राजस्थान में मेडिकल और नर्सिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छुक 12वीं पास महिलाओं के लिए एक गोल्डन ऑपरट्युनिटी आ चुकी है। दरअसल निदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं, राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 17 अगस्त को Rajasthan ANM Admission Form 2026 की आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी है। राज्यभर के 34 राजकीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्रों की कुल 1650 सीटों पर ANM Admission के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है।

योग्य और इच्छुक महिलाओं को इस कोर्स के लिए केवल ऑफलाइन माध्यम से अपना फॉर्म जमा करना होगा। राजस्थान एएनएम एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू की गई है। योग्य उम्मीदवार लास्ट डेट 7 सितंबर तक अपना फॉर्म सबमिट कर सकते है। यदि आप भी एएनएम कोर्स के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में अपना करियर बनाना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल में आपको पात्रता, आवेदन की तारीखें, चयन प्रक्रिया और आवेदन संबंधित दिशा निर्देशों की पूरी जानकारी डिटेल में मिल जाएगी।
Rajasthan ANM Admission Form 2026 Overview
| विभाग का नाम | निदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं, राजस्थान |
| कोर्स का नाम | महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (ANM Training Course) |
| शैक्षणिक सत्र | 2026-27 |
| प्रशिक्षण केंद्र | 34 राजकीय प्रशिक्षण केंद्र |
| कुल उपलब्ध सीटें | 1650 सीटें |
| आवेदन मोड | ऑफलाइन |
| कोर्स की अवधि | 2 वर्ष (18 महीने नियमित प्रशिक्षण + 6 महीने इंटर्नशिप) |
| आवेदन शुरू | 24 अगस्त 2026 |
| कैटेगरी | ANM Course 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | Rajswasthya Portal |
Rajasthan ANM Admission Form 2026 Last Date
राजस्थान एएनएम एडमिशन के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 17 अगस्त को जारी किया गया है, जिसके आधार पर आवेदन की तारीखें निम्नानुसार है:
- आवेदन शुरू: 24 अगस्त 2026
- लास्ट डेट: 7 सितंबर 2026 (शाम 5 बजे तक संबंधित कार्यालय में फॉर्म पहुंचना अनिवार्य)
- काउंसलिंग डेट: जिला स्तर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय द्वारा अलग से जारी की जाएगी।
- Note: एएनएम एडमिशन लास्ट डेट का इंतजार किए बिना अपना Rajasthan ANM Form समय पर जमा कराएं। यदि आप डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से फॉर्म भेज रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि वह 7 सितंबर 2026 से पहले पहले संबंधित कार्यालय में यह अवश्य पहुंच जाए।

Rajasthan ANM Admission Form 2026 Qualification
- राजस्थान एएनएम कोर्स एडमिशन के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर या इसके द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं पास केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं।
- सीनियर सेकेंडरी परीक्षा नई शिक्षण प्रणाली यानी 10+2 पद्धति के अंतर्गत उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
Read Also…10वीं पास के लिए ग्रामीण डाक सेवक के 24470 पदों पर नई भर्ती, चयन बिना परीक्षा
Age Limit & Relaxations
Rajasthan ANM Admission 2026 के लिए उम्र की गणना 31 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी:
- न्यूनतम आयु: 17 वर्ष
- अधिकतम आयु: 34 वर्ष
सरकारी नियम अनुसार SC, ST, OBC की महिला उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में अधिकतम 5 वर्ष तक की विशेष छूट दी गई है।
Rajasthan ANM Admission Application Fees
राजस्थान के ANM Course Admission के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शुल्क का भुगतान करना होगा:
- सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एमबीसी एवं अन्य श्रेणियां: ₹20
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति: निःशुल्क
- Note: जिन श्रेणियों के लिए शुल्क निर्धारित है, उन्हें संबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के पदनाम से देय ₹20 का पोस्टल ऑर्डर आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करना अनिवार्य है।
एएनएम कोर्स में आरक्षण और विशेष प्रावधान
- आरक्षण का लाभ केवल राजस्थान राज्य की स्थानीय निवासी आरक्षित वर्ग की महिलाओं को ही मिलेगा।
- ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और एमबीसी वर्ग का जाति प्रमाण पत्र 1 वर्ष से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, विधवा, तलाकशुदा महिलाओं, निःशक्तजन और विभागीय चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारियों के लिए नियमानुसार क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान है।
- 5 वर्ष का अनुभव रखने वाली पात्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 5% सीटों पर विशेष आरक्षण का प्रावधान रखा गया है।
Rajasthan ANM Admission Form 2026 Selection Process
ANM कोर्स में एडमिशन के लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। योग्य उम्मीदवार का चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा।
इसके बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को जिला मुख्यालय पर काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। काउंसलिंग संबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय में निर्धारित समयानुसार यानी सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगी।
ANM Admission Required Documents
ANM Course Admission Application Form भरने के लिए आपको फॉर्म के साथ निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी पर अपने हस्ताक्षर करके इन्हें फॉर्म के साथ अटैच करना होगा:
- निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरा हुआ फॉर्म
- कक्षा 12वीं मार्कशीट
- कक्षा 10वीं मार्कशीट
- आरक्षित वर्ग का वैध जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- OBC/EWS/MBC जाति प्रमाणपत्र (1 वर्ष से अधिक पुराना न हो)
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/आशा सहयोगिनी का 5 वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
- कार्यालय की मुहर से प्रमाणित आवेदन फॉर्म का भाग ‘स’ (यदि लागू हो)।
- ₹20 का पोस्टल ऑर्डर (यदि लागू हो)।
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- हस्ताक्षर इत्यादि।
Read Also…राजस्थान की सभी महिलाओं के लिए 3 फ्री कंप्यूटर कोर्स के लिए आवेदन शुरू
How to Apply for Rajasthan ANM Course Admission 2026
ANM Course में एडमिशन के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट rajswasthya.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Rajasthan ANM Training Admission Form 2026 का नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म मिलेगा, इसे डाउनलोड करें।

- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकलवा कर इसमें मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को सही सही स्पष्ट शब्दों में भरें।
- निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज की फोटो चिपका कर आवेदक के स्थान पर अपने हस्ताक्षर करें।
- सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी निकलवा कर उस पर अपने हस्ताक्षर करके फॉर्म के साथ अटैच करें।
- अंत में ₹20 का पोस्टल ऑर्डर लेकर फॉर्म के साथ संलग्न करें।
- अब पूरी तरह से भरे गए आवेदन फॉर्म को संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के कार्यालय में निर्धारित लास्ट डेट 7 सितंबर 2026 से पहले पहले व्यक्तिगत रूप से जाकर या रजिस्टर्ड डाक पोस्ट से जमा करवाएं।
जरूरी सूचना: आवेदन फॉर्म सीधे निदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं, जयपुर को नहीं भेजना है। निदेशालय भेजे गए फॉर्म अपने आप ही रिजेक्ट माने जाएंगे। इसलिए आवेदन फॉर्म केवल संबंधित जिले के CMHO कार्यालय में ही भेजें क्योंकि सिर्फ यहीं पर आपके फॉर्म एक्सेप्ट होंगे।
Important Useful Links
| Rajasthan ANM Course Admission Notification | Rajasthan ANM Admission Notification PDF Download |
| ANM Admission Form | ANM Admission Form Download |
| Official Website | ANM Portal |
| Daily Education News Update | Join Telegram Channel, Join WhatsApp Group |
निष्कर्ष: राजस्थान में मेडिकल और नर्सिंग फील्ड में अपना करियर बनाने के लिए Rajasthan ANM Admission Form 2026 ऑफलाइन माध्यम से समय पर जमा कर दें। 12वीं पास महिलाओं के लिए यह एक बहुत ही शानदार मौका है। कुल 1650 सीटों के लिए होने वाली इस ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया में लास्ट डेट 7 सितंबर 2026 से पहले आवेदन जमा करें। इंतजार किए बिना समय पर अपना फॉर्म संबंधित CMHO कार्यालय में जमा कराएं।
Rajasthan ANM Course Admission 2026 FAQs
Rajasthan ANM Admission 2026 के लिए कौन कौन आवेदन कर सकते है?
राजस्थान की केवल 12वीं पास महिला उम्मीदवार जिनकी आयु 17 से 34 वर्ष के बीच है, केवल यही अपना फॉर्म जमा कर सकते है।
क्या राजस्थान एएनएम ट्रेनिंग कोर्स एडमिशन के लिए कोई लिखित परीक्षा होगी?
नहीं, इस कोर्स में चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट बनाकर काउंसलिंग के जरिए एडमिशन किया जाएगा।
Rajasthan ANM Admission 2026 फॉर्म भरने की लास्ट डेट कब है?
Female Health Worker Training Course के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 है।
राजस्थान एएनएम कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन कैसे करना होगा?
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है, आपको निर्धारित फॉर्मेट में ऑफलाइन फॉर्म भरकर अपने जिले के CMHO कार्यालय में जमा कराना होगा।