Rajasthan PTET Counselling Registration 2026 प्रॉसेस आधिकारिक रूप से 4 जुलाई को शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 15 जुलाई 2026 तक कभी भी शुल्क जमा कर सकते हैं और 16 जुलाई 2026 तक कॉलेजों का चुनाव कर सकते हैं। यह काउंसलिंग वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा द्वारा आयोजित की जा रही है।

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा ने 2 वर्षीय बीएड कोर्स के लिए पीटीईटी फर्स्ट काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। नीचे दी गई जानकारी का पालन करते हुए आप आसानी से PTET Online Registration कर सकते हैं।
Rajasthan PTET Counselling Registration 2026 Overview
| आयोजक संस्था | वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा |
| परीक्षा का नाम | राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) |
| सत्र | 2026-27 |
| पंजीकरण शुल्क | ₹5,000 |
| कॉलेज अलॉटमेंट शुल्क | ₹22,000 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| कैटेगरी | पीटीईटी काउंसलिंग 2026 |
| आधिकारिक पोर्टल | VMOU PTET Portal |
Rajasthan PTET Counselling Registration 2026 Latest Update
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित राजस्थान पीटीईटी प्रवेश परीक्षा 14 जून 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी। पीटीईटी परीक्षा परिणाम 25 जून 2026 को जारी किया जा चुका था, इस वर्ष कुल 1.07 लाख सीटों के लिए 1.26 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है, जिससे कॉलेज मिलने की संभावना काफी अधिक है। पीटीईटी काउंसलिंग के दौरान अपने पसंदीदा कॉलेजों का विकल्प सही प्राथमिकता के साथ भरना आवश्यक है।
PTET Counseling Schedule और Fees Details
VMOU द्वारा काउंसलिंग के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश 4 जुलाई को जारी किए गए हैं, जो इस प्रकार है:
- Correction Fees: यदि आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटि है, तो ₹500 का शुल्क देकर 4 से 16 जुलाई 2026 तक संशोधन किया जा सकता है।
- Registration Fees: ₹5000 काउंसलिंग फीस का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई, ई-मित्र, डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।
- विशेष सलाह: काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करते समय कन्फर्म करें कि आपका इंटरनेट कनेक्शन स्थिर हो और ट्रांजेक्शन सफल होने के बाद रसीद अवश्य डाउनलोड कर लें।

Rajasthan PTET 1st Counselling 2026 स्टेप बाय स्टेप गाइड
अभ्यर्थियों को बीएड कोर्स में एडमिशन लेने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना अनिवार्य है:
- Choice Filling: 6 जुलाई से 16 जुलाई 2026 के बीच अधिक से अधिक बीएड कॉलेजों का चयन करें, अधिक कॉलेज चुनने से आपकी मेरिट के आधार पर कॉलेज एलॉटमेंट की संभावना बढ़ जाती है।
- Allotment List: काउंसलिंग के बाद पीटीईटी फर्स्ट मेरिट लिस्ट 21 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी।
- Document Upload & Payment: अलॉटमेंट लिस्ट में नाम आने के बाद 21 से 27 जुलाई 2026 तक ₹22,000 का ऑनलाइन कॉलेज फीस का भुगतान करके आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करें।
- Reporting: 29 जुलाई 2026 तक एलॉटमेंट संस्थान में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर रिपोर्टिंग करना अनिवार्य है।
Rajasthan PTET Counselling Registration 2026 Schedule
| S. No. | Activities Scheduled | Dates |
| 1 | आवेदन में सुधार (शुल्क ₹500) | 04 जुलाई – 16 जुलाई 2026 |
| 2 | काउंसलिंग पंजीकरण (शुल्क ₹5000) | 04 जुलाई – 15 जुलाई 2026 |
| 3 | कॉलेज विकल्प भरने की तिथि | 06 जुलाई – 16 जुलाई 2026 |
| 4 | प्रथम चरण अलॉटमेंट सूची | 21 जुलाई 2026 |
| 5 | ₹22000 का भुगतान एवं दस्तावेज अपलोड | 21 जुलाई – 27 जुलाई 2026 |
| 6 | आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग | 21 जुलाई – 29 जुलाई 2026 |
| 7 | संस्थानों द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन | 21 जुलाई – 29 जुलाई 2026 |
| 8 | प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना | 22 जुलाई – 30 जुलाई 2026 |
| 9 | शैक्षणिक सत्र का आरम्भ | 29 जुलाई 2026 |
| 10 | अपवर्ड मूवमेंट हेतु आवेदन | 30 जुलाई – 31 जुलाई 2026 |
| 11 | अपवर्ड मूवमेंट परिणाम घोषणा | 03 अगस्त 2026 |
| 12 | अपवर्ड मूवमेंट पश्चात रिपोर्टिंग | 03 अगस्त – 05 अगस्त 2026 |
How to Register Online Rajasthan PTET Counselling Registration 2026
पीटीईटी ऑनलाइन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आप पीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- काउंसलिंग पोर्टल पर दिए गए ‘Counselling Notice‘ नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- इसके बाद अपना रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी और अन्य मांगे गए विवरण दर्ज करें।
- अपनी पसंद के अनुसार कॉलेजों की सूची वरीयता क्रम (Preference) में भरें।
- निर्धारित पंजीकरण शुल्क का भुगतान ऑनलाइन निर्धारित माध्यम से करके फॉर्म को Submit कर दें।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
Rajasthan PTET Counselling 2026 Important Links
| PTET Official Counselling Notice | PTET Official Counselling Notice Download |
| PTET Counselling Registration & Fees Payment | Register Now |
| More Jobs Updates | Join Telegram Channel |
निष्कर्ष: यह पूरी जानकारी Rajasthan PTET Counselling Registration 2026 के आधिकारिक नोटिफिकेशन पर आधारित है। किसी भी असुविधा से बचने के लिए लास्ट डेट से पहले ही प्रॉसेस पूरी कर लें।
Read Also..राजस्थान रोडवेज के 8330 पदों पर नई भर्ती, योग्यता 10वीं से 12वीं पास
FAQs
राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स आवश्यक हैं?
आपको अपनी पीटीईटी एलॉटमेंट रसीद, काउंसलिंग फीस रसीद, पीटीईटी एडमिट कार्ड, शैक्षणिक योग्यता से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट्स, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी तैयार रखनी चाहिए।
क्या कॉलेज रिपोर्टिंग के समय Original Documents ले जाने होंगे?
जी हां, कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय अपने सभी ओरिजिनल शैक्षणिक दस्तावेज और उनकी फोटोकॉपी का सेट वेरिफिकेशन के लिए ले जाना अनिवार्य है।
पीटीईटी काउंसलिंग फीस ₹5,000 रिफंड होगी या नहीं?
यदि आपको काउंसलिंग प्रॉसेस के दौरान कोई कॉलेज अलॉट नहीं होता है, तो नियमानुसार काउंसलिंग फीस रिफंड कर दी जाएगी, बशर्ते आपने पंजीकरण सही प्रक्रिया से किया हो।
यदि मुझे पहले कॉलेज में एडमिशन नहीं लेना है, तो क्या मैं अपवर्ड मूवमेंट करा सकता हूं?
हां, प्रथम चरण में कॉलेज आवंटन के बाद यदि आप संतुष्ट नहीं हैं, तो 30-31 जुलाई को अपवर्ड मूवमेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं।