Sarkari Hospital Group D Bharti 2026 Notification Release: 10वीं पास के लिए सरकारी अस्पतालों में ग्रुप डी भर्ती के 1200 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 21 मई तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Sarkari Hospital Group D Bharti 2026: मध्य प्रदेश के उन युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है जो सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में अपना करियर बनाना चाहते हैं। दरअसल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MP ESB) द्वारा संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत अस्पताल सहायक (Hospital Assistant) के 1200 पदों पर भर्ती निकली गई है। जिसके लिए फुल नोटिफिकेशन पोर्टल पर 2 मई को जारी कर दिया गया है।

Sarkari Hospital Group D Bharti 2026 Notification Release
Sarkari Hospital Group D Bharti 2026

सरकारी अस्पताल सहायक की यह भर्ती चतुर्थ श्रेणी (Group D) के अंतर्गत आती है, जो अपनी सरल चयन प्रक्रिया और न्यूनतम योग्यता (10वीं पास) के कारण प्रदेश भर के अभ्यर्थियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस आर्टिकल में Sarkari Hospital Group D Bharti 2026 के लिए पात्रता, आधिकारिक नोटिफिकेशन, आवेदन की तारीखें, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है, ताकि आप बिना किसी गलती के आप अपना आवेदन समय पर जमा कर सकें।

Sarkari Hospital Group D Bharti 2026 Overview

विभाग का नामसंचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, म.प्र.
भर्ती परीक्षा का नामअस्पताल सहायक भर्ती परीक्षा – 2026
पद का प्रकारनियमित (चतुर्थ श्रेणी – Group D)
आवेदन का प्रकारऑनलाइन
आवेदन शुरू7 मई 2026
पद संख्या1200
सैलरी₹15500 से ₹49000/- (पे लेवल 1)
जॉब लोकेशनमध्यप्रदेश
कैटेगरी10th Pass Govt Hospital Jobs 2026
आधिकारिक वेबसाइटMPESB

Sarkari Hospital Group D Bharti 2026 Important Dates

सरकारी अस्पताल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना 2 मई 2026 को जारी की गई है, जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें इस प्रकार है:

EventDates
Starting Date for Online Form07 May 2026
Online Form Last Date21 May 2026
Application Correction Date07 May 2026 से 26 May 2026 तक
Exam Starting Date24 June 2026 (बुधवार से प्रारंभ)

सरकारी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 पोस्ट डिटेल्स

Govt Hospital Assistant Bharti संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के अधीन राज्य के विभिन्न अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में ‘अस्पताल सहायक’ के कुल 1200 खाली पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। ये सभी पद नियमित (Regular) श्रेणी के हैं और मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियमों के अंतर्गत आते हैं।

Sarkari Hospital Group D Bharti 2026 Eligibility Criteria

MPESB Govt Hospital Assistant Recruitment में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है:

  • नागरिकता: उम्मीदवार भारत के नागरिक होने चाहिए, नेपाल के नागरिक भी इस भर्ती में आवेदन के लिए पात्र हैं।
  • रोजगार पंजीयन: अभ्यर्थियों का मध्य प्रदेश राज्य के रोजगार कार्यालय में जीवित (Live) पंजीयन होना अनिवार्य है।
  • स्थानीय निवासी: आरक्षण का लाभ केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवारों को ही मिलेगा। अन्य राज्यों के अभ्यर्थी ‘Unreserved/Open’ कैटेगरी में फॉर्म भर सकते हैं।

Sarkari Hospital Group D Vacancy 2026 Qualification

नियमपुस्तिका के अनुसार सरकारी हॉस्पिटल ग्रुप डी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कम से कम कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

Sarkari Hospital Group D Recruitment 2026 Age Limit

सरकारी अस्पताल ग्रुप डी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, वहीं ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा सरकारी नियम अनुसार SC, ST, OBC, सभी वर्ग की महिला और शासकीय कर्मचारियों को ऊपरी आयु में 5 वर्ष की विशेष छूट दी गई है।

Govt Hospital Group D Sarkari Nokri 2026 Application Fees

मध्यप्रदेश Govt Hospital Group D Vacancy में आवेदन शुल्क कैटेगरी अनुसार निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा:

CategoryApplication Fees
General Category/ Other States Candidate₹500/-
SC/ST/OBC/EWS/PwBD (केवल MP निवासी)₹250/-
Additional Chargesकियोस्क के माध्यम से ₹60 और सिटीजन यूजर के माध्यम से ₹20 पोर्टल शुल्क देना होगा।

Sarkari Hospital Group D Bharti 2026 Selection Process

सरकारी हॉस्पिटल ग्रुप डी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

  • CBT Exam: 100 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • Documents Verification: मेरिट सूची के आधार पर सफल अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
  • Medical Test: नियुक्ति से पहले अभ्यर्थियों की फिजिकल फिटनेस टेस्ट करने के लिए चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा।

Read Also…12वीं पास के लिए पुलिस हवलदार अनुदेशक भर्ती का बंपर पदों पर नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें अप्लाई

Sarkari Hospital Group D Exam Pattern & Shift 2026

  • सरकारी अस्पताल ग्रुप डी भर्ती परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
  • यह परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन कराई जाएगी।
  • पेपर हल करने के लिए 2 घंटे और परीक्षा के दिशा निर्देश पढ़ने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
  • एमपी सरकारी हॉस्पिटल ग्रुप डी एग्जाम में 100अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • गलत उत्तर करने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
  • परीक्षा में सामान्य हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और सामान्य अभिरुचि जैसे विभिन्न विषय शामिल है।
  • Note: रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने के टाइम का विशेष ध्यान रखें:
  1. 1st Shift: सुबह 10:00 से 12:00 (रिपोर्टिंग: 08:00 – 09:00 AM)
  2. 2nd Shift: दोपहर 03:00 से 05:00 (रिपोर्टिंग: 01:00 – 02:00 PM)

Sarkari Hospital Group D Exam Passing Marks 2026

एमपी सरकारी हॉस्पिटल ग्रुप डी एग्जाम में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को श्रेणीवार निर्धारित न्यूनतम पासिंग मार्क्स प्राप्त करने अनिवार्य है:

  • General Category/Other State Candidates: 50% अंक
  • MP State SC/ST/OBC/EWS/PwBD: 40% अंक

Sarkari Hospital Assistant Group D Salary 2026

एमपी सरकारी हॉस्पिटल ग्रुप डी भर्ती में चयनित सभी उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश शासन के ‘परिवीक्षा अवधि’ नियमों (70-80-90 प्रतिशत) के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल 1 के आधार पर न्यूनतम 15500 रूपये से 49000 रूपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

  • First Year: पद के वेतनमान के न्यूनतम का 70%
  • Second Year: पद के वेतनमान के न्यूनतम का 80%
  • Third Year: पद के वेतनमान के न्यूनतम का 90%
  • 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर ही पूरा वेतन और अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

How To Apply for Sarkari Hospital Group D Bharti 2026

MP Govt Hospital Group D Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले MP ESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक जानकारी के साथ अपना प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
MP ESB Homepage
MP ESB Homepage
  • इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
MPESB Login
MPESB Login
  • आवेदन करने के लिए आधार कार्ड का ई-केवाईसी (UIDAI Verification) होना आवश्यक है।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई संपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • अब पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  • भरी गई जानकारी को चेक करने के बाद Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Sarkari Hospital Group D Bharti 2026 Apply Online

MPESB Govt Hospital Group D Notification PDF Download Notification PDF Download
MPESB Govt Hospital Group D Apply OnlineApply Online
Official WebsiteMPESB
More Jobs UpdateJoin Telegram

निष्कर्ष: Sarkari Hospital Group D Bharti 2026 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी तंत्र का हिस्सा बनने का एक सुनहरा अवसर है। इस भर्ती की तैयारी के लिए आपको 10वीं स्तर के बेसिक विषयों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। समय पर आवेदन करके अभी से एग्जाम की तैयारी शुरू कर दें। इसके अलावा आपके जो भी सवाल है कमेंट बॉक्स में पूछें। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें।

Disclaimer: यह आर्टिकल पूरी तरह से ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर आधारित है इसका उद्देश्य केवल सूचनात्मक जानकारी देना है। आवेदन करने से पहले MP ESB द्वारा जारी आधिकारिक नियमपुस्तिका (Rulebook) को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।

Sarkari Hospital Group D Bharti 2026 FAQ’s

परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय क्या है?

प्रथम पाली के लिए सुबह 8:00 से 9:00 बजे तक और द्वितीय पाली के लिए दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। गेट बंद होने के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

क्या एमपी सरकारी हॉस्पिटल ग्रुप डी एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होगी?

नहीं, 100 प्रश्नों की इस ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है।

बाहरी राज्यों के उम्मीदवार किस श्रेणी में आवेदन करेंगे?

बाहरी राज्यों के सभी उम्मीदवार केवल ‘अनारक्षित/ओपन’ श्रेणी में ही आवेदन कर सकते हैं, इन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

क्या परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड ले जाना अनिवार्य है?

हां, अभ्यर्थियों का आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड लेकर जाना अनिवार्य है, इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment