Rajasthan BSTC Admit Card 2026 Release: राजस्थान प्री डी.एल.एड. बीएसटीसी एडमिट कार्ड जारी, तुरंत यहां से करें डाउनलोड

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan BSTC Admit Card 2026: राजस्थान के प्राथमिक शिक्षण प्रशिक्षण कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा द्वारा प्री डी.एल.एड. (BSTC) परीक्षा का आयोजन 20 मई 2026 को किया जा रहा है। बीएसटीसी परीक्षा दो अलग अलग पारियों में आयोजित होगी, जिसका विवरण और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

Rajasthan BSTC Admit Card 2026 Release
Rajasthan BSTC Admit Card 2026

इस वर्ष राज्य के 377 डी.एल.एड. कॉलेजों की लगभग 25,970 सीटों के लिए करीब 6,05,000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बीएसटीसी परीक्षा के एडमिट कार्ड 14 मई 2026 को आधिकारिक पोर्टल पर लाइव कर दिए जाएंगे। जिसे अभ्यर्थी अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से डाउनलोड कर सकते है।

Rajasthan BSTC Admit Card 2026 Overview

परीक्षा का नामप्री डी.एल.एड. परीक्षा 2026 (BSTC)
आयोजक संस्थावर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा
कोर्स का नाम2 वर्षीय डी.एल.एड. (सामान्य/संस्कृत)
कुल आवेदन6,05,000 (लगभग)
कुल सीटें25,970
कुल कॉलेज377
प्रवेश पत्र तिथि14 मई 2026
परीक्षा तिथि20 मई 2026
परीक्षा समय (1st Shift)सुबह 09:00 AM से दोपहर 12:00 PM
परीक्षा समय (2nd Shift)दोपहर 02:30 PM से शाम 05:30 PM
कैटेगरीबीएसटीसी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड
आधिकारिक वेबसाइटPortal

Rajasthan BSTC Admit Card 2026 Latest News

राजस्थान प्री-डीएलएड (BSTC) के लिए आवेदन 2 दिसंबर से 2 अप्रैल 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। इस वर्ष प्रतियोगिता काफी कड़ी है क्योंकि 25,970 सीटों के मुकाबले 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा है। मेरिट के आधार पर ही अभ्यर्थियों को पसंदीदा कॉलेज आवंटित किया जाएगा, इसलिए अधिक से अधिक अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

नोडल एजेंसी VMOU कोटा ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा 20 मई को दो पारियों में होगी। एडमिट कार्ड 14 मई 2026 को जारी होंगे, जिसे उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आसानी से डाउनलोड कर सकते है।

Rajasthan BSTC Admit Card 2026 Release Date & Exam Instructions

अभ्यर्थियों को हमारी सलाह है कि वे अपना बीएसटीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए निम्नलिखित चीजें अनिवार्य हैं:

  • प्रवेश पत्र (Admit Card): वेबसाइट से प्री डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
  • पहचान पत्र: आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी या पैन कार्ड (ओरिजिनल)।
  • लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो: एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो।
  • स्टेशनरी: नीले या काले रंग का पारदर्शी बॉल पेन।
  • समय प्रबंधन: परीक्षा केंद्र पर कम से कम 1 घंटे पहले पहुंचे। मुख्य द्वार परीक्षा समय से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा।

Read Also….राजस्थान हाई कोर्ट में एलडीसी के 2740 पदों पर बंपर भर्ती, जानें कब शुरू होंगे आवेदन

Rajasthan BSTC Pre Deled Exam Pattern 2026

  • BSTC एग्जाम पैटर्न के अनुसार परीक्षा ऑफलाइन कराई जाएगी।
  • परीक्षा में 600 अंकों के कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनका विवरण नीचे दिया गया है:
SectionSubjectNumber of QuestionsTotal Marks
Aराजस्थान की सामान्य जानकारी50150
Bमानसिक योग्यता (Reasoning)50150
Cशिक्षण अभिक्षमता (Teaching Aptitude)50150
D(i) अंग्रेजी (अनिवार्य)2060
D(ii/iii) हिंदी अथवा संस्कृत (चयनित भाषा)3090
कुल200600

Note: इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा और परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी।

How to Download Rajasthan BSTC Admit Card 2026

Rajasthan Pre D.El.Ed BSTC Admit Card Download करने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते है:

  • सबसे पहले बीएसटीसी की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।
Rajasthan Pre D.El.Ed BSTC Admit Card Download
Rajasthan Pre D.El.Ed BSTC Admit Card Download
  • होमपेज पर दिए गए ‘Get Admit Card‘ के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अगले पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि भरें।
  • अंत में कैप्चा कोड भरकर Submit बटन पर क्लिक कर दें।
  • स्क्रीन पर दिख रहे प्री डी.एल.एड. बीएसटीसी एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल कर एग्जाम सेंटर पर साथ लेकर जाएं।

Rajasthan BSTC Admit Card 2026 Download Direct Link

Pre D.El.Ed BSTC Admit Card DownloadDownload Now, Link 2
Official WebsiteBSTC PORTAL
More Jobs & Admit Card & Result UpdateJoin Telegram

निष्कर्ष: राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा राज्य के उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो प्राथमिक शिक्षण में अपना करियर बनाना चाहते हैं। 6 लाख से अधिक आवेदकों के बीच प्रतिस्पर्धा अधिक रहने वाली है, इसलिए अपनी तैयारी को मजबूत रखें और समय पर अपना प्री डी.एल.एड. बीएसटीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से है। परीक्षा तिथियों, समय या नियमों में किसी भी अंतिम बदलाव के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com को नियमित रूप से चेक करें। हम किसी भी विसंगति के लिए उत्तरदायी नहीं हैं।

Rajasthan BSTC Admit Card 2026 FAQs

बीएसटीसी परीक्षा का माध्यम क्या होगा?

यह परीक्षा ऑफलाइन ओएमआर शीट (OMR Sheet) आधारित होगी।

क्या परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी?

नहीं, राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं रखा गया है।

राजस्थान प्री डीएलएड बीएसटीसी एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?

आधिकारिक घोषणा के अनुसार बीएसटीसी एडमिट कार्ड 14 मई 2026 को जारी होंगे।

राजस्थान बीएसटीसी 2026 की परीक्षा कब है?

डीएलएड परीक्षा का आयोजन 20 मई 2026 को दो पारियों में किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment