सिंगरौली मध्य प्रदेश मुख्यालय और इसके आस-पास के कोयला Mining Areas में होगी।
क्या नॉर्दर्न कोलफील्ड अप्रेंटिस भर्ती के लिए किसी भी राज्य के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं?
हां, नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड अप्रेंटिस वेकेंसी के लिए किसी भी राज्य के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है लेकिन आपकी पढ़ाई उत्तर प्रदेश (UP) या मध्य प्रदेश (MP) में हुई हो।