Gujarat Metro Rail Bharti 2026, GMRC Notification Release: मेट्रो रेल भर्ती का 383 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अगर आप भी वर्ष 2026 में मेट्रो रेल सेक्टर में एक शानदार करियर की तलाश में हैं, तो गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRC) लिमिटेड द्वारा आपके लिए एक बेहतरीन गोल्डन ऑपर्च्युनिटी निकली गई है। हाल ही में जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन (No. GMRCL/HR/RECT/April-2026/16) के अनुसार, सिस्टम विभाग में कॉन्ट्रैक्ट, डेप्यूटेशन और पोस्ट-सुपरन्यूएशन रिटायरमेंट योग्यता के आधार पर भर्ती की जा रही है।

Gujarat Metro Rail Bharti 2026, GMRC Notification Release
Gujarat Metro Rail Bharti 2026

गुजरात मेट्रो रेल भर्ती अहमदाबाद और सूरत मेट्रो रेल प्रोजेक्ट्स के सफल कार्यान्वयन और संचालन के लिए की जा रही है। GMRC द्वारा इस भर्ती के जरिए अनुभवी पेशेवरों को न्यूनतम 3 वर्ष एवं अच्छे कार्य प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 5 वर्ष तक के लिए नियुक्त किया जाएगा। इस आर्टिकल में Gujarat Metro Rail Bharti 2026 के तहत प्राइवेट सेक्टर के लिए आवश्यक CTC, फॉर्म-16 की अनिवार्यता और विस्तृत सैलरी स्ट्रक्चर इत्यादि की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

Gujarat Metro Rail Bharti 2026 Overview

Organization NameGujarat Metro Rail Corporation (GMRC) Limited
Post NameJGM, DGM, and Asst. Manager
Job BasisContract / Deputation / Post-Superannuation
Vacancies383
Selection MethodPersonal Interview, Document Verification & Medical Exam
Last Date to Apply13th May 2026
Job LocationGujarat
CategoryMetro Rail Recruitment 2026
Official WebsitePortal

Gujarat Metro Rail Bharti 2026 Important Dates

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ही अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा कर दें, इस भर्ती के लिए आवेदन की तारीखें इस प्रकार है:

  • Notification Release Date: 29 अप्रैल 2026
  • Form Start Date: 29 अप्रैल 2026
  • Online Form Last Date: 13 मई 2026
  • Age & Experience Calculation Cut-Off Date: 29 अप्रैल 2026

गुजरात मेट्रो रेल भर्ती 2026 पोस्ट डिटेल्स

नोटिफिकेशन के अनुसार विभिन्न स्तरीय कुल 383 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए मेट्रो रेल भर्ती आयोजित की जा रही है, सूरत मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए Joint General Manager (Telecom/AFC), Deputy General Manager (Traction) और अहमदाबाद मेट्रो (O&M) के लिए Assistant Manager (Rolling Stock) सहित विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है।

Gujarat Metro Rail Bharti 2026 Eligibility Criteria

GMRC भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को यहां दिए गए कुछ खास पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है:

  • प्राथमिकता: ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जो कम से कम 03 वर्ष गुजरात में काम कर चुके हैं और गुजराती भाषा के अच्छे जानकार हैं।
  • NOC और APAR: सरकारी या PSU में कार्यरत उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय NOC और पिछले 5 वर्षों का APAR जमा करना होगा।
  • प्राइवेट सेक्टर की शर्त: प्राइवेट सेक्टर के आवेदकों के लिए पद अनुसार न्यूनतम वर्तमान CTC होना अनिवार्य है।

Gujarat Metro Rail Vacancy 2026 Qualification

गुजरात मेट्रो रेल भर्ती में पद अनुसार आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता निम्नानुसार है:

  • JGM (Telecom/AFC): B.E/B.Tech (EC/Electrical/CS/IT) के साथ न्यूनतम 16 वर्ष का कार्य अनुभव (प्राइवेट) या 14 वर्ष का कार्य अनुभव (सरकारी/PSU)।
  • DGM (Traction): B.E/B.Tech (Electrical/EE) के साथ न्यूनतम 10 वर्ष (प्राइवेट) या 8 वर्ष (सरकारी/PSU) का कार्य अनुभव।
  • Asst. Manager (Rolling Stock): B.E/B.Tech (EE/Mechanical/EC/Instrumentation आदि) के साथ न्यूनतम 7 वर्ष (प्राइवेट) या 5 वर्ष (सरकारी/PSU) का सुपरवाइजरी कार्य अनुभव।

Gujarat Metro Rail Recruitment 2026 Age Limit

आयु सीमा की गणना 29 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। GMRCL के मौजूदा कर्मचारियों के लिए आयु सीमा लागू नहीं की गई है। पद अनुसार अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार रखी गई है:

  • JGM: संविदा के लिए 50 वर्ष, डेप्यूटेशन के लिए 58 वर्ष और पोस्ट-सुपरन्यूएशन के लिए 62 वर्ष।
  • DGM: कॉन्ट्रैक्ट के लिए 45 वर्ष, डेप्यूटेशन के लिए 58 वर्ष और पोस्ट-सुपरन्यूएशन के लिए 62 वर्ष।
  • Asst. Manager: अधिकतम 35 वर्ष।

Gujarat Metro Rail Sarkari Nokri 2026 Application Fees

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी भी आवेदन शुल्क का उल्लेख आधिकारिक नोटिफिकेशन में नहीं किया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों को हमारी सलाह है कि वे पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करते समय इसकी पुष्टि कर लें।

Gujarat Metro Rail Bharti 2026 Selection Process

गुजरात मेट्रो रेल भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के साक्षात्कार, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

  • Personal Interview: उम्मीदवारों के ज्ञान और विशेषज्ञता का आकलन करने के लिए।
  • Document Verification: इंटरव्यू से पहले मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
  • Medical Examination: पद के लिए निर्धारित मेडिकल कैटेगरी के अनुसार।
  • Acceptance: चयन के बाद उम्मीदवारों को ऑफर मिलने के 3 कार्य दिवसों के भीतर जॉइनिंग के लिए अपनी सहमति देनी होगी।

Read Also… 10वीं पास के लिए सरकारी अस्पतालों में ग्रुप डी भर्ती के 1200 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 21 मई तक

Gujarat Metro Rail Staff Salary 2026

गुजरात मेट्रो रेल भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार न्यूनतम 50000 रूपये से अधिकतम 2 लाख 40000 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।।

  • JGM: कॉन्ट्रैक्ट पर IDA स्केल 90,000-2,40,000 (लगभग ₹2.7 लाख/माह CTC)। रिटायर अधिकारियों के लिए फिक्स ₹1,45,000 महीना।
  • DGM: कॉन्ट्रैक्ट पर IDA स्केल 70,000-2,00,000 (लगभग ₹2 लाख प्रतिमाह CTC)। रिटायर अधिकारियों के लिए फिक्स वेतन ₹1,40,000 महीना।
  • Asst. Manager: कॉन्ट्रैक्ट पर IDA स्केल 50,000-1,60,000 (लगभग ₹1.3 लाख/माह CTC)।
  • प्राइवेट सेक्टर न्यूनतम CTC शर्त: JGM के लिए ₹1.5 लाख/माह, DGM के लिए ₹1 लाख/माह और Asst. Manager के लिए ₹70,000/माह का वर्तमान CTC होना आवश्यक है।

How To Apply for Gujarat Metro Rail Bharti 2026

Gujarat Metro Rail Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप गुजरात मेट्रो रेल की ऑफिशियल वेबसाइट gujaratmetrorail.com पर जाएं।
Gujarat Metro Rail Official Website
Gujarat Metro Rail Official Website
  • होमपेज पर ‘Careers‘ सेक्शन में जाकर New Register पर क्लिक करें।
Careers
Careers
  • आवश्यक जानकारी के साथ अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें। जाएं।
  • पंजीकरण के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
Metro rail Login
Metro rail Login
  • जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते है उसे सलेक्ट करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
Apply Online
Apply Online
  • पद अनुसार आवश्यक सभी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके फॉर्म में अपलोड करें।
  • अंत में दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करके Final Submit पर क्लिक कर दें।

Gujarat Metro Rail Bharti 2026 Apply Online

Gujarat Metro Rail Notification PDF Notification PDF Download
Gujarat Metro Rail Apply OnlineApply Now
Official WebsiteGMRC Careers
More Jobs UpdateJoin Telegram

निष्कर्ष: Gujarat Metro Rail Vacancy 2026 उन पेशेवरों के लिए एक सुनहरा मौका है जो अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ काम करना चाहते हैं। उच्च वेतन के साथ-साथ यह भर्ती गुजरात के प्रमुख शहरों में काम करने का अवसर प्रदान करती है। सुनिश्चित करें कि आप 13 मई से पहले अपनी योग्यता और सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर लें।

Disclaimer: यह आर्टिकल केवल सूचना प्रदान करने के उद्देश्य से है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले GMRC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मूल विज्ञापन की अच्छी तरह जांच कर लें।

Gujarat Metro Rail Bharti 2026 FAQ’s

JGM पद के लिए आवश्यक न्यूनतम अनुभव क्या है?

प्राइवेट सेक्टर के लिए 16 साल और सरकारी/PSU क्षेत्र के अधिकारियों के लिए 14 साल का पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव आवश्यक है।

क्या डेप्यूटेशन पर आने वाले उम्मीदवारों को भी उतनी ही सैलरी मिलेगी?

नहीं, डेप्यूटेशन पर आने वाले उम्मीदवारों को उनके मूल संगठन (Parent Organization) के नियमों और GMRC की नीतियों के अनुसार भत्ते मिलेंगे।

चयन के बाद जॉइनिंग के लिए कितना समय मिलता है?

चयनित उम्मीदवारों को ऑफर लेटर मिलने के 3 कार्य दिवसों के भीतर अपनी स्वीकृति देनी होती है।

प्राइवेट सेक्टर के उम्मीदवारों के लिए Form-16 क्यों जरूरी है?

नोटिफिकेशन के अनुसार, प्राइवेट सेक्टर के उम्मीदवारों के वर्तमान CTC की पुष्टि के लिए Form-16 को ही आधार माना जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment