RAJUVAS Pashupalan Diploma Course 2026-27 Adv-PA-709 Release: 12वीं पास के लिए दो वर्षीय पशुपालन डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन शुरू

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (RAJUVAS), बीकानेर ने सत्र 2026-27 के लिए RAJUVAS Pashupalan Diploma Course 2026-27 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। RAJUVAS AHDP के लिए विज्ञप्ति 24 अगस्त को जारी की जा चुकी है। इस कोर्स की कुल अवधि 2 वर्ष 6 महीने की है, जिसमें 2 वर्ष का शैक्षणिक भाग यानी 4 सेमेस्टर और 6 महीने का अनिवार्य व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल है। वर्तमान में इस कोर्स के लिए राज्य के कुल 92 संस्थानों में लगभग 5,050 सीटें भरी जाएगी।

RAJUVAS Pashupalan Diploma Course 2026-27 Adv-PA-709 Release
RAJUVAS Pashupalan Diploma Course 2026-27

राजस्थान 2 वर्षीय पशुपालन डिप्लोमा के ऑनलाइन आवेदन 27 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं। आपके पास आवेदन के लिए लास्ट डेट 22 सितंबर 2026 को रात्रि 11:59 बजे तक का मौका है। इस कोर्स के लिए राज्य के कोई भी 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। मेरिट लिस्ट केवल अधिकतम प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई जाएगी। RAJUVAS AHDP Admission के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, कॉलेज फीस सहित सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

RAJUVAS AHDP Course 2026-27 Overview

यूनिवर्सिटी का नामराजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (RAJUVAS), बीकानेर
कोर्स का नामपशुपालन डिप्लोमा पाठ्यक्रम (AHDP – Animal Husbandry Diploma Programme)
सत्र2026-27
कुल उपलब्ध संस्थान92 संस्थान
कुल सीटेंलगभग 5,050 सीटें
कोर्स की अवधि2 वर्ष 6 महीने (2 वर्ष शैक्षणिक भाग + 6 महीने व्यावहारिक प्रशिक्षण)
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरू27 अगस्त 2026
राज्यराजस्थान
कैटेगरी2 Year Animal Husbandry Diploma Course 2026
आधिकारिक वेबसाइटRAJUVAS Official Website

RAJUVAS Pashupalan Diploma Course 2026-27 Last Date

राजस्थान दो वर्षीय पशुपालन डिप्लोमा कोर्स के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति 24 अगस्त 2026 को जारी हो चुकी है, जिसके अनुसार आवेदन इन तारीखों पर मांगे गए है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 27 अगस्त 2026
  • आवेदन की लास्ट डेट: 22 सितंबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
  • आवेदन फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि: 22 सितंबर 2026 तक
RAJUVAS Pashupalan Diploma Notification
RAJUVAS Pashupalan Diploma Notification

Seat Details & Reservation Rules

  • राजुवास से संबंधित सरकारी, संघटक और निजी संस्थानों को मिलाकर वर्तमान में कुल 92 संस्थान हैं, जिनमें लगभग 5,050 कुल सीटों पर एडमिशन लिए जाएंगे।
  • प्रबंधन कोटे की सीटें: निजी संस्थानों में प्रबंधन कोटे की 15% सीटों पर संबंधित संस्थान द्वारा अलग से प्रवेश दिया जाएगा, जिसके लिए अलग से आवेदन आमंत्रित होंगे।
  • विशेष आरक्षण: राजकीय पशुपालन संस्थानों में प्रत्येक संस्थान में 5 सीटें पशुधन परिचर के पद पर कार्यरत विभागीय कर्मियों के लिए आरक्षित हैं। अन्य आरक्षण राज्य सरकार के नियम अनुसार लागू होंगे।

RAJUVAS AHDP Application Fees

पशुपालन डिप्लोमा कोर्स एडमिशन का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आरक्षित हो या अनारक्षित सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 2000 रूपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई से करना होगा।

RAJUVAS AHDP College Fees & Tuition Fees

सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न संस्थानों की श्रेणी के अनुसार शिक्षण शुल्क एवं कॉलेज फीस विवरण इस प्रकार है:

संस्थान का प्रकारसंस्थान कोडसत्र 2026-27 की फीस डिटेल
सम्बद्ध राजकीय संस्थान22, 31, 38 और 47जनरल पुरुष अभ्यर्थी: ₹25,000, ओबीसी, एससी, एसटी एवं महिला अभ्यर्थी: ₹17,250
RAJUVAS संघटक संस्थान01, 48, 49, 50, 51, 66, 67 और 104वार्षिक एडमिशन फीस ₹40,000, कुल फीस जनरल पुरुषों के लिए ₹75,000 तथा ओबीसी, एससी, एसटी एवं महिलाओं के लिए ₹51,700
सम्बद्ध निजी संस्थानअलग-अलग संस्थानवार्षिक प्रवेश शुल्क ₹40,000 और संस्थान के अनुसार अन्य शुल्क अलग

Note: वार्षिक शिक्षण शुल्क एक ही किश्त में देना होता है।

RAJUVAS Pashupalan Diploma Course 2026-27 Qualification

राजस्थान 2 वर्षीय पशुपालन डिप्लोमा कोर्स के लिए अभ्यर्थी का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर या भारतीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड मण्डल (COBSE) से मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से भौतिकी, रसायन व जीव विज्ञान या कृषि संकाय विषयों के साथ कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है।

RAJUVAS AHDP Age Limit

पशुपालन डिप्लोमा कोर्स के लिए उम्र की लास्ट गणना सेकेंडरी (10th) की मार्कशीट या प्रमाण पत्र में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर की जाएगी। आवेदकों की 31 दिसंबर 2026 तक न्यूनतम आयु 17 वर्ष पूरी होनी चाहिए।

वहीं अधिकतम आयु सीमा को लेकर कोई विशेष नियम लागू नहीं है ऐसे में 17 वर्ष से ऊपरी आयु के कोई भी अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते है।

RAJUVAS Pashupalan Diploma Course 2026-27 Selection Process

इस कोर्स के लिए अभ्यर्थियों का चयन कक्षा 12वीं में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर एवं इसके ऑनलाइन काउंसलिंग के दौरान भरे गए संस्थान की प्राथमिकता (Preference) और राज्य सरकार के आरक्षण प्रावधानों के आधार पर किया जाएगा।

RAJUVAS Pashupalan Diploma Course Required Documents

राजस्थान 2 Year Animal Husbandry Diploma Course Admission के लिए निम्नलिखित दस्तावेज जरूरी है:

  • कक्षा 10वीं मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाणपत्र (राजस्थान के मूल निवासियों के लिए)
  • जाति प्रमाणपत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
  • सक्रिय मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी
  • हस्ताक्षर इत्यादि।

Read Also….राजस्थान में प्री-प्राइमरी टीचर के 62,000 पदों पर बंपर भर्ती, बिना REET नौकरी का सीधा मौका

How to Apply for RAJUVAS Animal Husbandry Diploma Course 2026-27

RAJUVAS AHDP Online Form भरने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले राजुवास की आधिकारिक वेबसाइट rajuvas.ac.in पर जाएं।
RAJUVAS Official Website
RAJUVAS Official Website
  • होमपेज पर दिए गए “पशुपालन डिप्लोमा सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन” के लिंक पर क्लिक करें।
Rajasthan Pashupalan Diploma Course
Rajasthan Pashupalan Diploma Course
  • अब नया पेज खुलेगा, यहां पर फिर से “पशुपालन डिप्लोमा सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन” पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन पेज खुलेगा, यहां New Registration पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण पूरा करें।
RAJUVAS New Registration
RAJUVAS New Registration
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण आवश्यक जानकारी को सही सही भरें।
  • अपनी पसंद के अनुसार शैक्षणिक संस्थानों का सावधानीपूर्वक चुनाव करें, इन संस्थानों में कम से कम एक विकल्प भरना अनिवार्य है।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन करके अपलोड करें।
  • निर्धारित 2000 रूपये आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से अपने या परिवार के खाते से भुगतान करके Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

पशुपालन डिप्लोमा कोर्स आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश

  1. अधूरा या गलत भरा गया आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  2. अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
  3. आवेदन में 22 सितंबर 2026 तक सुधार किया जा सकता है, इसके बाद आवेदन दोबारा नहीं भरा जा सकेगा।
  4. गलत जानकारी मिलने पर आवेदन या एडमिशन रद्द किया जा सकता है।
  5. संस्थान का कम से कम एक विकल्प भरना अनिवार्य है, अन्यथा अलॉटमेंट प्रॉसेस में शामिल नहीं किया जाएगा।
  6. सीट अलॉटमेंट के बाद सिलेबस के दौरान संस्थान बदलने की अनुमति नहीं होगी।
  7. संस्थान में खाली सीट होने पर भी स्थानांतरण का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  8. आवेदन शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं होगा।
  9. अंतिम प्रवेश विश्वविद्यालय द्वारा नामांकन किए जाने के बाद ही नियमित माना जाएगा।

RAJUVAS AHDP 2026 Apply Online

RAJUVAS 2 Year AHDP Admission Notification RAJUVAS 2 Year AHDP Admission Notification PDF Download
RAJUVAS 2 Year AHDP Admission Apply OnlineRAJUVAS 2 Year AHDP Admission Apply Now
Official WebsiteRAJUVAS Portal
हेल्पलाइन नंबर18001806224
Daily Latest UpdatesJoin Telegram ChannelJoin WhatsApp Channel

निष्कर्ष: RAJUVAS Pashupalan Diploma Course 2026-27 राजस्थान के उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन सुनहरा अवसर है जो पशु चिकित्सा और पशुधन विकास के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। वर्तमान में उपलब्ध 92 संस्थानों की लगभग 5,050 सीटों पर एडमिशन के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म समय पर भर लें।

Rajasthan Pashupalan Diploma Course 2026-27 FAQs

RAJUVAS AHDP 2026-27 के तहत कुल कितने संस्थान और सीटें खाली हैं?

सत्र 2026-27 के लिए वर्तमान में कुल 92 संस्थान उपलब्ध हैं, जिनमें लगभग 5,050 कुल सीटें खाली हैं।

राजस्थान पशुपालन डिप्लोमा कोर्स के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी या एग्रीकल्चर विषय के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है।

RAJUVAS AHDP Admission 2026-27 में आवेदन की लास्ट डेट क्या है?

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 सितंबर 2026 है।

राजुवास संघटक संस्थानों में कोर्स की कुल फीस कितनी है?

संघटक संस्थानों में सामान्य पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कुल फीस ₹75,000 तथा ओबीसी, एससी, एसटी एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए ₹51,700 है।

RAJUVAS AHDP 2026-27 के लिए कोर्स की कुल अवधि कितनी है?

इस कोर्स की कुल अवधि 2 वर्ष 6 महीने है, जिसमें 2 वर्ष का शैक्षणिक भाग (4 सेमेस्टर) और 6 महीने का अनिवार्य व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment