Rajasthan PTET Counselling Registration 2026 Direct Link: पीटीईटी के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रॉसेस चालू, सावधानीपूर्वक ऐसे करें अप्लाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan PTET Counselling Registration 2026 प्रॉसेस आधिकारिक रूप से 4 जुलाई को शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 15 जुलाई 2026 तक कभी भी शुल्क जमा कर सकते हैं और 16 जुलाई 2026 तक कॉलेजों का चुनाव कर सकते हैं। यह काउंसलिंग वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा द्वारा आयोजित की जा रही है।

Rajasthan PTET Counselling Registration 2026 Direct Link
Rajasthan PTET Counselling Registration 2026

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा ने 2 वर्षीय बीएड कोर्स के लिए पीटीईटी फर्स्ट काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। नीचे दी गई जानकारी का पालन करते हुए आप आसानी से PTET Online Registration कर सकते हैं।

Rajasthan PTET Counselling Registration 2026 Overview

आयोजक संस्थावर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा
परीक्षा का नामराजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET)
सत्र2026-27
पंजीकरण शुल्क₹5,000
कॉलेज अलॉटमेंट शुल्क₹22,000
आवेदन मोडऑनलाइन
कैटेगरीपीटीईटी काउंसलिंग 2026
आधिकारिक पोर्टलVMOU PTET Portal

Rajasthan PTET Counselling Registration 2026 Latest Update

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित राजस्थान पीटीईटी प्रवेश परीक्षा 14 जून 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी। पीटीईटी परीक्षा परिणाम 25 जून 2026 को जारी किया जा चुका था, इस वर्ष कुल 1.07 लाख सीटों के लिए 1.26 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है, जिससे कॉलेज मिलने की संभावना काफी अधिक है। पीटीईटी काउंसलिंग के दौरान अपने पसंदीदा कॉलेजों का विकल्प सही प्राथमिकता के साथ भरना आवश्यक है।

PTET Counseling Schedule और Fees Details

VMOU द्वारा काउंसलिंग के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश 4 जुलाई को जारी किए गए हैं, जो इस प्रकार है:

  • Correction Fees: यदि आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटि है, तो ₹500 का शुल्क देकर 4 से 16 जुलाई 2026 तक संशोधन किया जा सकता है।
  • Registration Fees: ₹5000 काउंसलिंग फीस का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई, ई-मित्र, डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।
  • विशेष सलाह: काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करते समय कन्फर्म करें कि आपका इंटरनेट कनेक्शन स्थिर हो और ट्रांजेक्शन सफल होने के बाद रसीद अवश्य डाउनलोड कर लें।
Rajasthan PTET Counselling Registration Schedule 2026
Rajasthan PTET Counselling Registration Schedule 2026

Rajasthan PTET 1st Counselling 2026 स्टेप बाय स्टेप गाइड

अभ्यर्थियों को बीएड कोर्स में एडमिशन लेने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना अनिवार्य है:

  • Choice Filling: 6 जुलाई से 16 जुलाई 2026 के बीच अधिक से अधिक बीएड कॉलेजों का चयन करें, अधिक कॉलेज चुनने से आपकी मेरिट के आधार पर कॉलेज एलॉटमेंट की संभावना बढ़ जाती है।
  • Allotment List: काउंसलिंग के बाद पीटीईटी फर्स्ट मेरिट लिस्ट 21 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी।
  • Document Upload & Payment: अलॉटमेंट लिस्ट में नाम आने के बाद 21 से 27 जुलाई 2026 तक ₹22,000 का ऑनलाइन कॉलेज फीस का भुगतान करके आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करें।
  • Reporting: 29 जुलाई 2026 तक एलॉटमेंट संस्थान में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर रिपोर्टिंग करना अनिवार्य है।

Rajasthan PTET Counselling Registration 2026 Schedule

S. No.Activities ScheduledDates
1आवेदन में सुधार (शुल्क ₹500)04 जुलाई – 16 जुलाई 2026
2काउंसलिंग पंजीकरण (शुल्क ₹5000)04 जुलाई – 15 जुलाई 2026
3कॉलेज विकल्प भरने की तिथि06 जुलाई – 16 जुलाई 2026
4प्रथम चरण अलॉटमेंट सूची21 जुलाई 2026
5₹22000 का भुगतान एवं दस्तावेज अपलोड21 जुलाई – 27 जुलाई 2026
6आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग21 जुलाई – 29 जुलाई 2026
7संस्थानों द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन21 जुलाई – 29 जुलाई 2026
8प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना22 जुलाई – 30 जुलाई 2026
9शैक्षणिक सत्र का आरम्भ29 जुलाई 2026
10अपवर्ड मूवमेंट हेतु आवेदन30 जुलाई – 31 जुलाई 2026
11अपवर्ड मूवमेंट परिणाम घोषणा03 अगस्त 2026
12अपवर्ड मूवमेंट पश्चात रिपोर्टिंग03 अगस्त – 05 अगस्त 2026

How to Register Online Rajasthan PTET Counselling Registration 2026

पीटीईटी ऑनलाइन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप पीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • काउंसलिंग पोर्टल पर दिए गए ‘Counselling Notice‘ नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी और अन्य मांगे गए विवरण दर्ज करें।
  • अपनी पसंद के अनुसार कॉलेजों की सूची वरीयता क्रम (Preference) में भरें।
  • निर्धारित पंजीकरण शुल्क का भुगतान ऑनलाइन निर्धारित माध्यम से करके फॉर्म को Submit कर दें।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Rajasthan PTET Counselling 2026 Important Links

PTET Official Counselling NoticePTET Official Counselling Notice Download
PTET Counselling Registration & Fees PaymentRegister Now
More Jobs UpdatesJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: यह पूरी जानकारी Rajasthan PTET Counselling Registration 2026 के आधिकारिक नोटिफिकेशन पर आधारित है। किसी भी असुविधा से बचने के लिए लास्ट डेट से पहले ही प्रॉसेस पूरी कर लें।

Read Also..राजस्थान रोडवेज के 8330 पदों पर नई भर्ती, योग्यता 10वीं से 12वीं पास

FAQs

राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स आवश्यक हैं?

आपको अपनी पीटीईटी एलॉटमेंट रसीद, काउंसलिंग फीस रसीद, पीटीईटी एडमिट कार्ड, शैक्षणिक योग्यता से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट्स, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी तैयार रखनी चाहिए।

क्या कॉलेज रिपोर्टिंग के समय Original Documents ले जाने होंगे?

जी हां, कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय अपने सभी ओरिजिनल शैक्षणिक दस्तावेज और उनकी फोटोकॉपी का सेट वेरिफिकेशन के लिए ले जाना अनिवार्य है।

पीटीईटी काउंसलिंग फीस ₹5,000 रिफंड होगी या नहीं?

यदि आपको काउंसलिंग प्रॉसेस के दौरान कोई कॉलेज अलॉट नहीं होता है, तो नियमानुसार काउंसलिंग फीस रिफंड कर दी जाएगी, बशर्ते आपने पंजीकरण सही प्रक्रिया से किया हो।

यदि मुझे पहले कॉलेज में एडमिशन नहीं लेना है, तो क्या मैं अपवर्ड मूवमेंट करा सकता हूं?

हां, प्रथम चरण में कॉलेज आवंटन के बाद यदि आप संतुष्ट नहीं हैं, तो 30-31 जुलाई को अपवर्ड मूवमेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment