SSC CGL Vacancy 2026: केंद्र सरकार के मंत्रालयों में अफसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए साल की सबसे बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी नई वेबसाइट पर कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम यानी SSC CGL 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस साल आयोग ने SSC CGL Recruitment 2026 कुल 12,256 पदों पर निकाली है। इसमें ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ सहित विभिन्न स्तरीय रिक्त पद शामिल हैं। किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसएससी ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना फॉर्म सबमिट कर सकते है। आवेदन से पहले यहां दी गई एसएससी सीजीएल भर्ती पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, फॉर्म डेट, सैलरी, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया सहित पूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।
SSC CGL Vacancy 2026 Overview
| Recruitment Authority | Staff Selection Commission (SSC) |
| Exam Name | Combined Graduate Level Examination, 2026 (SSC CGL 2026) |
| Total Vacancies | 12,256 |
| Post Classification | Group ‘B’ and Group ‘C’ Posts |
| Apply Mode | Online |
| Online Form Start Date | May 21, 2026 |
| Job Location | All India |
| Category | SSC Latest Govt Jobs 2026-27 |
| Official Website | SSC GOV |
| Toll-Free Helpline | 1800 309 3063 |
SSC CGL Vacancy Details 2026
इस बार चयन आयोग ने कुल 12,256 पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती नियमों और प्रशासनिक जरूरतों के अनुसार अलग-अलग कैटेगरियों और विभागों के लिए कैटेगरी अनुसार निर्धारित पद संख्या की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया नीचे दिया गया फुल नोटिफिकेशन चेक करें।
SSC CGL Vacancy 2026 Last Date
SSC CGL Online Form 2026 भरने की प्रक्रिया 21 मई से शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 जून 2026 रात 11:00 बजे तक निर्धारित की गई है।
एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन जमा करने के लिए लास्ट डेट 23 जून 2026 निर्धारित की गई है। अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने के लिए करेक्शन विंडो 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी।
SSC CGL 2026 Exam कब होगा?
एसएससी सीजीएल नोटिफिकेशन के मुताबिक, पहले चरण की प्रीलिम्स परीक्षा यानी टियर-1 (Tier-I CBT) का आयोजन अगस्त या सितंबर 2026 तक किया जा सकता है।
जो उम्मीदवार पहले प्रीलिम्स फेज को पास करेंगे, उनके लिए मुख्य परीक्षा (Tier-II CBT) दिसंबर 2026 में आयोजित होने की पूरी संभावना है।
SSC CGL Salary/Pay Scale Details
एसएससी सीजीएल भर्ती के जरिए चयनित उम्मीदवारों को बेहतरीन सैलरी और सरकारी भत्ते मिलते हैं। सीजीएल पदों को अलग अलग पे-लेवल में बांटा गया है, जो इस प्रकार है:
- पे लेवल-8 (47,600 से 1,51,100 रूपये तक): असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (AAO) और असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर (राजपत्रित पद)।
- पे लेवल-7 (44,900 से 1,42,400 रूपये तक): इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर और CSS में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO)।
- पे लेवल-6 (35,400 से 1,12,400 रूपये तक): डिविजनल अकाउंटेंट और जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO)।
- पे लेवल-5 और 4 (25,500 से 92,300 रूपये तक): ऑडिटर, अकाउंटेंट और टैक्स असिस्टेंट जैसे ग्रुप ‘सी’ के पद।
SSC CGL Vacancy 2026 Qualification कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?
- सामान्य पद: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- JSO पद: ग्रेजुएशन के साथ कक्षा 12वीं में मैथ्स में कम से कम 60% नंबर होने चाहिए।
- अपीयरिंग स्टूडेंट्स: अगर आप कॉलेज के फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रहे हैं, तो भी आप फॉर्म भर सकते हैं, बशर्ते आपकी डिग्री/पढ़ाई 1 अगस्त 2026 तक पूरी हो जानी चाहिए।
Age Limit – 01 अगस्त 2026 के आधार पर
एसएससी सीजीएल भर्ती के विभिन्न पदों के अनुसार न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 27, 30 एवं 32 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के मुताबिक OBC वर्ग को ऊपरी आयु में 3 वर्ष की और SC एवं ST को 5 वर्ष तक की छूट मिलेगी।
Read Also….पुलिस कांस्टेबल के 81,000 पदों पर निकली बंपर भर्ती, योग्यता 12वीं पास
SSC CGL Application Fees
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों को सीजीएल फॉर्म भरने के लिए 100 रूपये ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है।
एप्लीकेशन फीस का भुगतान आप ऑनलाइन UPI, नेट बैंकिंग या क्रेडिट अथवा डेबिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं।
SSC CGL Selection Process 2026
SSC CGL Vacancy 2026 में फाइनल सिलेक्शन पाने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित चरणों को पार करना होगा:
- SSC CGL Tier-I: यह परीक्षा केवल क्वालीफाइंग नेचर की होती है, इसके नंबर फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ते। इसमें रीजनिंग, जीके, मैथ्स और इंग्लिश के कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाते हैं।
- SSC CGL Tier-II: फाइनल मेरिट लिस्ट इसी एग्जाम में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर बनती है। इसके साथ ही आपको कंप्यूटर नॉलेज और टाइपिंग टेस्ट भी पास करना अनिवार्य होगा।
- DV & Medical Test: अंत में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स जांच और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
SSC CGL Online Form 2026 कैसे भरें?
SSC CGL Vacancy Form भरने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले एसएससी के नए ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं।

- अगर आप नए यूजर हैं, तो आवश्यक जानकारी के साथ ‘One-Time Registration’ (OTR) पूरा करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करके Login करें।

- लॉगिन करने के बाद SSC CGL Direct Recruitment 2026 के सामने Apply लिंक पर क्लिक करें।

- आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- इसके बाद आपको Webcam के माध्यम से अपनी लाइव फोटो कैप्चर करके अपलोड करनी होगी, इसलिए बिना चश्मे और टोपी के साफ बैकग्राउंड में फोटो खींचें।
- सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
- अंत में एप्लीकेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें और एसएससी सीजीएल भर्ती फॉर्म Submit करके प्रिंटआउट निकाल लें।
SSC CGL Important Links 2026
| SSC CGL Notification PDF Download | Notification PDF Download |
| SSC CGL Apply Online | Apply Now |
| Official Website | SSC Portal |
| More Govt Jobs Update | Join Telegram |
निष्कर्ष: Central Government के अंतर्गत एक हाई सैलरी और सुरक्षित सरकारी नौकरी पाने के लिए SSC CGL Vacancy 2026 एक सुनहरा मौका है। लास्ट डेट के टाइम पर वेबसाइट पर अधिक लोड बढ़ने के कारण सर्वर डाउन होने का चांस रहता है। इसलिए 22 जून 2026 अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आज ही अपना SSC CGL Online Form जमा करके SSC Exam Preparation शुरू कर दें।
Disclaimer: एसएससी सीजीएल भर्ती आर्टिकल में दी गई डिटेल्स पूरी तरह एसएससी द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर आधारित हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एसएससी सीजीएल नोटिफिकेश को एक बार अच्छी तरह जरूर पढ़ लें।