UP Vidhan Bhavan Vacancy 2026 Notification Release: यूपी सचिवालय प्रशासन विभाग भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 29 जून तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सचिवालय प्रशासन विभाग के अंतर्गत UP Vidhan Bhavan Vacancy 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से विधान भवन रक्षक के 120 और विधान भवन आग्निक/अग्निरक्षक के 50 पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती उन सभी युवाओं के लिए गोल्डन ऑपरट्निटी है जो उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी करके सुरक्षा एवं अग्निशमन विभाग में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

UP Vidhan Bhavan Vacancy 2026 Notification Release
UP Vidhan Bhavan Vacancy 2026

यूपी विधान भवन रक्षक और अग्निरक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। सिर्फ PET-2025 में उत्तीर्ण कोई भी अभ्यर्थी आयोग के पोर्टल से ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते है। फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को लास्ट डेट 29 जून 2026 तक का समय दिया गया है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी पद अनुसार पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित पूरी जानकारी इस आर्टिकल में चेक कर सकते है।

UP Vidhan Bhavan Vacancy 2026 Quick Overview

भर्ती संस्था का नामउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
कुल पद संख्या170
पदों के नामविधान भवन रक्षक और अग्निरक्षक
आवेदन शुरू09 जून 2026
आवेदन मोडऑनलाइन
जॉब लोकेशनउत्तर प्रदेश (UP)
कैटेगरीयूपी लेटेस्ट Govt जॉब्स 2026
आधिकारिक वेबसाइटPortal

UP Vidhan Bhavan Vacancy 2026 Last Date

UP Vidhan Bhavan Recruitment के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 9 जून को जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

वहीं शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की लास्ट डेट 06 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क

यूपी विधान भवन भर्ती में सभी श्रेणियों के लिए ऑनलाइन शुल्क मात्र 25.00 रूपये रखा गया है। यह ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून 2026 के बाद कोई भी आवेदन या शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।

UP Legislative Building Guard and Fire Brigade Notification 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विधान भवन में कुल 170 पदों पर भर्तियां निकाली है जिसमें भवन रक्षक के 120 पद और विधान भवन आग्निक/अग्निरक्षक के 50 पद शामिल है। इस मुख्य परीक्षा के लिए वही अभ्यर्थी पात्र हैं जिन्होंने PET-2025 में भाग लिया और वैध स्कोर कार्ड प्राप्त किया है।

UP Vidhan Bhavan Notification 2026
UP Vidhan Bhavan Notification 2026

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 09 जून 2026 से 29 जून 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद क्वालीफाइंग फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

UP Vidhan Bhavan Vacancy 2026 Qualification

यूपी विधान भवन भर्ती के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है जिन्होंने माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की हो, साथ ही PET-2025 एग्जाम पास किया हो।

Age Limit

यूपी विधान भवन भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, उम्र की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियम अनुसार ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की गई है।

UP Vidhan Bhavan Vacancy 2026 Selection Process

यूपी विधान भवन भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा
  • फिजिकल टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

Read Also….12वीं पास के लिए UPSSSC प्लाटून कमांडर भर्ती का 295 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, फटाफट यहां से करें आवेदन

UP Vidhan Bhavan Exam Pattern 2026

  • विधान भवन रक्षक और अग्निरक्षक भर्ती परीक्षा कुल 100 प्रश्नों की होगी।
  • जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के पूछे जाएंगे।
  • पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • गलत उत्तर करने पर 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • लिखित परीक्षा में भारत का इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान, विज्ञान, पर्यावरण, कंप्यूटर ज्ञान और उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी के प्रश्न पूछे जाएंगे।

UP Vidhan Bhavan Physical Test 2026

लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण (PMT) के लिए बुलाया जाएगा, जो केवल Qualifying प्रकृति का होगा।

For Male Candidates-

  • जनरल/OBC/SC ऊंचाई: 168 सेमी
  • ST ऊंचाई: 160 सेमी
  • चेस्ट: बिना फुलाए कम से कम 5 सेमी के फुलाव के साथ 84 सेमी एवं ST के लिए 82 सेमी होना चाहिए।

For Male Candidates-

  • जनरल/OBC/SC ऊंचाई: 152 सेमी
  • ST ऊंचाई: 147 सेमी
  • महिलाओं के लिए वजन: महिला अभ्यर्थियों के लिए 45 से 58 किग्रा के बीच वजन होना आवश्यक है।

Read Also….12वीं पास के लिए वनरक्षक और वन्यजीव रक्षक भर्ती का 708 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें अप्लाई

UP Vidhan Bhavan Rakshak & Fireman Salary 2026

उत्तर प्रदेश विधान भवन रक्षक और अग्निरक्षक भर्ती के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 3 के आधार पर 21,700 रूपये से 69,100 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

How to Apply UP Vidhan Bhavan Vacancy 2026

यूपी विधान भवन रक्षक और अग्निरक्षक भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन भरे जा रहे है जिसके लिए आप इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Live Advertisement‘ सेक्शन में जाएं।
UPSSSC Live Advertisement
UPSSSC Live Advertisement
  • यहां आपको 09-Exam/2026 09/06/2026 के सामने Apply पर क्लिक करना है।
Vidhan Bhavan Apply
Vidhan Bhavan Apply
  • इसके बाद Submit Application ऑप्शन पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी दर्ज करके PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए पोर्टल पर Login करें।
  • लॉगिन करने के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज करके वेरिफाई करें।
  • लॉगिन के बाद योग्यता अनुसार संबंधित पद सिलेक्ट करके मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट्स, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को स्कैन करके अपलोड करें।
  • कैटेगरी वाइज निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए यूपी विधान भवन भर्ती फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Important Links

Vidhan Bhawan Guard & Fire Guard Notification Vidhan Bhawan Notification PDF Download
Vidhan Bhawan Guard & Fire Guard Apply OnlineApply Now
Official Website UPSSSC
Daily Govt Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: यदि आप UPSSSC PET 2025 में शामिल हुए हैं, तो UP Vidhan Bhavan Vacancy 2026 आपके लिए सरकारी नौकरी पाने का बहुत अच्छा मौका है। समय रहते अपना आवेदन जमा करके लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू में दें।

UPSSSC Vidhan Bhawan Bharti 2026 FAQs

क्या अन्य राज्यों के अभ्यर्थी UP Vidhan Bhavan Vacancy 2026 में आवेदन कर सकते हैं?

हां, भारत के किसी भी राज्य से योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी जनरल कैटेगरी के तहत आवेदन कर सकते है।

अगर शुल्क भुगतान के बाद भी फॉर्म सबमिट न दिखे तो क्या करें?

अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर ‘Update Your Transaction ID by Double Verification’ अनुभाग में जाकर आवेदन शुल्क का समायोजन सुनिश्चित कर सकते है।

क्या यूपी विधान भवन भर्ती फिजिकल टेस्ट के अंक मेरिट लिस्ट में जुड़ेंगे?

नहीं, शारीरिक माप परीक्षण केवल क्वालीफाइंग नेचर का है, मेरिट केवल केवल लिखित परीक्षा के आधार पर बनेगी।

क्या आवेदन के बाद संशोधन किया जा सकता है?

जी हां, अभ्यर्थी 06 जुलाई 2026 तक पत्राचार का पता, व्यक्तिगत डिटेल, ईडब्ल्यूएस श्रेणी और शैक्षिक योग्यता से संबंधित विवरणों को संशोधित कर सकते हैं।

यूपी विधान भवन भर्ती मैन एग्जाम के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग कैसे होगी?

आयोग PET-2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर रिक्त पद संख्या के 15 गुणा अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट करेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment