RSMSSB Lab Assistant Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा Lab Assistant Bharti 2026 की परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। चयन बोर्ड द्वारा प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा का आयोजन 9 मई और 10 मई 2026 को किया जा रहा है। ताजा अपडेट के अनुसार Rajasthan Lab Assistant Exam City Location परीक्षा से लगभग एक हफ्ते पहले 2 मई 2026 को जारी की गई है, ताकि अभ्यर्थी समय रहते एग्जाम सेंटर तक पहुंचने के लिए अपनी यात्रा की योजना बना सकें।

यदि आप भी RSMSSB Lab Assistant Admit Card 2026 का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आप अपनी SSO ID के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र और जिला लोकेशन चेक कर सकते हैं। इस आर्टिकल में राजस्थान लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी लोकेशन चेक करने की पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है। साथ ही एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।
RSMSSB Lab Assistant Admit Card 2026 Overview
| Recruitment Board | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) |
| Post Name | Lab Assistant (Science, Geography, Home Science) |
| Exam Date | 9, 10 May 2026 |
| Exam Mode | Offline |
| Lab Assistant Exam City Location Release | May 2, 2026 |
| Lab Assistant Admit Card Download | 5 May 2026 |
| Category | RSSB Admit Card 2026 |
| Official Website | RSMSSB |
RSMSSB Lab Assistant Admit Card 2026 Release Date
राजस्थान लैब असिस्टेंट एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी लोकेशन परीक्षा से हफ्ते भर पहले 2 मई 2026 को जारी की जा रही है। जबकि प्रयोगशाला सहायक प्रवेश पत्र 5 मई 2026 को जारी किए जा रहे है। बता दें कि प्रयोगशाला सहायक लिखित परीक्षा का आयोजन 9 और 10 मई 2026 तक दो दिन किया जा रहा है। यह परीक्षा ऑफलाइन होगी।
अभ्यर्थी अपने एप्लिकेशन नंबर के जरिए आसानी से एग्जाम सिटी लोकेशन चेक कर सकते है एवं अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
How to Check Rajasthan Lab Assistant Exam City Location 2026
राजस्थान लैब असिस्टेंट एग्जाम डिस्ट्रिक्ट लोकेशन चेक करने के लिए अभ्यर्थी यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले Rajasthan Recruitment Portal पर जाएं।

- होमपेज पर “Click Here to Know Your Lab Assistant Exam District Location” के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करके Get Admit Card ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इतना करते ही आपके सामने एग्जाम सिटी लोकेशन की डिटेल्ड स्क्रीन पर दिख जाएगी।
Read Also….RSSB नई टीचर भर्ती का 3540 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 3 जून तक
How to Download RSMSSB Lab Assistant Admit Card 2026
लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- स्टेप 1: सबसे पहले राजस्थान भर्ती पोर्टल पर विजिट करें।
- स्टेप 2: होमपेज पर थ्री लाइन पर क्लिक करके “Get Admit Card” विकल्प का चयन करें।

- स्टेप 3: अब आप “Lab Assistant Recruitment 2026” के सामने Get Admit Card लिंक पर क्लिक करें।

- स्टेप 4: अपनी जानकारी जैसे कि Application No. & DOB भरें।
- स्टेप 5: अब कैप्चा कोड दर्ज करके Get Admit Card पर क्लिक करें।

- स्टेप 6: अब एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
राजस्थान लैब असिस्टेंट एग्जाम हॉल नियम 2026
- रिपोर्टिंग: परीक्षा शुरू होने से ठीक 1 घंटा पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे, इसलिए परीक्षा समय से ठीक दो घंटे पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाएं।
- दस्तावेज: प्रयोगशाला सहायक प्रवेश पत्र प्रिंटआउट के साथ मूल आधार कार्ड और 2 लेटेस्ट पासपोर्ट साइज की फोटो एवं एक पारदर्शी बॉल पेन अनिवार्य हैं।
- ड्रेस कोड: केवल आधी आस्तीन की शर्ट/टी-शर्ट, साधारण सैंडल या चप्पल पहनकर ही परीक्षा केंद्र पर आएं। जूते या फुल स्लीव्स के कपड़े, गहने, घड़ी, ब्लूटूथ पहनने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
RSMSSB Lab Assistant Admit Card 2026 Download Link
| Rajasthan Lab Assistant Exam Guidlines | Download Notice |
| RSSB Lab Assistant Exam City Location Check | Lab Assistant Exam City {Soon} |
| RSSB Lab Assistant Admit Card Download | Lab Assistant Admit Card {Soon} |
| Official Website | RSSB |
| More Jobs & Education News | Join Telegram |
निष्कर्ष: RSMSSB Lab Assistant Admit Card 2026 को लेकर बोर्ड द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 9 और 10 मई 2026 की परीक्षा के लिए आपकी Lab Assistant Exam City Location अब लाइव कर दी गई है। अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए तुरंत अपना जिला चेक करें और अपना एडमिट कार्ड सुरक्षित डाउनलोड कर लें। हमारी ओर से सभी परीक्षार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।
Disclaimer: यह आर्टिकल लेटेस्ट अपडेट्स और बोर्ड द्वारा जारी अपडेट्स पर आधारित है। परीक्षा तिथि, केंद्र या किसी भी तकनीकी समस्या के लिए केवल RSMSSB (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट की सूचना को ही अंतिम और सत्य मानें। किसी भी विसंगति के लिए चयन बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 0141-2722520 का उपयोग करें।
RSMSSB Lab Assistant Admit Card 2026 FAQs
9 मई और 10 मई 2026 की परीक्षा का समय क्या है?
परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जा सकती है। आपके एडमिट कार्ड पर आपकी सटीक शिफ्ट (सुबह या दोपहर) और समय का विवरण दिया गया होगा।
क्या लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड केवल नाम से डाउनलोड किया जा सकता है?
हां, यदि आप अपनी SSO ID भूल गए हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट पर ‘Search by Name and Father’s Name’ विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।
मेरा लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है, मैं क्या करूं?
सुनिश्चित करें कि आपका एप्लीकेशन नंबर सही है। यदि फिर भी समस्या आए, तो बोर्ड के हेल्पडेस्क नंबर पर सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच संपर्क करके पता करें।
लैब असिस्टेंट Exam City कैसे पता करें?
आप अपनी SSO ID में लॉगिन करके ‘Recruitment Portal’ सेक्शन में ‘Exam City Intimation’ लिंक से अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।