ULB Haryana Engineering Associate Vacancy 2026 Direct Apply Now: अर्बन लोकल बॉडीज इंजीनियरिंग एसोसिएट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अर्बन लोकल बॉडीज (ULB) हरियाणा द्वारा ULB Haryana Engineering Associate Vacancy 2026 के लिए 17 जुलाई को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत सिविल, इलेक्ट्रिकल और हॉर्टिकल्चर स्ट्रीम में इंजीनियरिंग एसोसिएट के विभिन्न स्तरीय कुल 150 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसमें योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट बेसिस की जाएगी।

ULB Haryana Engineering Associate Vacancy 2026 Direct Apply Now
ULB Haryana Engineering Associate Vacancy 2026

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की लास्ट डेट 06 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हरियाणा इंजीनियरिंग एसोसिएट भर्ती के लिए पात्रता, फॉर्म डेट, चयन प्रक्रिया, सैलरी और ऑनलाइन आवेदन की स्टेप बाय स्टेप सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

Haryana Engineering Associate Vacancy 2026 Overview

भर्ती संगठनअर्बन लोकल बॉडीज डिपार्टमेंट, हरियाणा
पदों के नामइंजीनियरिंग एसोसिएट (सिविल, इलेक्ट्रिकल, हॉर्टिकल्चर)
कुल पद संख्या150 पद
जॉब टाइपकॉन्ट्रैक्ट बेसिस (शुरुआत में 1 साल अधिकतम 3 साल तक)
आवेदन मोडकेवल ऑनलाइन
आवेदन शुरू17 जुलाई 2026
जॉब लोकेशनहरियाणा
कैटेगरीअर्बन लोकल बॉडीज भर्ती 2026

Application Fees

डायरेक्टरेट ऑफ अर्बन लोकल बॉडीज, हरियाणा द्वारा 17 जुलाई को जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क का उल्लेख नहीं किया गया है, अर्थात उम्मीदवार बिना किसी शुल्क के अपना ऑनलाइन फॉर्म आसानी से जमा कर सकते हैं।

Post Wise Vacancy Details

विभाग अर्बन लोकल बॉडीज इंजीनियरिंग एसोसिएट भर्ती के तहत कुल 150 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसमें इंजीनियरिंग और कृषि शाखाओं के विभिन्न रिक्त पद शामिल है:

  • इंजीनियरिंग एसोसिएट (सिविल): 100 पद
  • इंजीनियरिंग एसोसिएट (इलेक्ट्रिकल): 30 पद
  • इंजीनियरिंग एसोसिएट (हॉर्टिकल्चर): 20 पद
Haryana Engineering Associate Notification
Haryana Engineering Associate Notification

Haryana Engineering Associate Vacancy 2026 Last Date

17 जुलाई को जारी हुए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की तारीखें निम्नानुसार है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 17 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट: 06 अगस्त 2026
  • परीक्षा/टेस्ट की तारीख: आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएगी

Age Limit Criteria

ULB Haryana Engg. Associate Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है, जबकि ऊपरी आयु सीमा 42 वर्ष रखी गई है।

Educational Qualification & Eligibility

ULB Haryana Engineering Associate Recruitment 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यताएं विवरण निम्नानुसार हैं:

  1. सिविल इंजीनियरिंग: भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या शिक्षण संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में B.Tech/B.E. की डिग्री होना अनिवार्य है।
  2. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: भारत के किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.Tech/B.E. डिग्री होना आवश्यक है।
  3. हॉर्टिकल्चर इंजीनियरिंग: हॉर्टिकल्चर में स्पेशलाइजेशन के साथ एग्रीकल्चर में फर्स्ट क्लास डिग्री होनी चाहिए।
    या
    फ्लोरिकल्चर और ओलेरिकल्चर सहित हॉर्टिकल्चर में M.Sc. डिग्री होना जरूरी है।
    या
    मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से हॉर्टिकल्चर एक विषय के रूप में M.Sc. बॉटनी डिग्री होना अनिवार्य है।

Selection Process & Evaluation Criteria

ULB Haryana Engineering Associate Vacancy 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शैक्षणिक योग्यता, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

Read Also…₹47 लाख तक का सालाना पैकेज! यूनियन बैंक में 395 ऑफिसर पदों पर सीधी भर्ती, जानें पात्रता

ULB Haryana Engg. Associate Salary

ULB Haryana Engineering Associate Bharti 2026 के लिए चयनित उम्मीदवारों को ₹30,000/- तक प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा।

How to Apply ULB Haryana Engineering Associate Vacancy 2026

ULB Engineering Associate Online Form भरने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ulbharyana.gov.in पर जाएं।
ULB Engineering Associate Portal
ULB Engineering Associate Portal
  • होमपेज पर New Registration पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण करें।
  • इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • योग्यता अनुसार संबंधित पद सलेक्ट करें और फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को सही सही भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Important Links

Engg. Associate NotificationULB Engg. Associate Notification PDF Download
ULB Engg. Associate Apply OnlineULB Engg. Associate Apply Online
Official Website ULB Portal
More Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: ULB Haryana Engineering Associate Vacancy 2026 राज्य में सरकारी कॉन्ट्रैक्ट जॉब पाने का एक बेहतरीन मौका है। किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 06 अगस्त 2026 से पहले अपना ऑनलाइन फॉर्म जरूर सबमिट कर दें।

FAQs

ULB Haryana Engg. Associate Vacancy 2026 की लास्ट डेट कब है?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई 2026 से शुरू की गई थी, इसमें आवेदन की लास्ट डेट 6 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

हरियाणा इंजीनियरिंग एसोसिएट कि सैलरी कितनी है?

इस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹30,000/- की फिक्स सैलरी दी जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment